जमशेदपुर : जुगसलाई थाना अंतर्गत पुरानी बस्ती रोड में रविवार देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग की वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. इस घटना में मो. इशरार नामक युवक घायल हो गया. इशरार को परिजनों ने इलाज के लिए टीएम एच पहुंचाया जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. बताया जाता है कि इशरार ब्राउन शुगर का कारोबार करता है. उस पर फायरिंग के मामले में भाकुड़ नामक युवक का नाम सामने आ रहा है. वह अपराधिक प्रवृत्ति का बताया जाता है. जानकारी के मुताबिक दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद भाकुड़ ने फायरिंग की…
Author: News Desk
DELHI. दिल्ली-एनसीआर में आज (सोमवार) भूकंप के तेज भटके महसूस किये गये. भूकंप सुबह 5.36 बजे आया. भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के तहत भूकंप के रिकॉर्ड करने वाली संस्था- नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक इसकी तीव्रता 4.0 मापी गई. भूकंप इतना तेज था कि लोगों की नींद टूट गई और दहशत में लोग अपने घरों से बाहर निकल आए. भूकंप का केंद्र दिल्ली में था और इसकी तीव्रता 4.0 मापी गई, जिससे आसपास के इलाकों में भी तेज झटके महसूस किए गए. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, यह भूकंप नई दिल्ली में हुआ, जिसका केंद्र जमीन…
Jamshedpur. परसुडीह थानांतर्गत बारीगोड़ा रेलवे फाटक के पास नशे में धुत सुमित सिंह और उसके दोस्तों ने दुकानदार और राहगीरों के साथ जमकर मारपीट की. बदमाशों ने सरकारी शराब दुकान में भी घुस कर तोड़-फोड़ की. साथ ही दुकान के कर्मचारी विनय कुमार के साथ मारपीट की. शराब की कई बोतलों को भी तोड़ दिया. इसके अलावा मुर्गा दुकानदार सुरेश रजक व जनरल स्टोर के मालिक सत्येंद्र वर्मा के साथ मारपीट कर दुकान में सामान को क्षतिग्रस्त कर दिया. इसके विरोध में बारीगोड़ा के दुकानदारों ने करीब तीन घंटे तक दुकानें बंद कर सड़क जाम कर दिया. बदमाशों की गिरफ्तारी…
Jamshedpur. मानगो थाना अंतर्गत सुंदरवन फेस टू गेट के पास केला गोदाम के सामने रविवार की शाम खेलने के क्रम बच्चों की नजर एक नरकंकाल पर पड़ी. नरकंकाल के सिर, पैर और हाथ की हड्डी बिखरे पड़े थे. कुछ दूरी पर एक हाफ पैंट भी फेंका हुआ था. नरकंकाल मिलने से आसपास के लोग जुट गये. लोगों ने इसकी सूचना मानगो थाना की पुलिस को दी. सूचना मिलने पर मानगो थाना प्रभारी निरंजन कुमार दल-बल के साथ पहुंचे. उन्होंने घटनास्थल की जांच करने के उपरांत नरकंकाल को एक बोरा में एकत्रित कर पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया. पुलिस की मानें…
Jamshedpur. राष्ट्रीय जनता दल का सदस्यता ग्रहण समारोह रविवार को टाटानगर स्टेशन चौक में जिला महासचिव सलीम जावेद के नेतृत्व में संपन्न हुआ. कार्यक्रम में सैकड़ों नये पुराने लोगों को राजद के सदस्य बनाये गये. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सदस्यता जिला प्रभारी सह प्रदेश अध्यक्ष बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ, जनार्दन कुमार, सदस्यता जिला प्रभारी सह प्रदेश महासचिव वीरेंद्र यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष मंजू शाह, प्रदेश महासचिव कमलदेव सिंह, प्रदेश सचिव योगेंद्र यादव, प्रदेश सचिव राजेश यादव आदि उपस्थित थे. समारोह का संचालन पूर्व प्रदेश महासचिव नसीम अंसारी और अंत में धन्यवाद ज्ञापन प्रकाश शर्मा ने किया. कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश व जिला पदाधिकारियों…
