Chakradharpur. मनोहरपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, जान मारने की धमकी और मोबाइल से जबरन पैसा ट्रांसफर कराने के आरोप में शुक्रवार को पुलिस ने उंधन गांव के मुंडा समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार आरोपियों में मुंडा राज महतो, कमल महतो, सूरज महतो और खुशवंत महतो शामिल है. मामले को लेकर पीड़िता ने गुरुवार को मनोहरपुर थाना में केस दर्ज कराया है. पीड़िता ने केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया. गिरफ्तार आरोपियों में राज महतो उंधन गांव का ग्राम मुंडा है.
Author: News Desk
Chakradharpur . भालूलता मोहीपानी रेलवे गेट के समीप छोटा हाथी और बाइक में सीधी भिड़ंत हो गयी. इसमें बाइक सवार चिरिया के बाजारहाता निवासी अमन भेंगरा (25) की मौत हो गयी और बाइक के पीछे बैठा पंकज हरिजन गंभीर रूप से घायल हो गया. पंकज के पैर और कमर में गंभीर चोट लगी है. घटना गुरुवार शाम करीब चार बजे की है. शव को बिसरा पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस दोनों वाहनों को जब्त कर आवश्यक कार्रवाई में जुट गयी है. दोनों युवक अपने रिश्तेदार की शादी में राउरकेला के झिरपानी गये…
Galuudih महाकुंभ में स्नान कर प्रयागराज से खड़गपुर लौट रहे लोगों की कार गालूडीह में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. घटना शुक्रवार की सुबह घुटिया के पास हाइवे (एनएच) पर हुई. हादसे में कार चालक समेत छह लोग घायल हो गये. इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं. कार चालक ने बताया कि उन लोगों ने गुरुवार की सुबह संगम में स्नान किया. वहां से कार से खड़गपुर के लिए निकले. गालूडीह में घुटिया के पास अचानक एक टाटा मैजिक टेंपो ओवरटेक करने लगा. इससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर पलट गयी. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल ले…
Ranchi. राज्य पुलिस सेवा के नौ अफसरों को आइपीएस में प्रोन्नति दी जायेगी. राज्य सरकार ने वर्ष 2021, 2022 व 2023 की कुल नौ रिक्तियों के विरुद्ध आइपीएस में प्रोन्नति के लिए यूपीएससी को अनुशंसा की है. मुख्यमंत्री की स्वीकृति के बाद यूपीएससी को कुल 17 पुलिस पदाधिकारियों की सूची प्रेषित की गयी है. यूपीएससी को भेजी गयी सूची में शिवेंद्र, राधा प्रेम किशोर, मुकेश कुमार महतो, मजरूल होदा, राजेश कुमार, दीपक कुमार, अविनाश कुमार, रोशन गुड़िया, श्रीराम समद, निशा मुरमू, सुरजीत कुमार, वीरेंद्र चौधरी, राहुल देव बड़ाइक, ख्रीस्टोफर केरकेट्टा, प्रभात रंजन बरवार, अनूप कुमार बड़ाइक, समीर तिर्की व हीरालाल…
New Delhi. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा अमेरिका में उद्योगपति गौतम अदाणी से जुड़े मामले में की गई टिप्पणी को लेकर शुक्रवार को आरोप लगाया कि विदेश में प्रधानमंत्री मोदी के लिए रिश्वतखोरी और देश की संपत्ति को लूटना व्यक्तिगत मामला बन जाता है. प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता में गौतम अदाणी से जुड़े सवाल पर कहा, ‘भारत एक लोकतंत्र है और हमारी संस्कृति ‘वसुधैव कुटुंबकम’ की है. हम पूरी दुनिया को एक परिवार मानते हैं. मेरा मानना है कि हर भारतीय से मेरा नाता है.’ मोदी…
