Jamshedpur News : बिष्टुपुर थाना अंतर्गत गरमनाला मोड़ के पास गुरुवार की रात दो बाइक पर सवार चार युवकों ने मानगो पोस्ट ऑफिस रोड निवासी रोहित सिंह पर फायरिंग कर दी. गोली चलने पर रोहित सिंह अपनी बाइक छोड़कर बगल के जंगल में छुप गया. फायरिंग करने के बाद हमलावर साकची की ओर फरार हो गये. घटना रात करीब नौ बजे की है. घटना की जानकारी मिलने पर रोहित सिंह के पिता राम प्रवेश सिंह समेत अन्य घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की. पुलिस बदमाशों की तलाश…
Author: News Desk
Hazaribagh. जम्मू-कश्मीर के अखनूर में शहीद हुए शहीद कैप्टन सरदार करमजीत सिंह बक्शी की अंतिम सम्मान यात्रा की राह में फूल बिछाने को पूरा हजारीबाग आतुर दिखा. शहीद करमजीत सिंह बक्शी गुरुवार को पंचतत्व में विलीन हो गये. उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ खिरगांव स्थित मुक्तिधाम में किया गया. इससे पहले जुलू पार्क मुहल्ला से शहीद की अंतिम सम्मान यात्रा निकाली गयी. शहरवासी पांच किमी पैदल चल कर खिरगांव स्थित मुक्तिधाम पहुंचे. इस दौरान सड़क के दोनों ओर सैकड़ों लोग कतारबद्ध होकर हाथों में पुष्प लिये खड़े थे. जैसे-जैसे शहीद की अंतिम सम्मान यात्रा आगे बढ़ रही थी,…
Ranchi. केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा तैयार ई- गोट कर्मयोगी पोर्टल पर प्रशिक्षण के लिए गुरुवार को एडीजी प्रशिक्षण सुमन गुप्ता ने समीक्षा बैठक की. यह समीक्षा पुलिस मुख्यालय में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये सभी जिलों के एसपी सहित अन्य अधिकारियों के साथ हुई. इस दौरान पाया गया कि अभी तक 3769 पुलिस अफसरों द्वारा ई-गोट कर्मयोगी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराया जा चुका है. समीक्षा के दौरान एडीजी ने बताया कि प्रशिक्षण के लिए पाठ्यक्रम में छह विषय शामिल किये गये हैं. इसमें सरकारी कर्मियों के लिए कोड ऑफ कंडक्ट, कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा, उभर रही नयी तकनीक के बारे…
Ranchi. जेपीएससी में अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं होने के विरोध में गुरुवार को भी अभ्यर्थियों ने आंदोलन जारी रखा. इस क्रम में अभ्यर्थियों ने जेपीएससी की अर्थी निकाली तथा कार्यालय के समक्ष ही पिंडदान किया. कुछ अभ्यर्थियों ने हिंदू रीति रिवाज के तहत सर मुड़वा कर पिंडदान किया. अभ्यर्थियों का कहना था कि जब आयोग में एक अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं हो पा रही है, तो ऐसे में यह आयोग मृत प्राय हो गया है. अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं होने से सिविल सेवा सहित सीडीपीअो, फॉरेस्ट रेंज, सिविल जज जूनियर, असिस्टेंट प्रोफेसर, प्रोफेसर, रीडर, चिकित्सक सहित लगभग 1700 पदों पर…
Patna. राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रमुख लालू प्रसाद के साले सुभाष यादव ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि जब उनके जीजा एवं बहन राबड़ी देवी बिहार के मुख्यमंत्री थे, तब मुख्यमंत्री आवास से अपहरण के बाद ‘सेटलमेंट (सौदेबाजी)’ होता था. सुभाष ने एक टीवी चैनल से बातचीत के दौरान आरोप लगाया के राजद शासन काल के दौरान किसी का अपहरण होने पर फिरौती को लेकर ‘डील (सौदेबाजी)’ सीधे मुख्यमंत्री आवास से होता था. उन्होंने दावा किया कि अपहरण और फिरौती के मामलों में सीधे मुख्यमंत्री आवास से बातचीत होती थी और पूरा सौदा लालू प्रसाद ही तय करते थे.…