Ranchi. झारखंड अधिविद्य परिषद द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट की परीक्षा में एक परीक्षार्थी के स्थान पर दूसरा युवक परीक्षा देते पकड़ा गया. यह मामला राज्य संपोषित प्लस टू उच्च विद्यालय केंद्र का है. पकड़ा गया युवक (22 वर्षीय) प्रिंस कुमार हजारीबाग के केरेडारी थाना क्षेत्र के जोको गांव का रहनेवाला है. वह टंडवा स्थित वनांचल इंटर कॉलेज के परीक्षार्थी रोहित कुमार साव के स्थान पर शनिवार को परीक्षा दे रहा था. वीक्षकों द्वारा जांच में वह पकड़ा गया. प्रधानाचार्य सह केन्द्राधीक्षक नीरज कुमार ने फर्जी परीक्षार्थी प्रिंस कुमार को टंडवा पुलिस को सौंपते हुए कदाचार के आरोप में मामला दर्ज कराया…
Ranchi. स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि बिहार के तर्ज पर राज्य के सरकारी डॉक्टरों को डायनेमिक एसीपी का लाभ दिया जायेगा. इससे आने वाले समय में देश के अन्य राज्य झारखंड के नियमों का अनुसरण करेंगे. डॉक्टरों के हित वाले नियमों से दूसरे राज्य के डॉक्टर यहां आकर योगदान देंगे. मंत्री ने रविवार को करमटोली चौक स्थित आइएमए भवन में आयोजित झासा के शपथ ग्रहण (सत्र 2025-27) समारोह में डॉक्टरों को आश्वस्त किया. उन्होंने यह भी कहा कि ओपीडी की पाली पूर्व की तरह सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक चलेगी. सिविल सर्जन की सुविधा उनके पद…
Jamshedpur. झारखंड के पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू रविवार को चांडिल डैम पहुंचे. चांडिल डैम को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने के लिए समिति व स्थानीय लोगों से क्षेत्र की जानकारी ली. चांडिल डैम के नौका विहार, डिमुडीह, बोराबिंधा जाकर पर्यटन स्थल का निरीक्षण किया. बोटिंग से चांडिल डैम का भ्रमण किया. बोटिंग के दौरान आइलैंड, सेवंथ हिल का भी जायजा लिया. मंत्री चांडिल डैम में करीब डेढ़ घंटे तक रहकर पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने के लिए अवलोकन किया. इस मौके पर मंत्री ने कहा कि चांडिल डैम झारखंड का लोकप्रिय पर्यटक स्थल है. निश्चित…
Jamshedpur. बागबेड़ा हरहरगुट्टू के रहने वाले बिजली मिस्त्री बाेसेन हांसदा (25) की रविवार को टीएमएच में इलाज के दौरान मौत हो गयी. बोसेन बिजली विभाग में जीतराज इंजीनियरिंग कंपनी में कार्य करता था. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर उसे पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया. जानकारी के अनुसार बोसेन शनिवार को घाघीडीह के पास एक ट्रांसफर्मर पर काम कर रहा था. उसी दौरान अचानक से उसे करंट लगने से वह नीचे गिर गया. जिससे सिर में चोट लगने के कारण वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था. बिजली मिस्त्री बोसेन हांसदा की मौत के…
Jamshedpur. टाटानगर स्टेशन के पास केंद्रीय विद्यालय मोड़ पर शनिवार की देर शाम नो इंट्री में चल रहे हाइवा ने बाइक सवार दंपती को कुचल दिया था, जिससे घटनास्थल पर ही बाइक सवार सेवानिवृत टाटास्टील कर्मी परसुडीह प्रमथनगर निवासी देवाशीष चौधरी व उनकी पत्नी नूपुर चौधरी की मौत हो गयी थी. रविवार को देवाशीष चौधरी और नुपूर चौधरी के शव पोस्टमार्टम के बाद आवास लाया गया. दंपति के शव को देख कर पूरा इलाका गमगीन हो गया. परिवार के लोगों ने शव का अंतिम दर्शन किये. उसके बाद दोनों का अंतिम यात्रा निकाली गयी. बेटी दिशानी चौधरी अपने मां-पिता के…
