Author: News Desk

जमशेदपुर. उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार सभी 11 प्रखंडों के लिए नामित नोडल पदाधिकारी द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रखंड के पंचायत क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया. साप्ताहिक निरीक्षण के क्रम में सभी प्रखंडों के नोडल पदाधिकारियों ने पंचायत क्षेत्र अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र, पंचायत भवन, जन वितरण प्रणाली दुकान, स्वास्थ्य उप केन्द्र, मनरेगा योजना तथा स्कूल आदि का निरीक्षण किया साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को बेहतर तरीके से क्रियान्वयन सहित स्थानीय लोगो को सरकार की योजनाओं से लाभान्वित करने का निर्देश प्रखंड के पदाधिकारियों को दिया . इस क्रम में परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री दीपांकर…

Read More

जमशेदपुर. एनटीटीएफ के गोलमुरी स्थित आर डी टाटा तकनीकी संस्थान मे बीते दिनों फानुक कंपनी द्वारा कैंपस सिलेक्शन किया गया. जिसमे सर्वप्रथान लिखित परीक्षा,छात्रों की व्यक्तिगत प्रतिभा,तकनीकी क्षमता को परखा गया एवं फाइनल सिलेक्शन इंटरव्यू राउंड के बाद किया गया. जिसमे छात्रों का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा. कंपनी फैनुक द्वारा एनटीटीएफ के 2 छात्रों को 05 लाख के पैकेज पर लॉक किया गया. जापानी रोबोटिक्स कंपनी FANUC जापानी कंपनियों का एक समूह है जो रोबोटिक्स और कंप्यूटर न्यूमेरिकल कंट्रोल वायरलेस सिस्टम जैसे स्वचालन उत्पाद और सेवाएँ प्रदान करता है. सभी छात्रों ने 05 राउंड के सिलेक्शन प्रक्रिया में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दे…

Read More

Ranchi. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और ‘मशीन लर्निंग’ के क्षेत्र में दूरगामी प्रगति के साथ भविष्य में बड़े बदलाव होंगे. मुर्मू ने कहा कि केंद्र उच्च शिक्षा में एआई को एकीकृत करने के लिए कदम उठा रहा है और यह गर्व की बात है कि रांची स्थित ‘बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान’ (बीआईटी), मेसरा 2023 में संबंधित पाठ्यक्रम शुरू कर इस क्षेत्र में अग्रणी है. मुर्मू ने बीआईटी मेसरा के ‘प्लेटिनम’ जयंती समारोह को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘हमारा युग प्रौद्योगिकी का युग है। सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नयी प्रगति ने हमारे जीने…

Read More

Washington. अमेरिका का एक सैन्य विमान देश में अवैध रूप से रह रहे 119 भारतीयों को लेकर शनिवार रात अमृतसर पहुंचेगा. सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. यह डोनाल्ड ट्रंप के पिछले महीने अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद यहां से निर्वासित किया जाने वाला भारतीयों का दूसरा जत्था होगा. महीने की शुरुआत में अमेरिका का एक सैन्य विमान भारत के विभिन्न राज्यों के 104 अवैध प्रवासियों को लेकर अमृतसर पहुंचा था. ट्रंप प्रशासन ने अवैध प्रवासियों के खिलाफ कार्रवाई के तहत इन लोगों को भारत निर्वासित किया था. सूत्रों ने बताया कि एक सैन्य विमान…

Read More

Malda.पश्चिम बंगाल के मालदा खंड में एक महिला ट्रेन चालक तेज रफ्तार से आ रही एक अन्य ट्रेन की चपेट में उस दौरान आ गई जब वह सार्वजनिक सुविधा का इस्तेमाल करने के बाद इंजन में वापस लौटने के लिए रेल की पटरी को पार कर रही थी. लोको पायलट संघ ने इंजन के अंदर शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराने में विफल रहने या ट्रेन चालक को शौचालय के लिए जाने के वास्ते समुचित उपाय न करने पर रेल प्रशासन के खिलाफ कड़ा विरोध जताया. रेलवे अधिकारियों के अनुसार, लोको पायलट एस के मंडल और उनकी सहायिका महारानी कुमारी खाली…

