Author: News Desk

Ghatshila. गुड़ाबांदा थाना क्षेत्र की फॉरेस्ट ब्लॉक पंचायत अंतर्गत तालेबेड़ा में आनंद बेरा की 14 वर्षीय नाबालिग लड़की रूपा बेरा का शव फंदे से लटका मिला है. बुधवार रात से नाबालिग घर पर नहीं थी. परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की. लेकिन नहीं मिली. उसके बाद गुरुवार को फंदे से झुलते शव को ग्रामीणों ने देखा. गांव के समीप एक बरगद के पेड़ पर चुनरी के फंदे के सहारे शव झूलता मिला. परिजनों ने शव को पेड़ से नीचे उतारा और घर लेकर आये. गुड़ाबांदा पुलिस को भी घटना की सूचना दी गयी. पंचायत की मुखिया फुलमनी मुर्मू घटना की…

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर की टेल्को पुलिस ने तीन किलोग्राम गांजा के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उनके पास से गांजा के अलावे एक स्कूटी और एक मोबाइल भी जब्त किया है. गिरफ्तार हाेने वालों में परसुडीह थानांतर्गत बारीगोड़ा के रहने वाले चंद्रशेखर कुमार और केबल टाउन निवासी अमित कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह शामिल है. पूछताछ करने के बाद पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया. उक्त जानकारी सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने संवाददाता सम्मेलन कर दिये. गुरुवार को एसएसपी कार्यालय के सभागार में जानकारी देते हुए सिटी एसपी ने बताया कि अपराधियाें के खिलाफ सघन जांच…

Read More

Chakradharpur. बंदगांव-पश्चिमी सिंहभूम जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चल रही मुहिम में एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बुधवार को जिला में करीब 30 एकड़ में लगी अवैध अफीम की खेती को नष्ट कर दिया. इस अभियान में ग्रामीण भी पुलिस को सहयोग किया. यह कार्रवाई बंदगांव, टेबो थाना क्षेत्रों में की गई. बंदगाव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम टिमड़ा, लुंबई में करीब 21 एकड़, टेबो थाना अंतर्गत ग्राम सोंगरा में करीब 08 एकड़ तथा गोईलकेरा थाना अंतर्गत ग्राम महादेव शाल में करीब 1 एकड़ में लगी अवैध अफीम की खेती को नष्ट कर दिया है. जिले…

Read More

Mumbai. पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने तनाव मुक्त जीवन जीने के अपने रहस्यों को साझा करते हुए कहा कि भले ही ऐसा करना कठिन हो लेकिन माफ करके आगे बढ़ जाना चाहिए. उन्होंने साथ ही खुद को एक लापरवाह व्यक्ति बताया जो अपनी रात की नींद इस बात पर ध्यान देकर खराब नहीं करता कि अन्य लोग उनके बारे में क्या सोच रहे हैं. अपने शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर में भारत को दो विश्व कप खिताब दिलाने वाले 43 वर्षीय पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज धोनी को खेल के महानतम खिलाड़ियों में से एक माना जाता है. उन्होंने मैदान पर अपने…

Read More

Ramgarh. रामगढ़ जिले में एक व्यक्ति ने अपनी बीमार मां को कथित तौर पर घर में बंद कर दिया और पत्नी, बच्चों तथा ससुराल वालों के साथ महाकुंभ में स्नान के लिए प्रयागराज चला गया. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बुधवार को रामगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत सुभाष नगर कॉलोनी में सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के एक क्वार्टर से 65 वर्षीय महिला को मुक्त कराया. पुलिस ने बताया कि महिला सोमवार से घर में बंद थी और चूड़ा खाकर जिंदा थी. पड़ोसियों को उसके बारे में तब पता चला जब वह भूख के कारण सहायता के…

