रांची. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी ) की ओर से 289 पदों के लिए चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे. यह कार्यक्रम प्रोजेक्ट भवन में आयोजित किया जाएगा. नगर सेवा संवर्ग संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 के तहत मुख्यमंत्री जिन पदों के लिए चयनित अभ्यर्थियों काे नियुक्ति पत्र बांटेंगे, उन पदाें में गार्डेन अधीक्षक, वेटनरी ऑफिसर, सेनेटरी एंड फूड इंस्पेक्टर, सेनेटरी सुपरवाइजर, राजस्व निरीक्षक और विधि सहायक का पद शामिल है. राज्य सरकार ने राज्य के विभिन्न विभागों में खाली पदों को भरने के लिए प्रक्रिया तेज कर दी है. इसके तहत कुल 289 पदों…
Author: News Desk
धर्मशाला. कांगड़ा जिला के प्रागपुर विकास खंड अधिकारी को विजिलेंस ने 10 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि बीडीओ प्रागपुर वीरेंद्र कुमार कौशल पंचायत के कार्य के लिए उपायुक्त द्वारा जारी की गई डेढ़ लाख की धनराशि को रिलीज करने की एवज में प्रधान से 10 हजार की रिश्वत की मांग कर रहे थे. कड़ोआ पंचायत की प्रधान रीना देवी ने इस बाबत नॉर्थ रेंज धर्मशाला विजिलेंस कार्यालय में बीडीओ के खिलाफ शिकायत दी थी जिसके चलते सोमवार को विजिलेंस की टीम ने जाल बिछाते हुए बीडीओ वीरेंद्र कौशल को रिश्वत…
रांची. आईएएस पूजा सिंघल से जुडे़ मामले में ईडी की ओर से रांची पीएमएलए (प्रीवेन्शन ऑफ़ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) की विशेष कोर्ट में दाखिल याचिका पर अब 21 फरवरी को सुनवाई होगी. इस मामले में ईडी ने कोर्ट से यह आग्रह किया है कि पूजा सिंघल को कोई विभाग नहीं दिया जाए. वहीं सोमवार को अदालत में ईडी और पूजा सिंघल की ओर से बहस पूरी कर ली गई. इसके बाद कोर्ट ने अग्रिम सुनवाई के लिए 21 फरवरी की तिथि निर्धारित की है. ईडी ने अदालत में याचिका दाखिल कर कहा है कि यदि पूजा सिंघल को राज्य सरकार…
Chaibasa. पश्चिमी सिंहभूम जिले में लगातार नक्सलियों के खिलाफ चल जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान सारंडा स्थित गुआ थानान्तर्गत गुआ और रोवाम रोड के बीच गंगदा के समीप जंगली पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाये गये 20 और 5 किलो के 02 IED बरामद किया गया. बरामद इस IED को सुरक्षा के दृष्टिकोण से जवानों ने एसओपी का पालन करते हुए उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से विनिष्ट कर दिया. पश्चिम सिंहभूम जिले के पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिबंधित भाकपा…
New Delhi.केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने अभिभावकों एवं छात्रों से सोमवार को आग्राह किया कि वे कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक होने के बारे में सोशल मीडिया पर किए जा रहे झूठे दावों के प्रति सतर्क रहें. अधिकारियों ने बताया कि बोर्ड सक्रिय रूप से निगरानी कर रहा है और गलत सूचना फैलाने के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है. बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘बोर्ड के संज्ञान में आया है कि कुछ असामाजिक तत्व सोशल मीडिया मंच यूट्यूब, फेसबुक, ‘एक्स’ और अन्य पर बोर्ड की परीक्षा (2025) का…
Ranchi. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रविवार की देर रात विशेष विमान से दिल्ली से रांची लौट आए हैं. उनकी पत्नी कल्पना सोरेन भी उनके साथ थीं. वह अपने पिता शिबू सोरेन की रूटीन हेल्थ चेकअप कराने पिछले रविवार को दिल्ली गए थे. अभी शिबू सोरेन का स्वास्थ्य सामान्य है. जांच में समय लगने की वजह से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन छह दिनों तक दिल्ली में ठहरे थे. झारखंड सरकार की कैबिनेट की बैठक 18 फरवरी की शाम चार बजे से प्रोजेक्ट भवन में होगी. इस बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे. इस दौरान कई अहम प्रस्तावों पर कैबिनेट मुहर…
Ranchi. कांग्रेस के नव-नियुक्त प्रभारी के राजू ने प्रदेश में संगठन को लेकर काम-काज शुरू कर दिया है. प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश को दिल्ली बुलाया है. प्रदेश अध्यक्ष श्री कमलेश मंगलवार को दिल्ली में नये प्रभारी से मुलाकात करेंगे. श्री राजू प्रदेश अध्यक्ष से संगठन को लेकर फीडबैक लेंगे. जमीनी स्तर पर संगठन का हाल जानेंगे. प्रदेश में संगठन द्वारा चलायी जा रही गतिविधियों की जानकारी हासिल करेंगे. प्रदेश अध्यक्ष संगठन को लेकर पूरी रिपोर्ट नये प्रभारी को सौंपेंगे. अध्यक्ष से पूरे हालात की जानकारी लेने के बाद 21-22 फरवरी नये प्रभारी झारखंड पहुंच सकते हैं. वह दो दिन…
New Delhi. सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को पूजा स्थल (विशेष प्रावधान) अधिनियम, 1991 से संबंधित याचिकाओं पर सुनवाई अप्रैल के पहले सप्ताह तक टाल दी. प्रधान न्यायाधीश संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति संजय कुमार की पीठ ने कहा कि मामले की सुनवाई तीन न्यायाधीशों की पीठ करेगी.इससे पहले सुबह शीर्ष अदालत ने पूजा स्थल (विशेष प्रावधान) अधिनियम, 1991 की वैधता से संबंधित मामले में कई नयी याचिकाएं दायर किए जाने पर अपनी नाराजगी व्यक्त की थी. पूजा स्थल (विशेष प्रावधान) अधिनियम, 1991 किसी भी पूजा स्थल के धार्मिक चरित्र को 15 अगस्त, 1947 के समय के अनुसार बनाए रखने का प्रावधान…
Bhuvneshwar. ओडिशा में एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज की बीटेक तृतीय वर्ष की छात्रा ने अपने छात्रावास में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. छात्रा की पहचान नेपाल की प्रकृति लामसाल के रूप में हुई है. कॉलेज के रजिस्ट्रार ने बताया कि वह ‘कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी’ (KIIIT) की बीटेक तृतीय वर्ष की छात्रा थी. KIIIT ने एक बयान में कहा, ‘‘बीटेक तृतीय वर्ष में पढ़ रही नेपाल की एक छात्रा ने कल छात्रावास में आत्महत्या कर ली. बताया जाता है कि छात्रा केआईआईटी में ही पढ़ने वाले एक अन्य छात्र से प्रेम…
नई दिल्ली. उत्तर रेलवे ने यात्रियों की सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए नई दिल्ली रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री पर अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया है. अगले एक हफ्ते तक नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शाम 4 बजे से रात 11 बजे के बीच प्लेटफॉर्म टिकट जारी नहीं किए जाएंगे. वहीं भीड़ को नियंत्रित करने के लिए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और दिल्ली पुलिस को तैनात किया गया है. उत्तर रेलवे के सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय ने सोमवार को कहा कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर…
