हजारीबाग. झारखंड-बिहार सीमावर्ती क्षेत्र चौपारण में प्रयागराज महाकुंभ के श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण गंभीर यातायात जाम की स्थिति बन गई है. एनएच-2 (जीटी रोड) पर पांडेबारा से बरही मुख्य चौक तक करीब 20 किलोमीटर लंबी वाहनों की कतार लग गई है. महाकुंभ में जाने और वापस लौटने वाले श्रद्धालुओं की बसों और निजी वाहनों की बड़ी संख्या के कारण सड़क पर वाहनों का आना-जाना पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है. इस महाजाम की वजह से हजारों यात्री अपने-अपने वाहनों में ही फंसे हुए हैं. कहीं-कहीं जीटी रोड की चौड़ाई कम है. वहीं वाहनों का अत्यधिक दबाव भी…
Author: News Desk
जमशेदपुर. टाटानगर स्टेशन के समीप शनिवार रात 8.30 बजे नो एंट्री में घुसे हाइवा की चपेट में आने से मृत देवाशीष चौधरी (62) और उनकी पत्नी नुपूर चौधरी (56) का अंतिम संस्कार रविवार की देर रात किया गया. नाबालिग बेटी त्रिषाणी चौधरी (17) ने बिष्टुपुर पार्वती घाट पर माता-पिता को मुखाग्नि दी. माता-पिता को मुखाग्नि देने से पहले माता-पिता के पैर छूकर त्रिषाणी ने कमस खायी कि वह मरते दम तक खाती हूं कि न्याय के लिए लड़ेंगे ताकि उनकी तरह कोई दूसरा अनाथ न हो. परसुडीह प्रमथनगर क्लब रोड निवासी त्रिषाणी के लिए यह पहला सड़क हादसा नहीं था. 11…
जमशेदपुर. अमेरिका द्वारा अप्रवासी भारतीयों को हथकड़ी लगाकर वापस भेजने के विरोध में सोमवार को प्रदर्शन किया गया. ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट्स फेडरेशन के पूर्वी भारत अध्यक्ष सतनाम सिंह गंभीर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने साकची गोलचक्कर पर अपने हाथों में हथकड़ियां पहनकर प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन किया. सतनाम सिंह गंभीर ने कहा कि अमेरिकी सरकार द्वारा भारतीय नागरिकों को सेना के विमान में हथकड़ियों में जकड़कर भेजना मानवता के खिलाफ है. उन्होंने इस मुद्दे पर केंद्र सरकार की चुप्पी पर भी सवाल उठाए. सतनाम सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के हालिया अमेरिका दौरे के दौरान भी इस मुद्दे पर कोई…
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान ने अधिकारियों के साथ बैठक के बाद मसौदा मीडिया से किया साझा रांची. स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने सोमवार को विभागीय अफसरों के साथ अहम बैठक की. उन्होंने खास तौर पर पुराने रिम्स आैर राज्य के विभिन्न सदर अस्पतालों के जीर्णोद्धार एवं रिम्स-टू के निर्माण पर विचार-विमर्श किया. उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दिशा-निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग राज्य में लोगों को ज्यादा से ज्यादा स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में प्रयासरत है. बताया कि सीएम पुराने रिम्स का जीर्णोद्धार एवं रिम्स-टू का निर्माण जल्द करना चाहते हैं. 7000 करोड़ रुपए की लागत…
रांची. ज्वाइंट एंट्रेंस टेस्ट (जेईई) मेन सेशन-2 के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है. इसमें 25 फरवरी तक आवेदन कर सकेंगे. परीक्षा एक अप्रैल से 8 अप्रैल के बीच होगी. जेईई मेन की परीक्षा तीन घंटे की होगी. परीक्षा दो शिफ्ट में होगी. पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी. एडमिट कार्ड परीक्षा से तीन दिन पूर्व जारी किया जाएगा. इसके माध्यम से देशभर के एनआईटी, ट्रिपल आईटी, सेंट्रल फंडेड टेक्निकल इंस्टीट्यूट, यूनिवर्सिटी में बीई, बीटेक, बी प्लानिंग, बी-आर्क कोर्स में नामांकन की प्रक्रिया होगी. इसके साथ…
