Author: News Desk

New Delhi. दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) की पूर्व अध्यक्ष और पहली बार विधायक निर्वाचित रेखा गुप्ता बृहस्पतिवार को दिल्ली की नौवीं मुख्यमंत्री बन गईं. राजधानी के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित एक भव्य समारोह में दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. उन्होंने हिंदी में, ईश्वर के नाम पर शपथ ली. गुप्ता के बाद प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, कपिल मिश्रा, रविंद्र इंद्राज और पंकज कुमार सिंह ने नयी मंत्रिपरिषद के सदस्य के रूप में शपथ ली. इसके साथ ही दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा की सत्ता में वापसी…

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर समेत झारखंड में बादल छाये हैं. कई जगहों पर वृहस्पतिवार सुबह बारिश हुई, जबकि अन्य कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.उन्होंने बताया कि राज्य की राजधानी रांची, खूंटी, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और पश्चिमी सिंहभूम में बादलों की गरज के साथ बारिश हुई. उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह 8.30 बजे तक रांची में 11.6 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि सरायकेला में 23.5 मिमी, सिमडेगा में 10.5 मिमी, लोहरदगा में 7.5 मिमी और बोकारो में दो मिमी बारिश हुई. रांची मौसम विज्ञान केंद्र के…

Read More

जमशेदपुर. वन प्रमंडल जमशेदपुर धावकों को प्रोत्साहित करने के लिए ”Run for van” का आयोजन करा रहा है . 23 फरवरी की सुबह 6.00 बजे यह दौड़ एचसीएल मऊभंडार के फुटबॉल मैदान में आयोजित होगी जिसमें प्रथम पुरस्कार 51000 रुपये दोनों श्रेणियों में दिये  जायेंगे. इसमें पुरुष व महिला वर्ग के लिए अलग-अलग प्रतियोगिता होगी. वन विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार रजिस्ट्रेशन नि:शुल्क होगा. इच्छुक धावक 7488878563 नंबर पर संपर्क कर विस्तृत जानकारी ले सकते हैं. Run for van for men First prize- 51000 Second prize- 21000 Third prize- 11000 Fourth prize- 5100 Fifth prize- 5100 Run…

Read More

चाईबासा. कोल्हान विश्वविद्यालय (केयू) के टाटा कॉलेज के बैंक (पीएनबी) खाते से दो फर्जी चेक के सहारे एक करोड़ 58 लाख 96 हजार 800 रुपए की निकासी की जांच शुरू हो गयी है. इस संबंध में बुधवार को कुलसचिव डॉ पी सियाल ने मुफस्सिल (चाईबासा) थाना में रामगढ़ (झारखंड) की राधारानी इंटरप्राइजेज, कटक (ओडिशा) की शानू चिंता इन्फ्रा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी और टाटा कॉलेज के प्रशासनिक भवन में स्थित पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के शाखा प्रबंधक सुरेश पुरती के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें बताया गया कि प्रथम दृष्टया उक्त आरोपियों की संलिप्तता का शक है. थाने से इसकी जांच…

Read More

गुमला. गुमला के पालकोट प्रखंड से 15 वर्षीया नाबालिग का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म किया गया है. छह युवकों ने लड़की का अपहरण कर खूंटी ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. पुलिस ने नाबालिग को बरामद कर लिया है. साथ ही दुष्कर्म में शामिल पांच युवकों को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया गया. एक आरोपी अभी भी फरार है. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है. नाबालिग लड़की के अपहरण के बाद पीड़िता की मां ने अपनी बेटी के लापता होने का आवेदन थाना में सौंपा था. जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की. इसी क्रम…