Read More

Mumbai. अमेरिका के शुल्क लगाने पर अनिश्चितता के बीच स्थानीय शेयर बाजार में बृहस्पतिवार को लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में भी गिरावट जारी रही. कमजोर एशियाई बाजारों और विदेशी कोषों की निकासी से भी निवेशकों की धारणा कमजोर हुई. इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 203.22 अंक या 0.27 प्रतिशत गिरकर 75,735.96 अंक पर बंद हुआ. दिन के कारोबार में यह 476.17 अंक या 0.62 प्रतिशत गिरकर 75,463.01 अंक पर आ गया था. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 19.75 अंक या 0.09 प्रतिशत गिरकर 22,913.15 अंक पर बंद हुआ. सेंसेक्स के शेयरों में एचडीएफसी बैंक, मारुति, टेक महिंद्रा, एचसीएल…

Read More

New Delhi. टाटा स्टील ने टी स्टील होल्डिंग्स पीटीई लिमिटेड के 191 करोड़ से अधिक इक्विटी शेयर 30 करोड़ डॉलर (2,603.16 करोड़ रुपये) में खरीदे हैं. टी स्टील होल्डिंग्स पीटीई लिमिटेड (टीएसएचपी) घरेलू इस्पात कंपनी टाटा स्टील की सिंगापुर स्थित इकाई है. टाटा स्टील ने एक नियामकीय सूचना में कहा, ‘कंपनी ने आज यानी 20 फरवरी, 2025 को टी स्टील होल्डिंग्स पीटीई लिमिटेड (टीएसएचपी) में प्रत्येक 0.157 डॉलर अंकित मूल्य वाले 1,91,08,28,025 साधारण इक्विटी शेयरों का अधिग्रहण किया है, जो कुल मिलाकर 30 करोड़ डॉलर (2,603.16 करोड़ रुपये) का है.’ इस अधिग्रहण के बाद, टीएसएचपी, कंपनी की पूर्ण स्वामित्व वाली…

Read More

नई दिल्ली. राष्ट्रीय राजधानी के रामलीला मैदान में एक बार फिर इतिहास रचा गया. दिल्ली की सत्ता से 27 साल से बाहर रही भारतीय जनता पार्टी ने जबरदस्त वापसी करते हुए इस बार भी मुख्यमंत्री पद पर महिला को मौका दिया. रेखा गुप्ता ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. इस समारोह की गवाह बनने के लिए दिल्ली के साथ-साथ हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान से भी महिलाएं बड़ी संख्या में पहुंचीं. उपराज्यपाल वीके सक्सेना रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिला रहे थे, उस समय महिलाओं का जोश भी हाई था. महिलाओं ने भाजपा के झंडे को लहराते हुए…

Read More

स्टैंड-अप शो इंडियाज़ गॉट लेटेंट पर विवादास्पद टिप्पणियों के बीच आया निर्णय   नई दिल्ली. पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया के स्टैंड-अप शो इंडियाज़ गॉट लेटेंट पर विवादास्पद टिप्पणियों के बीच केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने अश्लील सामग्री पर ओटीटी प्लेटफार्मों को एडवाइजरी जारी की है. सरकार ने सभी ओटीटी और सोशल मीडिया चैनलों को उम्र के हिसाब के क्लासिफिकेशन करने और स्व-नियमन को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए हैं. 19 फरवरी को जारी ए़डवाइजरी के अनुसार ओटीटी प्लेटफॉर्म को कंटेंट प्रसारित करते समय कानूनों के विभिन्न प्रावधानों और आईटी नियम, 2021 के तहत निर्धारित आचार संहिता का पालन करना…

Read More

रांची. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि पेपर लीक माफिया के रूप में कुख्यात हेमंत सरकार ने झारखंड को फिर से शर्मसार कर दिया है. शायद यह पहली बार है कि झारखंड में मैट्रिक परीक्षा का पेपर लीक हुआ है. मरांडी ने गुरुवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि आज सुबह से विज्ञान विषय का पेपर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था. परीक्षा शुरू होने के बाद जब प्रश्न पत्र से मिलान किया गया तो हू-ब-हु मिल गया. बाबूलाल ने कहा है कि पूरी संभावना है कि जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा का…

Read More