Author: News Desk

चाकुलिया : चाकुलिया के पाथराघाटी गांव के पास शनिवार दोपहर दो बाइकों की सीधी टक्कर में माटियाबांधी गांव निवासी गुरूचरण महतो की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल में धालभूमगढ़ प्रखंड के दोलकी गांव के अजय महतो, सुनील कर्मकार, गणेश महतो और माटियाबांधी गांव के अनिमेश महतो और पिंटू लाल गोप शामिल हैं. सभी घायलों को इलाज के लिए एंबुलेंस और बाइक से सीएचसी पहुंचाया गया. बाइक की रफ्तार तेज थी. यहां डॉ. संपा मन्ना ने घायलों का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए बंगाल के झाड़ग्राम रेफर…

Read More

जमशेदपुर : अखिलेश सिंह गिरोह का स्वराज गागराई डिमना चौक पर हथियार के साथ पकड़ा गया है.एमजीएम हिल व्यू कॉलोनी के रहने वाले स्वराज के अपराधिक घटना को अंजाम देने की सूचना मिलने पर पुलिस ने जाल बिछाकर पकड़ा. ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने पत्रकारों को बताया कि स्वराज गागराई को डिमना चौक पर प्लानिंग के तहत जांच के दौरान पकड़ा गया है. उसके कमर से हथियार भी बरामद किया गया है. पुलिस के अनुसार अपराधी गणेश सिंह के कहने पर किसी की हत्या की योजना बना घूम रहा था. स्वराज गागराई 11 सितंबर 2023 में जलसा बीयर बार में…

Read More

पर्यटन मंत्री श्री सुदिव्य कुमार करेंगे स्काई डाइविंग फेस्टिवल 2025 का शुभारंभ जमशेदपुर. झारखंड पर्यटन के तत्वावधान में स्काई डाइविंग फेस्टिवल 2025 का आयोजन जमशेदपुर में 16 फरवरी से 23 फरवरी 2025 तक होगा. सोनारी एयरपोर्ट में 10:30 बजे पूर्वाह्न पर्यटन मंत्री श्री सुदिव्य कुमार द्वारा आयोजन का शुभारंभ किया जाएगा. आयोजन के निमित्त जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त श्री अन्यय मित्तल ने तैयारी का जायजा लिया तथा सोनारी एयरपोर्ट में बैठक का आयोजन कर प्रशासनिक एवं सुरक्षा के दृष्टिकोण से जरूरी दिशा निर्देश दिए. इस दौरान उपायुक्त के अलावा वरीय पुलिस अधीक्षक श्री कौशल किशोर, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री अनिकेत…

Read More

Prayagraj. प्रयागराज जिले में यमुना नगर के मेजा थाना अंतर्गत राजमार्ग पर शुक्रवार देर रात एक बस और एक एसयूवी की आमने- सामने की टक्कर होने से 10 लोगों की मौत हो गई. वहीं 19 लोग जख्मी बताये जाते हैं. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस उपायुक्त (यमुना नगर) विवेक चंद्र यादव ने बताया कि शुक्रवार देर रात छत्तीसगढ़ के कोरबा से श्रद्धालु एसयूवी से महाकुंभ में स्नान करने आ रहे थे लेकिन तभी राजमार्ग पर प्रयागराज की तरफ से जा रही एक बस से उसकी आमने-सामने की टक्कर हो गई.उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में एसयूवी में सवार सभी…

Read More

Jamshedpur. प्रेमिका से संबंध टूटने पर दसवीं के छात्र वैलेंटाइन डे पर आत्महत्या कर ली. परसुडीह थाना अंतर्गत हलुदबनी सिदो-कान्हू चौक निवासी छात्र ने गुरुवार की रात को हरहरगु्टू में भगिनी के घर में फंदे से लटक कर आत्महत्या की. घरवालों ने उसे फंदे से उतार कर सदर अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. मृतक एक अच्छा क्रिकेटर भी था. वह गोलमुरी केबुल क्लब के पास मैदान में क्रिकेट की प्रैक्टिस करता था. मृतक के भाई के अनुसार भाई का एक लड़की से पिछले करीब चार वर्ष से प्रेम संबंध था. लेकिन पिछले कुछ दिनों से दोनों…

