Author: News Desk

भोपाल. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र में खजूरी सड़क स्थित हरमन माइनर स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. शनिवार क स्कूल प्रिंसिपल की आधिकारिक ई-मेल आइडी पर अंग्रेजी और तेलुगु की मिली जुली भाषा में लिखे मेल में स्कूल की बिल्डिंग को आईईडी ब्लास्ट से उड़ाने धमकी दी गई. आज स्कूल की छुट्‌टी थी, लेकिन स्टाफ के कुछ सदस्य और कुछ छात्रों के परिजन मीटिंग के लिए मौजूद थे. धमकी मिलने के बाद तुरंत ही वे बाहर निकल गए और पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने बीडी (बॉम्ब डिस्पोजल) और…

Read More

Jamshedpur. पश्चिमी विक्षोभ के कारण झारखंड के तापमान में उतार-चढ़ाव के बीच एक बार फिर बारिश के संकेत मिल रहे हैं. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार झारखंड के कई जिलों में 20 व 21 फरवरी को गर्जन के साथ बारिश हो सकती है. कई जिलों में आकाश में बादल छाये रहेंगे व सिर्फ गर्जन होगा. हवा भी चल सकती है. इधर अगले तीन दिनों तक तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है. सुबह में धुंध व हल्की हवा चलेगी, जबकि दिन में आसमान साफ रहने के कारण गरमी का अहसास होगा. रात में तापमान…

Read More

Ranchi. झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार के दोबारा सत्ता में आने के पीछे झारखंड पुलिस के बेहतरीन कामों की भी बड़ी भूमिका है. उन्होंने कहा कि झारखंड उग्रवाद व नक्सल प्रभावित प्रदेश था. शाम होते ही लोग दूर जाने से डरते थे. आज झारखंड में 95 प्रतिशत क्षेत्र उग्रवाद से मुक्त हो चुका है. यह काम झारखंड पुलिस के सार्थक प्रयास से हुआ. इस कारण यहां की जनता ने माना कि हेमंत सोरेन सरकार हमें सुरक्षा दे सकती है. उक्त बातें श्री किशोर ने 68वीं अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट प्रतियोगिता के…

Read More

Amritsar. अमेरिका से 116 अवैध प्रवासियों को लेकर एक विमान शनिवार देर रात अमृतसर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा. आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी. यह अवैध अप्रवासियों पर कार्रवाई के वादे के तहत अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन द्वारा निर्वासित किया जाने वाला भारतीयों का दूसरा जत्था है. उन्होंने बताया कि विमान रात 10 बजे के अपेक्षित समय के बजाय रात करीब 11:30 बजे हवाई अड्डे पर उतरा. यह तत्काल स्पष्ट नहीं हो पाया कि निर्वासित लोगों के शरीर में बेड़ियां थीं या नहीं. पांच फरवरी को अवैध प्रवासियों के पहले जत्थे को वापस भेजे जाने के…

Read More

Jamshedpur. चक्रधरपुर रेल मंडल से होकर चलने वाली South Eastern Railway की 22 एक्सप्रेस ट्रेनें विभिन्न तिथियों में 1 से 6 घंटे तक रीशिड्युल होकर चलेगी. चक्रधरपुर रेल मंडल में एनआइ वर्क हो रहा है. इसे लेकर रेलवे ने एक्सप्रेस ट्रेनों को हावड़ा, पुणे, नई दिल्ली, संबलपुर व ऋषिकेश से रीशिड्युल किया है. इससे यह ट्रेनें विभिन्न तिथियों में चक्रधरपुर रेल मंडल विलंब से पहुंचेगी. ये ट्रेनें विभिन्न तिथियों में Reschedule होकर चलेंगी: 22861 हावड़ा-कांटाबांझी इस्पात एक्सप्रेस 16 फरवरी को, 12871 हावड़ा-टिटलागढ़ इस्पात एक्सप्रेस 17 व 19 फरवरी को, 20821 पुणे-सांतरागाछी एक्सप्रेस 17 फरवरी को,12767 नई दिल्ली-सांतरागाछी एक्सप्रेस 17 फरवरी…

