Author: News Desk

नई दिल्ली. नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात हुई भगदड़ का मामला दिल्ली हाई कोर्ट पहुंच गया है. चीफ जस्टिस डीके उपाध्याय की अध्यक्षता वाली बेंच ने रेलवे कंपार्टमेंट के अंदर अधिकतम यात्रियों और प्लेटफार्म टिकट बेचने की संख्या तय करने की मांग करने वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए रेलवे को नोटिस जारी किया है. मामले की अगली सुनवाई 26 मार्च को होगी. हाई कोर्ट ने रेलवे से कहा कि आप अधिकतम यात्रियों और प्लेटफार्म टिकट की बिक्री तय करने पर विचार करें. कोर्ट ने रेलवे को निर्देश दिया कि वे ऐसी भगदड़ से निपटने के लिए उठाए…

Read More

कोलकाता. पश्चिम बंगाल विधानसभा में बुधवार को बड़ा हंगामा देखने को मिला जब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायकों ने चाय बागान पर्यटन नीति से जुड़े एक स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा की अनुमति न मिलने पर सदन से वाकआउट कर दिया. राज्य सरकार ने हाल ही में चाय बागानों की 30 प्रतिशत भूमि को पर्यटन उद्देश्यों के लिए उपयोग करने का फैसला किया है, जिसका भाजपा शुरू से ही विरोध कर रही है. भाजपा विधायकों ने इस मुद्दे पर चर्चा के लिए स्थगन प्रस्ताव लाने की मांग की थी, लेकिन स्पीकर ने इसे खारिज कर दिया. इसके बाद भाजपा विधायकों…

Read More

गिरिडीह. गिरिडीह-डुमरी मार्ग पर मंगलवार आधी रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें स्कॉर्पियो और बाइक की टक्कर में बैंक मैनेजर समेत छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. हादसा मधुबन थाना क्षेत्र के लट्टकट्टो इलाके में हुआ. जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो और बाइक विपरीत दिशाओं से आ रही थीं. इसी दौरान स्कॉर्पियो चालक लाइट की चकाचौंध से संतुलन खो बैठा. पहले उसने बाइक को टक्कर मारी, फिर अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा भिड़ी. घटना की सूचना मिलते ही डुमरी एसडीपीओ सुमित कुमार ने मधुबन थाना पुलिस को मौके पर भेजा. पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद वाहनों से…

Read More

रांची. झारखंड में दो दिनों तक वज्रपात और ओलावृष्टि की संभावना है. इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. विभाग के अनुसार 20 और 22 फरवरी को राज्‍य के दक्षिणी और मध्‍यवर्ती जिलों में कहीं कहीं वज्रपात और ओलावृष्टि की संभावना है. 20 फरवरी को जिन दक्षिणी जिलों में वज्रपात और ओलावृष्टि हो सकती है उनमें पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला खरसावां शामिल है, जबकि मध्‍यवर्ती जिलों में रांची, खूंटी, गुमला, रामगढ, हजारीबाग शामिल है. इसके अलावा इन जिलों के कुछ स्‍थानों पर 40 से 50 किमी. की गति से तेज हवा चलने की भी संभावना है. 21 फरवरी को मौसम…

Read More

पलामू. पलामू जिले के पाटन स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की एकाउंटेंट प्रियंका कुमारी (28) बुधवार को अपने क्वार्टर में फांसी के फंदे से झूलती मिलीं. पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें फंदे से उतारकर अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. वार्डन कृष्णा कुमारी ने एमआरएमसीएच में बुधवार को बताया कि मैं जब क्लास लेकर ऑफिस में गई तो गार्ड विनोद फोन लेकर के आया और कहा कि एकाउंटेंट मैडम के हस्बैंड का बार-बार कॉल आ रहा है बात करने को लेकर. विद्यालय में मैडम नहीं मिली. क्वार्टर की तरफ गए तो वहां देखा कि अंदर से…

