Ranchi.राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत दो दिवसीय दौरा पर शुक्रवार को रांची पहुंचीं. राष्ट्रपति का विशेष विमान शाम 4:40 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उतरा. एयरपोर्ट पर राज्यपाल संतोष गांगवार, झारखंड सरकार की प्रतिनिधि के रूप में मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने राष्ट्रपति का औपचारिक स्वागत किया. इस अवसर पर रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजयंत्री, डीजीपी अनुराग गुप्ता, सिटी एसपी राजकुमार मेहता सहित राज्य के कई आला अधिकारी भी मौजूद थे. एयरपोर्ट से राष्ट्रपति का काफिला शाम 4:55 बजे हिनू, बिरसा चौक, हरमू बाईपास रोड होते हुए राजभवन पहुंचा. राजभवन परिसर में पहुंचने पर एक बार फिर…
Author: News Desk
New Delhi. कांग्रेस ने एक के बाद एक कई विधानसभा चुनावों में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद शुक्रवार को अपने राष्ट्रीय संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए दो नए महासचिव और नौ प्रदेश प्रभारी नियुक्त किए. पार्टी ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राज्यसभा सदस्य सैयद नासिर हुसैन को महासचिव तथा रजनी पाटिल, बीके हरिप्रसाद और मीनाक्षी नटराजन समेत नौ नेताओं को विभिन्न प्रदेशों का प्रभारी नियुक्त किया. पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इन नेताओं को नयी जिम्मेदारी सौंपने के साथ ही राजीव शुक्ला, मोहन प्रकाश,…
Koderma. झारखंड के कोडरमा जिले में बेटी की हत्या करने के आरोप में 73 वर्षीय पिता और उसके दो बेटों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि उनकी बेटी उसी गांव के एक लड़के से बात करती थी और परिवार इस बात के खिलाफ था.उन्होंने बताया कि परिवार पर 18 वर्षीय युवती का गला घोंटकर हत्या करने और पहले शव को घर के सेप्टिक चैंबर में फेंकने तथा फिर सिर काटकर शव को नदी किनारे दफनाने का आरोप है. अधिकारी ने बताया कि ऐसा आरोप है कि युवती…
Ranchi. वेलेंटाइन डे मनाने निकले युवक और युवती के बीच किसी बात को लेकर शुक्रवार की रात विवाद हो गया. घटना के बाद युवक बुलेट में आग लगाकर वहां से निकल गया. घटना लालपुर थाना क्षेत्र के बीआइटी एक्सटेंशन के समीप की है. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर लालपुर थाना की पुलिस पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी है. घटनास्थल पर किसी के मौजूद नहीं होने से पुलिस को मामले में अधिक जानकारी नहीं मिल सकी है. पुलिस बुलेट के नंबर के आधार पर इसके मालिक तक पहुंचाने का प्रयास कर रही है. एक युवक…
Dhanbad.राजधानी रांची के ठाकुरगांव थाना क्षेत्र के उरुगुट्टू निवासी अपहृत लाल रणविजय नाथ शाहदेव अपराधियों की चंगुल से भागकर शुक्रवार की सुबह धनबाद जीआरपी थाना पहुंचा. अर्ध बेहोशी की हालत में जीआरपी ने उसे इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया है. भुक्तभोगी श्री शाहदेव बलियापुर के सीओ प्रवीण कुमार सिंह का रिश्तेदार है. इसकी सूचना मिलने पर सीओ श्री सिंह एसएनएमएमसीएच पहुंचे और लाल रणविजय का हालचाल जाना. अपहृत लाल रणविजय नाथ शाहदेव ने बताया कि गुरुवार को रातू रोड से उसका अपहरण कर लिया गया था. वह ऑटो से रातू रोड पहुंचा था. इसी दौरान शौचालय करने के…