Read More

Patna.पटना में एक पोस्टर लगाया गया, जिसमें राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव एक दौड़ते हुए घोड़े पर बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक कछुए की पीठ पर बैठे हुए दिख रहे हैं. पोस्टर पर लिखा है, “वही 17 महीनों वाली तेज तर्रार तेजस्वी सरकार आ रही है. पोस्टर में उल्लखित 17 महीने की अवधि महागठबंधन के शासन को दर्शाती है, जिसके दौरान राजद नेता उपमुख्यमंत्री थे. यह कुमार के आवास से कुछ ही मीटर की दूरी पर लगाया गया है। बिहार में इस साल के अंत में बिहार विधानसभा चुनाव…

Read More

Prayagraj. उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को कहा कि प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के दौरान 50 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाई है. यह संख्या भारत और चीन को छोड़कर दुनिया के बाकी देशों की आबादी से ज्यादा है. प्रयागराज में महाकुंभ मेले की मेजबानी कर रही उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बयान में दावा किया कि यह मानव इतिहास में किसी भी धार्मिक, सांस्कृतिक या सामाजिक आयोजन के लिहाज से ‘सबसे बड़ा जनसमूह’ है. महाकुंभ 13 जनवरी को शुरू हुआ था और हिंदुओं के बीच पवित्र माने जाने वाले गंगा, यमुना और…

Read More

जमुई : बिहार के जमुई जिले के झाझा नगर परिषद क्षेत्र के बैजलपुरा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां तीन दिन पहले ही एक नया गैस सिलेंडर मंगवाया गया था. सिलेंडर में गैस का रिसाव हो रहा था. गैस रिसाव होने के कारण अचानक बड़ा धमाका हुआ और पूरा घर जलकर राख हो गया. हालांकि, इस घटना में किसी को जान का नुकसान नहीं हुआ, क्योंकि समय रहते सभी लोग घर से बाहर निकल गए थे. गैस सिलेंडर के ब्लास्ट की आवाज सुनकर नरेश रविदास और उनकी पत्नी रीना देवी बाहर भागे. इसमें किसी की…

Read More

New Delhi. उत्तर रेलवे महाकुंभ मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 15, 16 और 17 फरवरी को नयी दिल्ली और वाराणसी के बीच (प्रयागराज के रास्ते) वंदे भारत विशेष ट्रेन चलाएगा. उत्तर रेलवे ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि वंदे भारत विशेष ट्रेन संख्या 02252 नयी दिल्ली से सुबह 5.30 बजे प्रस्थान करेगी और दोपहर 12.00 बजे प्रयागराज होते हुए 2.20 बजे वाराणसी पहुंचेगी. उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि वापसी में ट्रेन संख्या 02251 वाराणसी से दोपहर 3.15 बजे चलेगी और शाम 5.20 बजे प्रयागराज होते हुए…

Read More

जसीडीह : देवघर में बस स्टैंड, क्लब ग्राउंड के पास दो गुटों की झड़प में बीच-बचाव करने गये पुलिसकर्मी के साथ लोगों ने मारपीट की. आरोप है कि लोगों ने उसका हथियार छीनने का भी प्रयास किया. पुलिस लगातार हो रही चोरी-छिनतई की घटनाओं की जांच करने मौके पर गयी थी. यहां बदमाशों ने एक पुलिसकर्मीको मारपीट कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया. बताया जाता है कि इस दौरान उनका सरकारी हथियार छीनने का प्रयास भी किया. घायल जवान विलास यादव को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उनके चेहरे पर गंभीर चोट आई है. पुलिस कर्मी विलास…

Read More