Mumbai. विदेशी संस्थागत निवेशकों की पूंजी निकासी जारी रहने के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को लगातार 8वें दिन गिरावट जारी रही. बाजार में कारोबार की शुरुआत सकारात्मक रुख के साथ हुई, लेकिन जल्द ही शुरुआती बढ़त खत्म हो गई. कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स 199.76 अंक या 0.26 प्रतिशत गिरकर 75,939.21 पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान यह 699.33 अंक या 0.91 प्रतिशत गिरकर 75,439.64 पर आ गया था. एनएसई निफ्टी 102.15 अंक यानी 0.44 प्रतिशत गिरकर 22,929.25 पर बंद हुआ. आठ कारोबारी सत्रों में बीएसई सेंसेक्स 2,644.6 अंक यानी 3.36 प्रतिशत और निफ्टी…
New Delhi.पांच प्रमुख प्रॉक्सी सलाहकार कंपनियों ने विभिन्न क्षेत्रों में परिचालन करने वाली Vedanta लिमिटेड के कारोबारों को अलग करने का समर्थन किया है. उन्होंने शेयरधारकों को कंपनी के कारोबारों को अलग-अलग करने के पक्ष में मतदान करने की सलाह दी है. Vedanta के प्रस्तावित विभाजन से पांच अलग-अलग सूचीबद्ध कंपनियां बनेंगी.शेयरधारकों और कर्जदाताओं के लिए E-Voting प्रक्रिया 13 फरवरी को शुरू हुई और 17 फरवरी तक चलेगी. Vedanta के शेयरधारकों तथा कर्जदाताओं की बैठकें 18 फरवरी को होंगी. इस संबंध में रिपोर्ट जारी करने वाली प्रॉक्सी सलाहकार कंपनियों में अमेरिका की इंस्टीट्यूशनल शेयरहोल्डर सर्विसेज इंक (ISS), ग्लास लुईस के…
Ranchi. रांची में निर्माणाधीन सिरमटोली-मेकन केबल स्टे ब्रिज को लेकर (फ्लाइओवर) को लेकर एक बार फिर रांची रेल मंडल द्वारा रेलगाड़ियों के लिए ब्लॉक लिया जायेगा. इस वजह से कई ट्रेनें या तो रद्द रहेंगी या प्रभावित रहेगी. ऐसे में यदि आप भी इस दौरान कहीं जाने का सोच रहे हैं तो रद्द की गयी ट्रेनों की लिस्ट देख लें या फिर वैकल्पिक रास्ता तलाशें. कौन कौन ट्रेनें रहेगी रद्द रेलवे की ओर से दी गयी जानकारी के अनुसार रांची‐हावड़ा‐रांची (18628/18627) 13 से 22 फरवरी, हटिया‐टाटानगर‐हटिया मेमू (68036/68035) 13 से 22 फरवरी, वर्दवान‐हटिया एक्सप्रेस (13503) 13 से21 फरवरी, हटिया‐ वर्दवान…
ब्रिटेन-भारत व्यापार संबंधों में उनकी सेवाओं के लिए सम्मान New Delhi. Tata Sons के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन को ब्रिटेन-भारत व्यापार संबंधों में उनकी सेवाओं के लिए ब्रिटेन द्वारा मानद ‘नाइटहुड’ से सम्मानित किया गया है. Tata Group ने शुक्रवार को बताया कि चंद्रशेखरन को ‘ब्रिटिश साम्राज्य का सबसे उत्कृष्ट आदेश (नागरिक खंड) – मानद डीबीई/केबीई’ (योद्धा या डेम कमांडर) से सम्मानित किया गया है. समूह ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा कि चंद्रशेखरन को ‘ब्रिटेन-भारत व्यापार संबंधों में योगदान के लिए राजा चार्ल्स द्वारा मानद नाइटहुड की उपाधि’ प्रदान की गई. इस सम्मान पर चंद्रशेखरन ने कहा, टाटा समूह…
Purnia. बिहार के पूर्णिया जिले में जनता दल यूनाइडेट (जदयू) के एक नेता ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के एक स्थानीय विधायक के समर्थकों ने उनकी पिटाई की और उन्हें कथित तौर पर पेशाब पीने के लिए मजबूर किया. बायसी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) आदित्य कुमार के अनुसार, पीड़ित रेहान फजल की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है और उनका एक स्थानीय अस्पताल में इलाज किया जा रहा है. अधिकारी ने बताया, “फजल ने आरोप लगाया कि बुधवार रात बायसी से विधायक के गुंडों ने उसका अपहरण कर लिया और विधायक के…
