Author: News Desk

Jamshedpur.दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ की घटना के बाद चक्रधरपुर रेलवे ने सतर्कता बढ़ा दी है. टाटानगर से यूपी की ओर जानेवाली ट्रेनों के समय स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर सिर्फ वैसे ही यात्रियों को प्रवेश दिया जा रहा था, जिनके पास टिकट था. चक्रधरपुर के रेल मंडल प्रबंधक तरुण हुरिया के निर्देश पर रेलवे के सभी अधिकारी प्लेटफॉर्म पर तैनात कर दिये गये थे. रेल डीआरएम खुद सभी स्टेशनों पर लगे कैमरों से नजर रख रहे थे. चक्रधरपुर के अधीन आनेवाले टाटानगर समेत सभी 13 स्टेशनों के सीसीटीवी से वार रूम में बैठकर डीआरएम तरुण हुरिया मॉनिटरिंग कर रहे थे.…

Read More

Jamshedpur. टाटानगर रेलवे स्टेशन पर ट्रेनें अपने निर्धारित समय से काफी विलंब से पहुंच रही हैं. इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. ट्रेनों के देरी से स्टेशन पर पहुंचने के कारण यात्रियों को ज्यादा समय स्टेशन पर गुजारना पड़ रहा है. इससे स्टेशन पर भीड़ भी बढ़ रही है. रविवार को भी कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से टाटानगर स्टेशन पर पहुंची. दरअसल, हावड़ा से मुंबई जानेवाली और दिल्ली से होकर टाटानगर आनेवाली सभी ट्रेनें बिलंब से चल रही हैं. रेलवे अधिकारियों ने बताया कि महाकुंभ के कारण रेल ट्रैफिक काफी बढ़ गया है.…

Read More

Amritsar.अमृतसर हवाई अड्डे पर रविवार की रात 10:03 बजे अमेरिका का सैन्य विमान 112 भारतीयों को लेकर उतरा. यह डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन द्वारा अवैध प्रवासियों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई के तहत निर्वासित लोगों को लाने वाली तीसरी उड़ान थी. सूत्रों ने बताया कि इन सभी को हथकड़ियां और बेड़ियां लगा कर अमेरिकी सेना की देखरेख में भारत लाया गया था. 112 निर्वासितों में से 44 हरियाणा के हैं, जबकि 33 गुजरात, 31 पंजाब, दो उत्तर प्रदेश और एक-एक उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं. कुछ निर्वासितों के परिवार के सदस्य हवाई अड्डे पर भी पहुंचे थे.…

Read More

Pryagraj. महाकुंभ में अमृत स्नान पर्व और अन्य स्नान पर्व माघी पूर्णिमा बीत जाने के बाद भी आस्था का जनसैलाब थमने का नाम नहीं ले रहा और रविवार को शाम आठ बजे तक 1.49 करोड़ श्रद्धालुओं ने गंगा और संगम में स्नान किया. मेला प्रशासन द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक रविवार को शाम आठ बजे तक 1.49 करोड़ श्रद्धालुओं ने महाकुंभ में स्नान किया, जबकि 13 जनवरी से अभी तक 52.96 करोड़ लोगों ने महाकुंभ में स्नान किया है. इस बीच, रविवार को महाकुंभ का हवाई सर्वेक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों के साथ महाकुंभ मेला में…

Read More

New Delhi/patna. नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ में 18 लोगों की मौत हो गई है. रेलवे की ओर से इस हादसे की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं. इस हादसे को लेकर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव रेल भवन में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक कर सकते हैं. बताया जा रहा है कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुए हादसे के बाद यह बैठक बुलाई गई है. इस बैठक में रेल मंत्री को पूरी घटना के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी. इस हादसे में बिहार के 9 लोगों की जान चली गई.…