Ranchi. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर झारखंड आयेंगी. राष्ट्रपति का विमान बेंगलुरु से चल कर शाम 4:30 बजे रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेगा. श्रीमति मुर्मू एयरपोर्ट से सीधे राजभवन चली जायेंगी. वह राजभवन में ही रात्रि विश्राम करेंगी. इससे पहले वह कुछ गणमान्य व्यक्तियों से भी मुलाकात करेंगी. 15 फरवरी को राष्ट्रपति बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (मेसरा) के प्लेटिनम जुबली समारोह की मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी. राष्ट्रपति बीआइटी के ऑडिटोरियम में आयोजित रिसर्च एग्जिबिशन कम डिस्प्ले का उद्घाटन भी करेंगी. शनिवार को उनका काफिला राजभवन से निकल कर दिन के 11:00 बजे…
कोलकाता. पश्चिम बंगाल पुलिस ने ऑनलाइन ठगी और वित्तीय धोखाधड़ी में शामिल कुख्यात जामताड़ा गिरोह से कथित तौर पर जुड़े 46 लोगों को गिरफ्तार किया है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. राज्य की ‘साइबर शक्ति’ पहल के तहत बीरभूम, आसनसोल, दुर्गापुर, चंदननगर और पूर्वी बर्धमान में कई जगह छापेमारी कर 84 मोबाइल फोन और इतनी ही संख्या में सिम कार्ड जब्त किए गए. अधिकारी ने कहा कि पिछले 15 दिनों में की गई छापेमारी में 100 से अधिक क्रेडिट और डेबिट कार्ड भी बरामद किये गए. वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, गिरफ्तार किए गए सभी…
New Delhi. राज्यसभा में बृहस्पतिवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा की एक सदस्य ने आरोप लगाया कि ‘सबका साथ सबका विकास’ के सरकार के दावे के बावजूद केंद्रीय बजट 2025-26 में विपक्ष शासित राज्यों के साथ भेदभाव किया गया है. झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) सदस्य महुआ माजी ने बजट पर हुई चर्चा में भाग लेते हुए सरकार पर तीखा हमला बोला और कहा कि यह विपक्ष शासित राज्यों के साथ भेदभाव करता दिखता है. उन्होंने कहा, ‘यह बजट भाजपा शासित राज्यों का पक्ष लेता हुआ और झारखंड जैसे विपक्ष शासित राज्यों में राष्ट्रीय परियोजनाओं के आवंटन में भेदभाव करता साफ प्रतीत…
पटना. राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत के बावजूद, इस साल के अंत में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की हार होगी. पत्रकारों द्वारा ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस) गठबंधन की सहयोगी आम आदमी पार्टी (आप) के दिल्ली में सत्ता से बाहर होने के असर के बारे में सवाल किए जाने पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू ने कहा, ‘यहां कोई असर नहीं होगा. भाजपा (सत्ता से) बाहर हो जाएगी. लालू की पार्टी के पास 243 सदस्यीय विधानसभा…
New Delhi. Ministry of Commerce की जांच शाखा DGTR ने कागज और पेंट उद्योग में इस्तेमाल होने वाले एक चीनी रसायन के आयात पर 681 डॉलर प्रति टन तक का anti-dumping charges लगाने की सिफारिश की है. शुल्क लगाए जाने से Titanium dioxide के घरेलू उत्पादकों को चीन से होने वाले सस्ते आयात से सुरक्षा मिलेगी. व्यापार उपचार महानिदेशालय (DGTR ) ने निष्कर्ष निकाला है कि रसायन को सामान्य मूल्य से कम कीमत पर भारत में निर्यात किया गया है, जिसके परिणामस्वरूप डंपिंग हुई है. निदेशालय की अधिसूचना में कहा गया है कि इस आयात का घरेलू उद्योग की कीमतों…