Jamshedpur. सीबीएसइ 10वीं व 12वीं की परीक्षा शनिवार से शुरू होगी. 10वीं की बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी से 18 मार्च और 12वीं की बोर्ड परीक्षा भी 15 फरवरी से शुरू होकर चार अप्रैल तक चलेगी. दोनों परीक्षाएं एक शिफ्ट में होंगी. बोर्ड ने परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा से संबंधित आवश्यक दिशानिर्देश जारी किये हैं. बोर्ड ने कहा है कि परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र के साथ स्कूल का आइ कार्ड भी लेकर आना होगा. साथ ही रेगुलर परीक्षार्थी अनिवार्य रूप से अपने स्कूल यूनिफाॅम में आयेंगे. जिससे उनके स्कूल की पहचान हो सके. वहीं प्राइवेट परीक्षार्थी हल्के या…
Ranchi. झारखंड बार एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ने झारखंड में लागू होने वाली नयी उत्पाद नीति पर आपत्ति जतायी है. शुक्रवार को प्रेस क्लब में एसोसिएशन की बैठक में कहा गया कि जिस उत्पाद नीति के लागू होने की जानकारी मिल रही है, उसमें कई विसंगतियां हैं. इससे इस व्यवसाय से जुड़े लोगों के साथ-साथ सरकार को भी राजस्व का नुकसान होगा. बैठक में कहा गया कि नयी उत्पाद नीति में जो प्रावधान है, उसके अनुसार मॉडल शॉप (हाता) खोलने का प्रावधान रखा गया है. यह न तो समाज के हित में है और न ही सरकार के हित में. इसके…
Ranchi. सीबीएसइ की ओर से बताया गया है कि एसजीएन पब्लिक स्कूल, नांगलोई, दिल्ली की मान्यता पिछले वर्ष ही रद्द की जा चुकी है. इस साल के जेइइ मेंस के टॉपर हर्ष झा इसी स्कूल के विद्यार्थी हैं और 12वीं की परीक्षा देनेवाले हैं. हर्ष ने जेइइ मेंस के सेशन वन की परीक्षा में 100 परसेंटाइल लाकर पूरे देश में टॉप किया है. हर्ष के पिता गुमला डीएवी स्कूल में गणित के शिक्षक हैं. हर्ष ने 10वीं की परीक्षा डीएवी गुमला से ही उत्तीर्ण की है. दरअसल, एक “डमी स्कूल” (जहां बच्चे रेगुलर क्लास नहीं जाते) के जेइइ (मेन्स) टॉपर…
Jamshedpur. Tata Steel के Board Of Directors (निदेशक मंडल) की बैठक में गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर (NSD) के माध्यम से धन जुटाने पर विचार किया गया और उसे मंजूरी भी दे दी गयी. Tata Steel ने 1,00,000 रुपये प्रत्येक के 3,00,000 NSD जारी करके 3,000 करोड़ जुटाने का लक्ष्य रखा है. कंपनी की ओर से फाइलिंग में कहा गया है कि NSD पात्र निवेशकों को निजी प्लेसमेंट के आधार पर जारी किये जायेंगे. NSD इश्यू के आवंटन की संभावित तिथि 21 फरवरी, 2025 है, जबकि परिपक्वता की तिथि 21 फरवरी, 2030 है. इन एनसीडी को बीएसइ के थोक ऋण बाजार खंड में…
चक्रधरपुर. रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास के कार्यों को जल्द ही पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है. इसी संदर्भ में अधोसंरचना विकास के लिए दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के बन्डामुन्डा स्टेशन में नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जा रहा है. यह कार्य 13 दिनों तक किया जाएगा. इस कार्य के फलस्वरूप दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से संबन्धित यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा. रद्द होने वाली गाडियाँ दिनांक 15 से 25 फरवरी, 2025 तक गाड़ी संख्या 18109/18110 टाटानगर-नेताजी सुभाष चन्द्र बोस इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस रद्द रहेगी. दिनांक 25 फरवरी, 2025 को गाड़ी संख्या 18113 /18114 टाटानगर-बिलासपुर–टाटानगर एक्सप्रेस रद्द…