Read More

रांची. झारखंड में मौसम का मिजाज बदल गया है. राजधानी रांची में सुबह-सवेरे झमाझम बारिश हुई. गरज के साथ वज्रपात की भी आशंका है. येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग में अपने पूर्वानुमान में बताया था कि गुरुवार को रांची, बोकारो, रामगढ़ समेत अन्य इलाकों में गरज के साथ बारिश के आसार हैं. कहीं-कहीं ओले भी पड़ सकते हैं. कई इलाकों में 30 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं. मौसम विभाग ने गुरुवार की सुबह चेतावनी जारी की है. येलो अलर्ट जारी कर कहा है कि रांची जिले के कुछ भागों में अगले दो…

Read More

चक्रधरपुर. चक्रधरपुर रेल मंडल मुख्यालय के डीआरएम मीटिंग हॉल चक्रधरपुर में बुधवार को माल ढुलाई कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई. बैठक में चक्रधरपुर रेल मंडल प्रबंधक तरूण हुरिया, एडीआरएम बिनय कुजूर, सीनियर डीसीएम आदित्य कुमार चौधरी, सीनियर डीओएम अवनीश और अन्य वरिष्ठ रेलवे अधिकारियों उपस्थित थे. बैठक में माल ढुलाई कंपनियों और रेलवे अधिकारियों के लिए रेल माल ढुलाई की वर्तमान स्थिति और भविष्य की संभावनाओं के बारे में सार्थक चर्चा की गई. बैठक में सूचनात्मक प्रस्तुतियां और पैनल पर बताए गए, जिसमें सेवा सुधार और तकनीकी नवाचारों सहित कई विषयों को शामिल किया गया. बैठक…

Read More

सरायकेला. सरायकेला नगर क्षेत्र अंतर्गत साप्ताहिक हाट माता लक्ष्मी मंदिर के समीप दो बाइक की सीधी टक्कर के बाद होंडा शाइन बाइक बगल के होटल में प्रवेश कर गई. घटना में 15 वर्षीय सूरज प्रधान एवं अश्वनी सहदेव को गंभीर चोट लगी है, जबकि दूसरे बाइक पर सवार अज्ञात युवक मौके से तुरंत फरार हो गया. बताया जा रहा है कि फरान होने वाले बाइक काफी तेजी गति से चाईबासा की ओर जा रही थी ,इसी क्रम में विपरीत दिशा से शाइन बाइक पर सवार सूरज प्रधान एवं अश्वनी सहदेव को टक्कर मार दी .टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सूरज प्रधान…

Read More

जमशेदपुर. बिष्टुपुर धातकीडीह मेन रोड पर बुधवार दोपहर करीब 1.07 बजे शराब माफिया मुन्ना घोष के छोटे बेटे शिवम घोष (23) को बाइक और स्कूटी सवार बदमाशों ने गोली मार दी. बदमाशों ने छह राउंड फायरिंग की. शिवम को बाईं आंख, गले और छाती में गोली लगी. उसे टेंपो से टीएमएच अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज जारी है. परिजनोंं के आने तक वह 10 मिनट तक सड़क पर तड़पता रहा. आरोप है कि घटना को शिवम के पूर्व सहपाठी सूर्या, शिबू और मनोज ने अंजाम दिया. सीसीटीवी फुटेज में पूरी वारदात कैद हुई है. फुटेज से साफ है कि बदमाशों…

Read More

रांची.  प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को पद का दुरुपयोग कर राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (एनआरएचएम) निधि के 9.39 करोड़ रुपए के गबन के आरोपी कोयला कारोबारी प्रमोद कुमार सिंह को गिरफ्तार किया. ईडी ने उसे बुधवार को रांची स्थित पीएमएलए की विशेष अदालत में प्रस्तुत किया. ईडी ने कोर्ट से पूछताछ के लिए सात दिन की रिमांड मांगी. पर, कोर्ट ने तीन दिन पूछताछ की अनुमति दी है. ईडी ने प्रमोद सिंह को पूछताछ के लिए 12 बार समन किया. लेकिन, वह एक बार भी ईडी कार्यालय में हाजिर नहीं हुआ. ईडी ने पिछले साल उसकी 1.63 करोड़ रुपए…

Read More