Chaibasa. सीआरपीएफ व झारखंड पुलिस के संयुक्त नक्सल विरोधी अभियान के दौरान रविवार को गोइलकेरा के लेमसाडीह पहाड़ी क्षेत्र से सुरक्षा बलों ने पांच किलो का आइइडी बरामद किया है. सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के लिए बम को प्लांट किया गया था. बम निरोधक दस्ता की सहायता से बम को नष्ट कर दिया गया. पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि नक्सलियों के विरुद्ध सर्च अभियान जारी है.
Author: News Desk
Ranchi. सीएम हेमंत सोरेन ने नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में हुई मौत को अव्यवस्था का परिणाम बताया. उन्होंने कहा कि हृदयविदारक घटना सुन मन अत्यंत आहत है. श्री सोरेन ने मृतकों व घायलों के प्रति संवेदना व्यक्त की. उन्होंने कहा कि मरांग गुरु दिवंगत लोगों की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें. उन्होंने घायल लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है.
Dhalbhumgarh. पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू और शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन रविवार को धालभूमगढ़ के आमाडुबी पर्यटन केंद्र पहुंचे. यहां पर्यटन मंत्री ने केंद्र में बने म्यूजियम एवं पाटकर पेंटिंग प्रशिक्षण केंद्र को देखा. उन्होंने पेंटिंग गुरु अनिल चित्रकार, विजय चित्रकार से पाटकर पेंटिंग की खासियत की जानकारी ली. उन्होंने पाटकर उन्होंने म्यूजियम में रखे पारंपरिक वाद्य यंत्रों का अवलोकन किया और इसे अमूल्य धरोहर बताते हुए उसके संरक्षण एवं संवर्द्धन की बात कही. उन्होंने केंद्र में बने कॉटेज का निरीक्षण किया. अधिकारियों के साथ बैठक कर पर्यटन केंद्र के अब तक के सफर एवं व्यवस्था की जानकारी ली. उन्होंने…
New Delhi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि उन्हें उम्मीद है कि कपड़ा क्षेत्र 2030 की समयसीमा से पहले नौ लाख करोड़ रुपये के वार्षिक निर्यात लक्ष्य को हासिल कर लेगा. यह बात इस दृष्टि से महत्वपूर्ण है कि आम बजट 2025-26 में कपास की, खासकर अतिरिक्त लंबे रेशे वाली किस्मों की उत्पादकता बढ़ाने के लिए पांच वर्षीय कपास मिशन की घोषणा की गई है. राष्ट्रीय कपास प्रौद्योगिकी मिशन के लिए 500 करोड़ रुपये आवंटित किए गए. मोदी ने ‘भारत टेक्स 2025’ में कहा, हम वर्तमान में दुनिया में वस्त्र और परिधान के छठे सबसे बड़े निर्यातक हैं.…
रांची : रांची के रिम्स की व्यवस्था बदलने में 738 करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे. सरकार से स्वीकृति के बाद भवनों के निर्माण और पुराने भवनों के जीर्णोद्धार का काम शुरू किया जायेगा. योजना के ओपीडी ब्लॉक, चारदीवारी का निर्माण, पुराने ओपीडी, इनडोर के अलावा एकेडमिक ब्लाक का नवीनीकरण, आवासीय ब्लॉक का प्रस्तावित निर्माण, पार्किंग की व्यवस्था, नाली, पैदल मार्ग सहित अन्य स्थानों का पुनर्विकास किया जाएगा. भवन निर्माण विभाग के अंतर्गत 16.90 करोड़ रुपये की लागत से लगभग कई योजनाओं को पूरा किया जाना है. जिनमें सेंट्रल लैब, नए कैंटीन भवन और गेट नंबर 1 का निर्माण प्रमुख हैं.…
जामताड़ा : आसनसोल रेल मंडल के कासीटांड़ हाल्ट पर रविवार की सुबह ओवर हेड तार टूटकर गिरने से डाउन लाइन पर ट्रेनाें का परिचालन बाधित हो गया. इस दौरान पटना-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन विद्यासागर स्टेशन पर रूकी रही. जबकि कई ट्रेनों का अन्य स्टेशनों पर रोककर रखा गया. रेलवे के अधिकारियों के अनुसार तार टूटकर गिरने की घटना सुबह 10:25बजे आसनसोल-गोंडा एक्सप्रेस गुजरने के दौरान हुई. ट्रेन गुजने के साथ ही तेज चिंगारी उठने के साथ धमका हुआ और ओवर हेड तार टूटकर वहीं लटक गया. इस दौरान 3:15 घंटे डाउन लाइन पर ट्रेन परिचालन बाधित रहा. ओवर हेड…
कोलकाता. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा कि संघ का कार्य महात्मा बुद्ध के राष्ट्र निर्माण प्रयासों की तरह ही है. जिस तरह महात्मा बुद्ध ने समाज को एकजुट कर आध्यात्मिक और नैतिक उत्थान की नींव रखी थी, उसी तरह संघ भी पूरे हिंदू समाज को संगठित करने का कार्य कर रहा है. वह शनिवार को पश्चिम बंगाल के बर्दवान में स्वयंसेवकों के एक समारोह को संबोधित कर रहे थे. आरएसएस प्रमुख ने कहा कि संघ पूरे हिंदू समाज को एकजुट करना चाहता है. यह समाज केवल अपने लिए नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के लिए उत्तरदायी…
नई दिल्ली. कांग्रेस पार्टी ने शनिवार को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुए हादसे को सीधे तौर पर रेलवे की नाकामी करार देते हुए रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से इस्तीफा मांगा है. कांग्रेस ने आराेप लगाया कि इस दुखद घटना के पीड़िताें के आंकड़ों को रेलवे प्रशासन छिपा रहा है. कांग्रेस मुख्यालय पर पार्टी प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने रविवार काे पत्रकार वार्ता के दाैरान आरोप लगाया कि सरकार हादसे के समय राहत और बचाव कार्यों की बजाय लीपा-पोती में लगी थी. उन्होंने कहा कि हादसे की दुखद घटना को स्वीकार करने की बजाय आंकड़ों को छुपाया जा रहा था. नई…
धनबाद. धनबाद के रांगाटांड़ स्थित श्रमिक चौक पर रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया. नो एंट्री में घुसे तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पार कर रही महिला और उसकी बेटी को कुचल दिया. हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी 15 वर्षीय बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई. उसे इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आज सुबह करीब 7 बजे लगभग 40 वर्षीय महिला अपनी 15 वर्षीय बेटी के साथ धनबाद रेलवे स्टेशन की तरफ जाने के लिए सड़क पार कर रही थी. तभी पूजा टॉकीज की…
Jamshedpur: जमशेदपुर में प्रतिदिन ट्रैफिक पुलिस एवं अन्य के लापरवाही के कारण सड़क दुर्घटना में जान-माल की भारी नुकसान आम बात बन कर रह गई हैं. जमशेदपुर के सांसद, विधायक और अन्य चाणक्य प्रवृति के नेता सड़क दुर्घटना पर अफसोस तो जताते हैं पर भविष्य में भयानक सड़क दुर्घटना ना हो इसके लिए जिला प्रशासन एवं पूंजीपतियों के खिलाफ आवाज नहीं उठाते हैं, जिसके कारण भारी वाहन चालक दुर्घटना के कुछ घंटे बाद ही अपने वाहनों को मुख्य सड़क के किनारे खुलेआम वाहन पार्किंग करते देखे जाते हैं . इस संदर्भ में पीएम मॉल के समीप मुख्य सड़क पर…