Read More

Potka.पोटका थाना क्षेत्र के दाबांकी गांव मे 17 वर्षीय युवती धानी मार्डी के संदेहास्पद मौत का मामला प्रकाश में आया है. युवती का शव घर मे फंदे से लटका हुआ पाया गया है. घटना के बाद मृतका के ममेरा भाई सुंदर महाली ने पोटका थाना में लिखित शिकायत कर मामले में मृतका के चाचा बुधु महाली उर्फ सीताराम मार्डी, चाची पानो महाली उनके दोनों बेटे किशन मार्डी, अनिल मार्डी पर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है. इस संबंध में शिकायकर्ता सुंदर महाली ने कहा कि उनकी ममेरी बहन धानी मार्डी जो वर्तमान में वीमेंस कॉलेज बिस्टुपुर…

Read More

Jamshedpur. जेम्को चौक पर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा के पास आमरण अनशन पर बैठे अमरेश कुमार का शुक्रवार को विधायक सरयू राय ने अनशन तुड़वाया. विधायक ने उन्हें आश्वस्त किया कि जिस कारण को लेकर वे अनशन कर रहे हैं, उस कारण के आलोक में उनकी उपायुक्त से बात हुई है. उपायुक्त ने इस संबंध में एसडीओ को जिम्मेदारी दी है. एसडीओ से शनिवार को उनकी बात होगी. विधायक सरयू राय ने अमरेश कुमार से मिल आश्वस्त किया कि ट्रैफिक सिस्टम को दुरुस्त करने के लिए वह प्रशासन से बात करेंगे. सरयू राय ने कहा कि सड़कों से भारी…

Read More

Jamshedpur.एसएसपी किशोर कौशल ने जिले के 14 आरक्षियों का फेरबदल किया है. इसके तहत बिरसानगर थाना में पदस्थापित आरक्षी राजेश कुमार के अलावा आजादनगर थाना के मुंशी आद्या शरण राय, परसुडीह थाना के मुंशी नीतू कुमारी समेत गोलमुरी पुलिस केंद्र में पदस्थापित बलिस्टर यादव, महेश्वर मोची, अमित कुमार मिश्रा, अमित कुमार, अजमत हुसैन खान, जगदीश कुमार महतो, मनोज सिंह, बोड़ाम थाना के इमरान खान, जुगसलाई क्यूआरटी के शहनवाज आलम, सीसीआर क्यूआरटी के सुधाकर कुमार और मानगो यातायात थाना के सरजू रजक शामिल हैं. एसएसपी ने गत 11 फरवरी को निर्देश जारी करते हुए अविलंब नये जगह पर योगदान करने का…

Read More

Adityapur. आदित्यपुर थाना क्षेत्र के धीराजगंज में गुरुवार रात सोनाली ने अपने घर के कमरे में फंदे से झूल कर. उसे उतार कर परिजनों द्वारा टीएमएच ले जाया गया. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना पाकर पुलिस ने मृतका के परिजनों से संपर्क कर मामले की जांच शुरू कर दी. थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के पिता दीपक यादव की ओर से की गयी लिखित शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है. दोनों पक्षों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है. फिलहाल प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है.…

Read More

Ranchi. हरिओम टावर स्थित फिटजी के चेयरमैन डीके गोयल, सीइओ मनीष आनंद और सीएफओ राजीव बब्बर पर 98,900 रुपये ठगी के आरोप में लालपुर थाना में केस दर्ज किया गया है. यह केस मधुकम साईं बिहार कॉलोनी निवासी जगदीश गुप्ता की शिकायत पर दर्ज हुआ है. शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया है कि उन्होंने अपने पुत्र शुभंक राज का एडमिशन फिटजी इंस्टीट्यूट में अक्तूबर 2024 में सत्र 2025-27 के लिए कराया था. एडमिशन के दौरान शिकायतकर्ता की बेटी ने 47,600 रुपये ऑनलाइन भुगतान किया था. इसके बाद उन्होंने 51,300 रुपये का चेक दिया था. चेक 12 दिसंबर 2024 को क्लियर…

Read More