Author: News Desk

रांची. राजधानी रांची के सदर अस्पताल से मंगलवार को एक नवजात बच्ची को चुराने का मामला सामने आया है. घटना की जानकारी मिलते ही लोअर बाजार पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है और मासूम की तलाशी तेज कर दी है. जानकारी के मुताबिक सदर अस्पताल के लेबर रूम में एक बच्ची का जन्म हुआ था. इसके बाद अज्ञात चोर रात में उसे लेबर रूम के बाहर से चुरा कर ले गए. बच्ची के गायब होने से उसके माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है. बच्ची के लापता होने के बाद उसके पिता उमेश बेड़िया ने लोअर बाजार थाने में…

Read More

रांची. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को प्रोजेक्ट भवन सभागार में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग अंतर्गत छात्रोपयोगी वेब पोर्टल्स का अनावरण तथा रांची विज्ञान केंद्र के नव प्रवर्तन केंद्र का शुभारंभ समारोह एवं झारखंड अनुसंधान तथा नवाचार नीति-2025 हेतु आयोजित राज्य स्तरीय कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुए. इस दौरान मुख्यमंत्री ने उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की ओर से विकसित छह पोर्टल का अनावरण एवं रांची विज्ञान केंद्र स्थित नव प्रवर्तन केंद्र (इनोवेशन हब) का उद्घाटन किया. इन पोर्टल के अनावरण का उद्देश्य डिजिटल गवर्नेस तथा डिजिटल इनफ्रास्ट्रक्चर को सुदृढ़ करने हेतु उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा…

Read More

खूंटी : खूंटी जिला स्थित महिला थाना पुलिस पर मानव तस्करी के एक आरोपी के नाबालिग बेटे को थाने ले जाकर बेरहमी से पीटने का गंभीर आरोप लगाया गया है. इस घटना के बाद जिला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना के सब इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया है. साथ ही, डीएसपी अखिल नीतीश कुजूर को मामले की जांच कर दो दिनों के भीतर रिपोर्ट सौंपने का आदेश भी दिया गया है. मामला उस समय सामने आया जब महिला थाना पुलिस मानव तस्करी के आरोपी की तलाश में गयी थी. पुलिस को आरोपी तो नहीं मिला, लेकिन उन्होंने उसके…

Read More

आरा : प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के चलते बिहार के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर भारी भीड़ देखी जा रही है. खासकर आरा स्टेशन पर एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें यात्रियों ने संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस में तोड़फोड़ की. इस दौरान एसी कोच के शीशे भी टूट गए. आरा स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ इतनी अधिक थी कि जिनके पास टिकट थे, वे ट्रेन में चढ़ने में असमर्थ रहे. इसका कारण यह था कि पहले से सवार यात्रियों ने ट्रेन के गेट को अंदर से बंद कर लिया था. संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस का आरा में स्टॉपेज केवल 2 मिनट…

Read More

रांची : झारखंड हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता सूरज कुमार का आकस्मिक निधन हो गया. वह मंगलवार को हाईकोर्ट में एक केस की बहस के बाद जैसे ही कोर्ट रूम से बाहर निकले, अचानक बेहोश होकर गिर पड़े. साथी अधिवक्ताओं ने तुरंत उनकी मदद की और उन्हें हाईकोर्ट स्थित अस्पताल में भर्ती कराया. लेकिन उनकी हालत में कोई खास सुधार नहीं हुआ और उन्हें पारस हॉस्पिटल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. अधिवक्ता सूरज कुमार अपने मृदुभाषी और मिलनसार व्यक्तित्व के लिए जाने जाते थे. उनके निधन की खबर से झारखंड हाईकोर्ट में शोक की लहर फैल…

Read More

चाईबासा : चाईबासा अदालत ने एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में दोषी पाये गये अनिल गोप को 20 साल की कैद और 20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है. द्वितीय अपर जिला सत्र न्यायाधीश की अदालत ने पोक्सो एक्ट के तहत यह फैसला सुनाया है. यह घटना 7 जून 2023 को पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुवा थाना क्षेत्र के रूवाम गांव में हुई थी. अनिल गोप ने एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था. उसने लड़की को धमकी भी दी थी कि अगर उसने किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देगा. पीड़िता…

Read More

New Delhi. सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कहा कि वह मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) और निर्वाचन आयुक्तों (EC) की नियुक्तियों के खिलाफ दायर याचिकाओं पर 19 फरवरी को ‘‘प्राथमिकता के आधार’’ पर सुनवाई करेगा. न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति एन कोटिश्वर सिंह की पीठ को एक गैर सरकारी संगठन की ओर से पेश अधिवक्ता प्रशांत भूषण ने सूचित किया कि संविधान पीठ के 2023 के फैसले में कहा गया था कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त और निर्वाचन आयुक्तों की नियुक्तियां ऐसा पैनल करेगा जिसमें भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) भी शामिल होंगे लेकिन सरकार ने सीजेआई को इसमें शामिल नहीं किया और…

Read More

नई दिल्ली. आईआईटी कानपुर से बीटेक ज्ञानेश कुमार भारत के नये मुख्य चुनाव आयुक्त होंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में हुई बैठक में अगले मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) के तौर पर ज्ञानेश कुमार के नाम पर मुहर लगी है. वे नए कानून के तहत नियुक्त होने वाले पहले सीईसी हैं. उनका कार्यकाल 26 जनवरी 2029 तक रहेगा। उनके कार्यकाल के दौरान ही अगले आम चुनाव घोषणा हो सकती है. मौजूदा सीईसी के रिटायरमेंट के बाद वह पदभार ग्रहण करेंगे. राजीव कुमार 18 फरवरी को रिटायर हो रहे हैं. विवेक जोशी को चुनाव आयुक्त के रूप में नियुक्त किया गया…

Read More

रांची. कांग्रेस के नए प्रदेश प्रभारी के राजू ने प्रभार लेते की संगठन को दुरुस्त करने वाली योजनाओं को धार देने में जुट गये हैं. उनके स्तर पर दिये जा रहे संकेतों से यह स्पष्ट हो रहा है कि प्रदेश के संगठन में बड़े बदलाव होने वाले हैं.  ब्यूरोक्रेट्स की नौकरी छोड़कर राजनीति में आए राजू ने संगठन को लेकर प्लानिंग कर ली है. वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश को भी मंगलवार दिल्ली तलब किया गया है. ऐसा माना जा रहा है कि केशव से फिडबैक लेकर राजू राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मिलेंगे. वहीं दूसरी ओर राजू ने…

Read More

हजारीबाग. चौपारण में बस और स्कॉर्पियो के बीच हुई टक्कर में कुंभ स्नान कर लौट रहे पश्चिम बंगाल के दाे लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना देर रात 2 बजे की है. इस हादसे में 27 वर्षीय संजना सिंह और 53 वर्षीय लालबहादुर सिंह हो चोट आई है. पिपरा वन-वे शुरू होने से ठीक पहले ब्रेकर पर एक बस ने पीछे से स्कॉर्पियो को जोरदार टक्कर मार दी. बताया गया कि स्कॉर्पियो आगे-आगे चल रही थी और पिपरा के पास वनवे होने से पहले ब्रेकर में जैसे ही ब्रेक लगाया कि पीछे से एक बस ने जोरदार टक्टर मार…

Read More