Read More

जाने कौन-कौन और कैसे भर सकते हैं फार्म ? भारत सरकार की नवरत्न कंपनी “भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड” ने ट्रेनी इंजीनियर-1 और प्रोजेक्ट इंजीनियर-1 पदों पर भर्ती निकाली है. उक्त आवेदन प्रक्रिया 20 फरवरी तक जारी रहेगी. इसके लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार https://bel-india.in/ पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं.रिक्त पदों की कुल संख्या 137 है. सूत्र बताते हैं कि ट्रेनी इंजीनियर-1 के लिए 67 और प्रोजेक्ट इंजीनियर-1 के लिए 70 पद खाली हैं .  जिनमें सामान्य वर्ग के लिए 59, ईडब्ल्यूएस के लिए 13, ओबीसी के लिए 37, एससी के लिए 19 और एसटी के लिए 9 पद रिजर्व…

Read More

जमशेदपुर. सामाजिक संस्था जागृति एवं पूर्णिमा नेत्रालय की ओर से रविवार को बागबेड़ा के परशुराम भवन में नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में 100 से अधिक लोगों की नेत्र की जांच की गई. इस दौरान 15 का चयन मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए किया गया. इन लोगों के मोतियाबिंद का निशुल्क ऑपरेशन 11 मार्च को पूर्णिमा नेत्रालय में किया जाएगा. समाजसेवी सुनील कुमार मिश्रा ने बताया कि संस्था जागृति के सहयोग से लगातार जरूरतमंदों की मदद की जा रही है. इस क्रम में रक्तदान शिविर आदि का भी लगातार आयोजन किया जायेगा. नये साल में सरकारी बैंक के…

Read More

Galudih. गालूडीह थाना की खड़िया कॉलोनी के पास हाइवे पर रविवार सुबह तेज रफ्तार स्कॉर्पियो यात्री बस से टकरा गयी. टक्कर इतनी तेज थी कि बस के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी. इसमें बस के यात्री बाल-बाल बच गये. घटना के बाद वहां लोगों की भीड़ जमा हो गयी. स्थानीय लोगों ने बताया कि मुसाबनी से टाटा तक चलने वाली ओम टूरिस्ट बस जमशेदपुर से घाटशिला की ओर जा रही थी. इस दौरान पीछे से तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बस को ओवरटेक करने के चक्कर में जोरदार टक्कर मार दी. इस घटना में किसी के हताहत होने…

Read More

Ghatshila:. बरसोल थाना के सोनाकोड़ा गांव में शनिवार की रात जंगली हाथी घुस गये. हाथी ने भावेश नायक के घर की दीवार तोड़ दी. घर में रखे अनाज को खा गये. अचानक घर की दीवार ढहने की आवाज सुनकर परिवार ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचायी. हाथी ने खेत में लगी फसल को नुकसान पहुंचाया. हाथी ने एक घर का दरवाजा तोड़ दिया. बताया जाता है कि शनिवार रात लगभग एक बजे एक हाथी ने सोनाकोड़ा गांव पहुंचा. भावेश नायक के घर की दीवार को तोड़ दिया. अंदर रखे 40 किलो चावल व दो बोरा धान खा गया. घर…

Read More

Jamshedpur. झारखंड में अब माइंस टूरिज्म का अनंद ले सकेंगे. राज्य का पर्यटन विभाग तैयारियों में जुटा है. इस नये एडवेंचर का आगाज जल्द होगा. झारखंड प्रदेश को पर्यटन के क्षेत्र में एक नये स्तर पर लाने का काम शुरू कर दिया गया है. पर्यटन विभाग आने वाले समय में एडवेंचर टूरिज्म के क्षेत्र में कई नये एक्टिविटी को जल्द शुरू करने जा रही है. इसको लेकर पर्यटन विभाग की ओर से काम जारी है. यह बातें झारखंड राज्य के पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने रविवार को सोनारी हवाई अड्डा पर आयोजित स्काई डाइविंग फेस्टिवल-2025 के उद्घाटन सत्र में…

Read More