Author: News Desk

पिछले 15 दिनों में प्राप्त हुए 787 शिकायत, 588 का किया गया निष्पादन टोल फ्री नम्बर पर कॉल कर समस्याओं का समाधान पायें : उपायुक्त जमशेदपुर. पेयजल संबंधी समस्याओं के लिए झार जल पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल द्वारा की गई. गोलमुरी सह जुगसलाई तथा घाटशिला में ज्यादा शिकायत लंबित पाए जाने पर उपायुक्त ने अप्रसन्नता जाहिर करते हुए सभी जेई को शिकायत प्राप्त होने के पांच दिनों के भीतर निष्पादन करने के सख्त निर्देश दिए. पूर्वी सिंहभूम जिला से अबतक पेयजल संबंधी 787 शिकायत प्राप्त हुए हैं जिनमें 587 का निष्पादन…

Read More

Ranchi/Patna/Prayagraj. महाकुंभ को लेकर ट्रेनों में ठूंस-ठूंसकर भीड़ जा रही है. दिल्ली, पटना, झारखंड के रांची समेत देशभर के स्टेशनों के प्लेटफार्म पर यात्रियों की भीड़ के कारण पैर रखने की जगह नहीं मिल रही है. प्रयागराज की ओर जाने वालीं ट्रेनों में स्थिति ज्यादा खराब है. झारखंड, बिहार से यूपी जानेवाली ट्रेनों में यात्री क्षमता से अधिक हो जा रहे हैं और गेट के पास खड़े होकर यात्रा करने को भी विवश हैं. यात्री जगह नहीं मिलने पर आरक्षित बोगी में भी प्रवेश कर जा रहे हैं. लोग ट्रेनों के शौचालय में भी यात्री सफर करने को विवश हैं.…

Read More

जमशेदपुर : टाटा स्टील यूआइएसएल ने जमशेदपुर शहर की बस्तियों में भी पानी की सप्लाइ देने की योजना बनायी है. इसके तहत गोलमुरी दस नंबर बस्ती, महानंद बस्ती, नंदनगर, नामदा बस्ती गोलमुरी, कदमा रामजनमनगर, सोनारी कपाली बस्ती, सोनारी सिद्ध कान्हू बस्ती, सोनारी रुपनगर, कदमा ग्रीन पार्क और कदमा रामनगर में पानी की आपूर्ति की जायेगी. इसके तहत 10 बस्तियों में पांच हजार से अधिक कनेक्शन दिये जायेंगे. जमशेदपुर पूर्वी और जमशेदपुर पश्चिम की बस्तियों में करीब 5500 नये कनेक्शन का फार्म दिया जा चुका है, जिसमें से 1800 फार्म भरे जा चुके हैं और करीब 1100 लोगों ने इसके लिए…

Read More

Ranchi. राज्य के जेलों में बंद उम्रकैद की सजा काट रहे 37 कैदियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है. हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई झारखंड राज्य सजा पुनरीक्षण पर्षद की 33वीं बैठक में 37 कैदियों को रिहा करने के प्रस्ताव पर मुहर लग गयी है. राज्य सजा पुनरीक्षण पर्षद की ओर से जिन लोगों की रिहाई की अनुशंसा की गयी थी, उन पर गंभीरता से विचार किया गया. मुख्यमंत्री ने कैदियों के अपराध की प्रवृत्ति और कोर्ट, संबंधित जिलों के पुलिस अधीक्षकों, जेल अधीक्षक एवं प्रोबेशन अधिकारियों के मंतव्य की पूरी जानकारी ली. इसके बाद 37 कैदियों को रिहा…

Read More

नई दिल्ली. राष्ट्रीय महिला आयोग ने सोमवार को रणवीर इलाहाबादिया समेत ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के यूट्यूबर्स के लिए सुनवाई की नई तारीख तय की है. इलाहाबादिया, अपूर्व मुखीजा, आशीष चंचलानी, तुषार पुजारी और सौरभ बोथरा को 6 मार्च को बुलाया गया है, जबकि समय रैना, जसप्रीत सिंह और बलराज घई को 11 मार्च को तलब किया गया है. राष्ट्रीय महिला आयोग ने यूट्यूब कार्यक्रम ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में की गई अपमानजनक टिप्पणियों को लेकर रणवीर इलाहाबादिया, समय रैना, अपूर्वा मुखीजा और अन्य को सोमवार को पेश होने के लिए समन जारी किया था. आयोग ने सभी को 17 फरवरी को…