रांची. वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने झारखंड में कैंसर के इलाज को लेकर टाटा ट्रस्ट के सीईओ सिद्धार्थ शर्मा के साथ मुंबई में बैठक की. दोनों के बीच राज्य में कैंसर के उपचार की वर्तमान स्थिति, सस्ता और बेहतर इलाज के विकास, आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता को लेकर विस्तृत चर्चा हुई. किशोर ने कहा कि हमारा लक्ष्य झारखंड में कैंसर की देखभाल के बुनियादी ढांचे को मजबूत करना है, ताकि मरीजों को इलाज के लिए बाहर न जाना पड़े. सरकार इस दिशा में मेडिकल साइक्लोट्रॉन स्थापित करने पर काम कर सकती है, जिससे पीईटी-सीटी सेंटरों को आवश्यक आपूर्ति मिलेगी. कैंसर के…
रांची. झारखंड में फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है. मौसम विभाग ने वज्रपात व बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम केंद्र के अनुसार 18 फरवरी से बादल छाया रहेगा. 22 फरवरी तक अलग-अलग हिस्सों में बारिश हो सकती है. 19 फरवरी को राज्य के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में बारिश हो सकती है. 20 फरवरी को दक्षिण तथा निकटवर्ती मध्य हिस्से में बारिश हो सकती है. इस दौरान अधिकतम तापमान 28 से 29 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री के बीच रह सकता है. मौसम केंद्र ने मेघ गर्जन और वज्रपात को लेकर दो दिनों के लिए यलो अलर्ट…
अल्पसंख्यक संगठन की रिपोर्ट में दावा बांग्लादेश में शेख हसीना सरकार के तख्तापलट और नयी सरकार के गठन के पांच माह में सांप्रदायिक हिंसा में 32 हिंदुओं की हत्या की गई. घटनाएं 4 अगस्त 2024 से 31 दिसंबर 2024 के बीच हुईं. रेप और महिलाओं से उत्पीड़न की 13 घटनाएं हुईं. मंदिरों पर हमले के 133 मामले सामने आए. बांग्लादेश हिंदू बुद्धिस्ट क्रिश्चियन यूनिटी काउंसिल की रिपोर्ट की सामने आयी रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस के अंडरग्राउंड होने और लॉ एंड ऑर्डर ध्वस्त होने के बाद बेकाबू भीड़ के निशाने पर अल्पसंख्यक खासतौर पर हिंदू आए मीडिया में आयी काउंसिल की रिपोर्ट…
गम्हरियाः गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत दुग्धा पंचायत के बिरराजपुर रेलवे स्टेशन के पास जंगल में आग लगने से अफरा-तफरी मच गयी. बताया गया कि जिस जगह पर अगलगी की घटना घटित हुई. उसके सामने ही बिरराजपुर रेलवे स्टेशन समेत एचपी व आइओसी बॉटलिंग प्लांट है. इस दौरान स्थानीय लोगों की सूझबूझ से आग को समय पर बुझा लिया गया, जिससे बड़ी घटना टल गई.
जमशेदपुर. सोनारी के आदर्श नगर के रहने वाले अमित गिरि को बाइक की किस्त का पैसा जमा नहीं करा पाने के विवाद में फाइनेंस कंपनी के एजेंटों ने मारकर जख्मी कर दिया. घटना जुबली पार्क में घटी. गंभीर रूप से घायल अमित को टीएमएच में भर्ती कराया है. यहां पर उसकी हालत काफी गंभीर है. अमित गिरि अपने एक दोस्त के साथ स्पलेंडर बाइक से जुबली पार्क में खड़ा था. इस बीच ही फाइनेंस कंपनी के एजेंट वहां पर पहुंच गया और अमित से बाइक की चाभी छिनने लगा था. इसका विरोध करने पर एजेंट ने चापड़ निकाला और उसपर…