Read More

गिरिडीह. गिरिडीह पुलिस और सीआरपीएफ की 154 बटालियन ने नक्सलियों की एक बड़ी विध्वंसक योजना को समय रहते विफल कर दिया. बुधवार को खुखरा थाना क्षेत्र के गार्दी और मर्मी के जंगलों में संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों ने भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किए.गुप्त सूचना के आधार पर एएसपी अभियान सुरजीत कुमार के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में चार बंडल कोडेक्स वायर, पांच डेटोनेटर, 20 किलो विस्फोटक पाउडर, डेढ़ किलो नेल आयरन, 111 जिलेटिन स्टिक, हेक्सा ब्लेड और 200 लीटर सैंटोक्स बरामद किया गया. इसकी पुष्टि सीआरपीएफ 154 बटालियन के द्वितीय कमान अधिकारी दलजीत सिंह…

Read More

कोडरमा. जिले की मरकच्चो पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनकी निशानदेही पर डोमचांच थाना क्षेत्र के कुसाहन जंगल से एक झोपड़ी नुमा घर से चोरी की गई 22 मोटरसाइकिलों को बरामद किया है. गिरफ्तार आरोपितों के नाम डोमचांच थाना क्षेत्र के बेहराडीह निवासी रोहित कुमार स्वर्णकार, बगरीडीह निवासी मौला अंसारी तथा नावाडीह निवासी प्रकाश मेहता हैं. बुधवार को पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने मरकच्चो थाना में प्रेस वार्ता कर बताया कि उन्हें गुप्त सूचना प्राप्त मिली थी कि कुछ वाहन चोर जिला में भ्रमणशील हैं. इसके बाद गिरफ्तारी के लिए जिले…

Read More

उपायुक्त की अध्यक्षता में पीएम पोषण की बैठक जमशेदपुर. समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त अनन्य मित्तल द्वारा पीएम पोषण योजना में प्रगति की समीक्षा की गई. बैठक में स्कूल एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों के बीच पोषाहार वितरण, नियमित स्वास्थ्य जांच, रसोईघर की स्थिति आदि बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई. स्कूली बच्चों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में अध्ययनरत बच्चों के पोषण की स्थिति में सुधार लाने, कुपोषण को रोकने के लिए नियमित पौष्टिक आहार देने तथा बच्चों के पोषण स्तर की निगरानी करने का निदेश दिया गया . साथ ही स्थानीय स्तर पर उपलब्ध मौसमी साग-सब्जी, फल, अनाज आदि…

Read More

उपायुक्त के निर्देशानुसार 11 प्रखंडों में आयोजित हुआ भूमि विवाद समाधान दिवस जमशेदपुर.  पूर्वी सिंहभूम जिला के सभी प्रखंडों में भूमि विवाद संबंधी समस्याओं के निराकरण को लेकर प्रत्येक बुधवार को भूमि विवाद समाधान दिवस का आयोजन किया जा रहा है. जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार पहला भूमि विवाद समाधान दिवस के मौके पर संबंधित अंचल अधिकारी तथा थाना प्रभारी की मौजूदगी में डुमरिया थाना, कोवाली थाना, जादूगोड़ा थाना, धालभूमगढ़ थाना, गुड़ाबांदा थाना, बहरागोड़ा थाना, श्यामसुंदरपुर थाना, बोडाम थाना, घाटशिला थाना, कमलपुर थाना और पटमदा थाना, परसुडीह थाना और एमजीएम थाना परिसर में शिविर का आोयजन…

Read More

पेयजल की किल्लत दूर करने मे जूटा प्रशासन, बैठक में गैरहाजिर रहने पर पोटका के जेई को शो-कॉज जमशेदपुर : जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक बुधवार को समाहरणाल सभागार में उप विकास आयुक्त सह समिति के उपाध्यक्ष अनिकेत सचान की अध्यक्षता में हुई. जिसमें जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण की विस्तृत समीक्षा की गई. इस दौरान वगैर बताए बैठक से अनुपस्थित रहने पर पोटका के जेई को शो-कॉज किया गया. गर्मी की आहट के साथ जिला प्रशासन पेयजल की किल्लत दूर करने के लिए निरंतर कार्रवाई कर रहा है. खराब चापानल की जहां युद्धस्तर पर…

Read More