Read More

New Delhi. सेल के चेयरमैन अमरेंदु प्रकाश ने शनिवार को कहा कि मजबूत मांग के दम पर भारत 2030 तक 30 करोड़ टन इस्पात उत्पादन क्षमता के लक्ष्य को पार कर सकता है. उन्होंने कहा कि जब भारत की कुल इस्पात उत्पादन क्षमता को 30 करोड़ टन प्रतिवर्ष तक बढ़ाने के लिए 2017 में राष्ट्रीय इस्पात नीति शुरू की गयी थी, तब यह आंकड़ा अवास्तविक लग रहा था. सेल चेयरमैन ने कहा कि 2017 में भारत ने एक राष्ट्रीय इस्पात नीति लागू की थी और हमने कहा था कि 2030 तक हम 30 करोड़ टन तक पहुंचना चाहते हैं. इस्पात…

Read More

New Delhi. केंद्र सरकार ने लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कार के वास्ते नामांकन पेश करने की अंतिम तिथि 21 फरवरी तक बढ़ा दी है.एक आधिकारिक बयान में शुक्रवार को यह जानकारी दी गई. पुरस्कार के अंतर्गत पंजीकरण और नामांकन प्रस्तुत करने की प्रक्रिया 20 जनवरी 2025 को शुरू हुई. कार्मिक मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि आवेदकों द्वारा अपलोड किए जाने वाले डेटा की आवश्यकता और विभिन्न संगठनों से प्राप्त अनुरोधों पर विचार करते हुए, प्रधानमंत्री लोक प्रशासन उत्कृष्टता पुरस्कार 2024 के अंतर्गत वेब-पोर्टल पर पंजीकरण और ऑनलाइन नामांकन जमा करने की अंतिम तिथि 14 फरवरी…

Read More

New Delhi. दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के 6, फ्लैग स्टाफ रोड स्थित सरकारी बंगले में जीर्णोद्धार से जुड़े मामले की विस्तृत जांच होगी. केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) ने यह आदेश दे दिया है. यह जांच दिल्ली सरकार का लोक निर्माण विभाग करेगा. आरोप है कि इस बंगले के विस्तार के लिए सरकारी संपत्तियों का विलय किया गया और इसके अंदरूनी हिस्से पर हुए खर्च में अनियमितता बरती गयी है. इस बंगले में अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में 2015 से पिछले साल अक्तूबर के पहले सप्ताह तक रहे थे. दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने…

Read More

Jamshedpur. साकची थाना अंतर्गत गांधी घाट के पास शनिवार को ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार कदमा उलियान निवासी विशाल पांडेय घायल हो गये. इस घटना में बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गयी. हादसे के बाद लोग जुट गये. लोगों ने ट्रक को रोक दिया. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल विशाल पांडेय को एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जबकि ट्रक चालक को थाना ले गयी. इसके अलावा बाइक को भी थाना ले जाया गया. हादसे की जानकारी मिलने पर घायल विशाल पांडेय के परिजन एमजीएम अस्पताल पहुंचे. एमजीएम अस्पताल में विशाल पांडेय की स्थिति बिगड़ने पर टीएमएच रेफर कर…

Read More

Munich. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने लोकतंत्र को ‘पश्चिमी विशेषता’ मानने को लेकर पश्चिमी देशों पर कटाक्ष किया और उन पर आरोप लगाया कि वे अपने देश में जिस चीज को महत्व देते हैं, उसका विदेशों में पालन नहीं करते. जयशंकर ने शुक्रवार को म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में ‘अन्य दिन मतदान करने के लिए जीवित: लोकतांत्रिक लचीलेपन को मजबूत देना’ शीर्षक पर एक पैनल चर्चा में ये टिप्पणियां कीं. उन्होंने यह भी कहा कि ‘‘यदि आप चाहते हैं कि अंततः लोकतंत्र कायम रहे, तो यह महत्वपूर्ण है कि पश्चिम भी पश्चिम के बाहर के सफल मॉडल (लोकतंत्र) को अपनाए.’ विदेश…

Read More