जमशेदपुर : टाटा संस के संस्थापक जमशेदजी नसरवानजी टाटा का जन्मदिन 3 मार्च को मनाया जायेगा. इसको लेकर तैयारी शुरू कर दी गयी है. जुबिली पार्क में लाइटिंग लगाने का काम शुरू कर दिया गया है. बंगाल के कारिगरों द्वारा यहां काम तेज कर दिया गया है. सारे पेड़ों और पार्क के हरेक एरिया में लाइटिंग की जा रही है. खासतौर पर बच्चों के आवागमन को देखते हुए नयी तरह की लाइट लगायी जा रही है. एलइडी की सारी लाइट है. वहीं, कई डिजिटल लाइट भी है, जो आपको कई सारे संदेश भी देगी. सेफ्टी का ज्यादा ख्याल रखा गया…
Author: News Desk
जमशेदपुर : जमशेदपुर में अपराधियों का मनोबल चरम पर है. एक के बाद एक घटना को अंजाम देने वाले अपराधी अब दिनदहाड़े फायरिंग और लूट जैसी घटनाओं को अंजाम देने से भी नहीं चूक रहे. हर मामले में पुलिस की भूमिका तमाशबीन वाली होती हैजो घटना के बाद पहुंचती है और बाद में अपराधियों को दबोचने का प्रयास शुरू करती है. बुधवार के बेखौफ अपराधियों ने धातकीडीह में दिन दहाड़े मुखी बस्ती निवासी मुन्ना घोष के बेटे शिवम घोष को गोली मार दी. घटना के बाद अपराधी आरामा से मौके से फरार भी हो गए. लोग शिवम को टीएमएच लेकर…
जेईई मेन सेशन-1 का रिजल्ट जारी हो चुका है. बहुत से स्टूडेंट्स कम परसेंटाइल आने से निराश हैं. लेकिन उन्हें मायूस होने की जरूरत नहीं है. अभी उनके पास न सिर्फ जेईई मेन अप्रैल सत्र का मौका है बल्कि अन्य इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं का भी मौका है जिनसे बीटेक के दरवाजे खुलते हैं. जेईई मेन 2025 सेशन-2 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन 24 फरवरी रात 9 बजे तक कर सकते हैं. एप्लकीकेशन फॉर्म में करेक्शन 24 फरवरी रात 11.50 बजे तक कर सकेंगे. परीक्षा का संभावित समय 1 अप्रैल से 8 अप्रैल 2025 के बीच बताया गया है. एग्जाम सिटी मार्च…
झारखंड के सरायकेला- खरसावां जिले में इन दिनों अवैध बालू के कारोबार में करोड़ों का अवैध खेल चलने की सूचना है. सूत्र बताते हैं कि अवैध बालू माफिया के आगे सारा सिस्टम फेल है, जिसके परिणाम स्वरूप ही सरायकेला-खरसावां जिले के चौका एवं चांडिल थाना क्षेत्र में बालू का अवैध डंपिंग यार्ड बनाया गया है. जिला प्रशासन की सख्त रवैया के बावजूद सरायकेला-खरसावां जिले में अप्रत्याशित रूप से चल रहे अवैध बालू का खेल रुकने का नाम नहीं ले रहा है. पूर्व में जिले के ईचागढ़ थाना क्षेत्र में बालू की अवैध खनन, भंडारण तथा ढुलाई होती थी पर बीते…
Mumbai.Tata Steel UK में नीथ पोर्ट टैलबोट काउंसिल प्लानिंग कमेटी ने पोर्ट टैलबोट में अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक आर्क फर्नेस (EAF) लगाने के Tata Steel UK के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. इस प्रोजेक्ट का मकसद 5,000 नौकरियों को बचाना और साइट के कार्बन फुटप्रिंट को काफी कम करना है. इसमें यूके सरकार की ओर से 50 करोड़ पाउंड की मदद रहेगी. पूरा प्रोजेक्ट 1.25 अरब पाउंड का है. इस अपडेट के बाद टाटा स्टील के शेयर में 19 फरवरी को तेजी है. शुरुआती कारोबार में शेयर BSE पर 1.6 प्रतिशत तक चढ़कर 136.65 रुपये के हाई तक गया. कंपनी का…
केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी NTPC लिमिटेड ने 400 पदों पर भर्ती निकाली है. उम्मीदवार कंपनी की वेबसाइट ntpc.co.in पर करियर सेक्शन में एक्टिव किए जाने वाले लिंक के जरिए आवेदन कर सकते हैं. कैटेगरी वाइज वैकेंसी डिटेल्स अनरिजर्व : 172 पद ईडब्ल्यूएस : 40 पद ओबीसी : 82 पद एससी : 66 पद एसटी : 40 पद कुल पदों की संख्या : 400 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिग्री एज लिमिट अधिकतम 35 वर्ष सैलरी 55000 रुपए प्रतिमाह फीस जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस: 300 रुपए एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी, महिला: नि:शुल्क सिलेक्शन प्रोसेस: योग्यता के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया…
जमशेदपुरः जेएफसी रिजर्व ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए वाहियाजर स्टेडियम में रिलायंस फाउंडेशन डेवलपमेंट लीग के जोनल राउंड के रोमांचक मुकाबले में टेबल टॉपर नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी को 2-2 से बराबरी पर रोका. बिवन ज्योति लस्कर के दो गोल की बदौलत जमशेदपुर एफसी ने मैच में एक अहम अंक हासिल किया, जिसमें दोनों टीमों ने शुरू से ही आक्रामक खेल दिखाया. नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी ने शुरुआत में ही गोल कर दिया और जमशेदपुर एफसी के संभलने से पहले ही तीसरे मिनट में एक और गोल कर दिया. हालांकि, टीम ने तेजी से जवाब दिया और बिवन ने छठे मिनट में स्कोर…
जमशेदपुर: काेल्हान विश्वविद्यालय ने अपना एकेडमिक कैलेंडर जारी कर दिया है. इसमें बताया गया है कि यूजी (स्नातक) व पीजी (स्नातकाेत्तर) में नामांकन व अलग अलग सेमेस्टर की परीक्षाओं के साथ ही उनका परिणाम कब जारी हाेगा. कैलेंडर पर नजर डालें ताे इसमें मुख्य परीक्षाओं के साथ ही इंटर्नल परीक्षाओं की संभावित तिथि भी बतायी गयी है. विश्वविद्यालय ने अपने इस कैंलेंडर काे विवि की वेबसाइट पर भी अपलाेड कर दिया है. जहां विजिट कर छात्र इसे देख सकते हैं. इसके साथ ही इसे राजभवन काे भी भेज दिया गया है. मालूम हाे कि राजभवन ने प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों…
चाईबासा. कोल्हान विश्वविद्यालय के टाटा कॉलेज चाईबासा से 1.56 करोड़ रुपये अवैध निकासी के मामले में कोल्हान आयुक्त कुलपति के निर्देश पर जांच कमेटी का गठन किया गया है. इस मामले में प्राथमिकी भी दर्ज करायी जायेगी. यह बात सामने आयी है कि राशि की निकासी गलत तरीके से की गयी है और यह प्राचार्य डॉ एससी दास और वित्त पदाधिकारी डॉ बीके सिंह की जानकारी में नहीं है. यह राशि कॉलेज के करेंट अकाउंट से दो अलग अलग कंपनी को भुगतान किया गया जिसमे एक ओड़िशा के कटक और रांची के किसी एजेंसी का नाम सामने आया है. टाटा कॉलेज…
जमशेदपुर. बिष्टुपुर में प्रेमी के घर के सामने खुद को आग लगाने वाली युवती की सोमवार की देर रात एमजीएम अस्पताल में मौत हो गई. युवती ने 12 फरवरी को अपनी स्कूटी से पेट्रोल निकाल खुद पर छिड़क आग लगा ली थी. इधर, मंगलवार को युवती के परिजनों को प्रेमी का छोटा भाई अस्पताल में दिख गया. इसके बाद महिलाओं ने उसकी जमकर पिटाई की और पुलिस को सौंप दिया. मृतका की पहचान राम मंदिर के पास स्थित बस्ती की रहने वाली करीना कालिंदी उर्फ पूजा कालिंदी के रूप में की गई है. करीना का सन्नी बाग से प्रेम प्रसंग…