Read More

नई दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली में सरकार बनने जा रही है. यहां रामलीला मैदान में नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां शुरू हो गई हैं. हालांकि, अभी तक मुख्यमंत्री का नाम उजागर नहीं हुआ. शपथ ग्रहण और सरकार गठन को लेकर सोमवार शाम प्रदेश भाजपा की बैठक होगी. इसमें विधायक दल की बैठक को लेकर समय व तारीख तय होगी. बैठक में शपथ ग्रहण समारोह के इंचार्ज विनोद तावड़े और तरुण चुघ के अतिरिक्त दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा व भाजपा के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे. साथ ही बैठक के बाद शपथ ग्रहण समारोह की…

Read More

नई दिल्ली. नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर 15 फरवरी को हुई भगदड़ का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. एक याचिका दाखिल करके मांग की गई है कि केंद्र और सभी राज्य मिलकर एक विशेषज्ञ कमेटी बनाए, जो क्राउड मैनेजमेंट और भगदड़ रोकने के लिए दिशा-निर्देश तैयार करे. वकील विशाल तिवारी ने दायर याचिका में भारतीय रेलवे को निर्देश देने की मांग की है कि वह रेलवे स्टेशनों और प्लेटफार्मों पर यात्रियों की सुरक्षा के लिए उपाय करे. याचिका में कहा गया है कि रेलवे स्टेशन के गलियारों को चौड़ा करना, बड़े ओवरब्रिज और प्लेटफार्मों का निर्माण करना, रैंप और…

Read More

नई दिल्ली. नॉर्थ इंडिया में डायग्नोस्टिक सेंटर्स चलाने वाली कंपनी चंदन हेल्थकेयर ने आज घरेलू शेयर बाजार में जोरदार एंट्री की. आईपीओ के तहत कंपनी के शेयर 159 रुपये के भाव पर जारी हुए थे. आज नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के एसएमई प्लेटफॉर्म पर इसकी एंट्री 3.84 प्रतिशत प्रीमियम के साथ 165.10 रुपए के स्तर पर हुई. लिस्टिंग के तुरंत बाद कंपनी के शेयर खरीदारी के सपोर्ट से उछल कर 173.35 रुपये के अपर सर्किट लेवल पर पहुंच गए. इस तरह कंपनी के आईपीओ निवेशकों को पहले दिन ही 9.03 प्रतिशत का मुनाफा हो गया. चंदन हेल्थकेयर का 107.36 करोड़ रुपये…

Read More

कोलकाता. आधार और मतदाता पहचान पत्र क्या भारतीय नागरिकता का प्रमाण हो सकता है? कलकत्ता हाईकोर्ट के जज ने एक मामले की सुनवाई के दौरान यह सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि ये पहचान पत्र तो बांग्लादेशी घुसपैठियों के पास भी होते हैं. सोमवार को फर्जी पासपोर्ट मामले की सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति देबांशु बसाक की खंडपीठ ने यह टिप्पणी की. मामला पश्चिम बंगाल के बर्दवान जिले के दुलाल शील और उनकी पत्नी स्वप्ना शील से जुड़ा है, जिन्हें एक साल पहले गिरफ्तार किया गया था. पुलिस का आरोप है कि वे मूल रूप से बांग्लादेशी नागरिक हैं और फर्जी आधार…

Read More

रामगढ़. झारखंड में कांग्रेस अभी सत्ता में है और सत्ता का नशा पार्टी नेताओं पर चढ़ा हुआ है. इसका उदाहरण रामगढ़ सर्किट हाउस में देखने को मिला. कांग्रेसी नेताओं के द्वारा शराब के नशे में कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार किया गया. नशे में धुत नेताओं ने गाली गलौज तक कर डाली. इसके बाद सर्किट हाउस में रुके हुए खूंटी जिला कांग्रेस के वर्किंग प्रेसिडेंट अरुण सांगा से सोमवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने जबरन रूम खाली करवा दिया. 17 दिनों से रूम नंबर 8 में रुके हुए थे अरुण सांगा जानकारी के अनुसार यूथ कांग्रेस के खूंटी जिला वर्किंग प्रेसिडेंट…

Read More