Author: News Desk

Jamshedpur. सीतारामडेरा सामुदायिक केंद्र की ओर से आदिवासी नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की गई. इस कार्यक्रम में 12 टीमों ने भाग लिया, जिनमें से प्रत्येक में 10 प्रतिभागी थे, जो एक अलग सामुदायिक केंद्र का प्रतिनिधित्व करते थे, और अपने जीवंत प्रदर्शनों के माध्यम से समृद्ध और विविध आदिवासी विरासत का प्रदर्शन करते थे. प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी टुन्नु, यूनियन के उपाध्यक्ष संजय सिंह विशिष्ट अतिथि, सीडीएंडएसडब्ल्यू के सलाहकार समिति के अध्यक्ष अजय चौधरी, कमेटी मेंबर ओम प्रकाश शर्मा, टाटा स्टील फाउंडेशन के प्रमुख केशव कुमार रंजन, सीएसआर के प्रबंधक अभिषेक कश्यप उपस्थित…

Read More

Jamshedpur. झामुमो पूर्वी सिंहभूम जिला संयोजक मंडली के प्रमुख बाघराय मार्डी ने गुरुवार को सभी 11 प्रखंड व 4 नगर समितियों के लिए संयोजक मंडली की घोषणा कर दी है. साथ ही संयोजक मंडली के प्रमुखों को निर्देश दिया है कि वे 15 मार्च तक पंचायत समितियों का गठन करना सुनिश्चित करें. यह जानकारी गुरुवार को जिला संयोजक प्रमुख बाघराय मार्डी ने साकची झामुमो संपर्क कार्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में दी. उन्होंने कहा कि जमशेदपुर प्रखंड का संयोजक मंडली प्रमुख बहादुर किस्कू को बनाया गया है. उसी तरह बोड़ाम के लिए दीपांकर महतो, पटमदा- अश्विनी महतो, धालभूमगढ़- अर्जुन…

Read More

Jamshedpur. टाटा स्टील में लीव बैंक की बैठक में 11 छुट्टियों को मंजूरी दी गयी है. गुरुवार को लीव बैंक कमेटी की बैठक हुई, जिसमें प्रबंधन की ओर से वीपी एचआरएम अतरई सान्याल, टाटा वर्कर्स यूनियन की ओर से अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु समेत अन्य लोग मौजूद थे. इस दौरान कुल 13 प्रस्तावों पर विचार किया गया. इसमें 11 लोगों के आवेदन को मंजूरी दी गयी. वहीं, दो लोगों के मेडिकल सर्टिफिकेट की जांच करने के लिए समय लिया गया है. इसको पेंडिंग डाल दिया गया है. अब तक टाटा स्टील के लीव बैंक में 18 हजार 100 छुट्टियां जमा…

Read More

Jamshedpur. चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम तरुण हुरिया गुरुवार को टाटानगर पहुंचे. उन्होंने यहां आकर भीड़ नियंत्रण की अब तक की गयी व्यवस्था को देखा. प्लेटफॉर्म नंबर तीन नंबर पर डीआरएम उतरे. इसके बाद वे सीधे प्लेटफॉर्म नंबर एक पर पहुंचे. उन्होंने वहां आते ही पार्सल एरिया के पास बंद गेट को देखकर भड़क गये. इसमें तत्काल कटर लगाने को कहा और वहां से गेट खोलकर सुरक्षा का इंतजाम करने को कहा. इस दौरान उनके साथ सीनियर डीसीएम आदित्य कुमार चौधरी, एरिया प्रबंधक अभिषेक सिंघल, रेल आरपीएफ के सीनियर सेफ्टी कमिश्नर पी शंकर कट्टी, असिस्टेंट कमांडेंट प्रतीक्षा सिंह, प्रभारी राकेश…

Read More

Ranchi. उत्तर प्रदेश के जौनपुर में 19 फरवरी की रात टाटा विक्टा व एक अज्ञात वाहन में टक्कर हो गयी. इसके बाद टाटा विक्टा एक बस से जा टकरायी. इस हादसे में टाटा विक्टा में सवार पांच लोगों की मौत हो गयी. जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. मृतकों में हजारीबाग के कटकमसांडी प्रखंड के कंडसार गांव के तीन, नवादा के एक और एक बड़कागांव के निवासी थे. इस हादसे में रंजीत यादव की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. जबकि चार घायलों की मौत जौनपुर सदर अस्पताल में इलाज के दौरान हो गयी. घटना की सूचना…

Read More

New Delhi. दक्षिणी रेलवे जोन के तिरुवनंतपुरम मंडल ने कुछ वस्तुओं के सेवन पर प्रतिबंध लगा दिया है, जिनकी वजह से श्वास परीक्षण के दौरान समस्याएं आती हैं और चालक दल की तैनाती व ट्रेनों का सुचारू संचालन प्रभावित होता है. अठारह फरवरी को मंडल की ओर से जारी विशेष परिपत्र में कहा गया है कि ड्यूटी शुरू होने से पहले और ड्यूटी के दौरान ‘ब्रीथ एनालाइजर’ द्वारा सांसों के परीक्षण के दौरान अल्कोहल की मात्रा बढ़ी हुई पाई जा रही है और इस तरह की अनुचित घटनाओं के लिए मुख्य रूप से चालक दल द्वारा होम्योपैथिक दवाओं, शीतल पेय,…

Read More

Dubai. भारत ने मोहम्मद शमी (पांच विकेट) की शानदार गेंदबाजी के बाद सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (नाबाद 101 रन) की परिस्थितियों के अनुकूल खेली गई संयमित शतकीय पारी की मदद से बृहस्पतिवार को यहां आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के अपने पहले ग्रुप ए मैच में बांग्लादेश को 21 गेंद रहते छह विकेट से शिकस्त दी. गिल का यह आईसीसी टूर्नामेंट में पहला शतक है. उन्होंने अपने इस धीमे शतक के लिए 129 गेंद का सामना किया जिसमें नौ चौके और दो छक्के जड़े थे. उनके साथ केएल राहुल (नाबाद 41 रन, 47 गेंद, एक चौका, दो छक्के) ने 87 रन की…

Read More

Bhubaneswar.एक छात्रा की कथित आत्महत्या और उसके बाद अन्य नेपाली विद्यार्थियों के खिलाफ की गयी कार्रवाई को लेकर जांच में तेजी लाते हुए ओडिशा सरकार की उच्चस्तरीय समिति ने ‘कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी (केआईआईटी)’ के संस्थापक अच्युत सामंत को शुक्रवार को उसके समक्ष पेश होने को कहा है. उच्च शिक्षा विभाग ने बृहस्पतिवार को सामंत को लिखे पत्र में कहा, ‘‘आपसे अनुरोध है कि आप 21 फरवरी को शाम साढ़े छह बजे राज्य अतिथि गृह में उच्च स्तरीय समिति के समक्ष उपस्थित हों तथा कार्यालयी आदेश में उल्लिखित संदर्भ की शर्तों के अनुसार समिति के समक्ष सबूत के तौर…

Read More

Ranchi.अनुराग गुप्ता को डीजीपी के पद पर नियुक्त करने के दौरान सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिये गये आदेशों के उल्लंघन के आरोप में अवमानना याचिका दायर की गयी है. इसमें अनुराग गुप्ता को पद से हटाने और डीजीपी की नियुक्ति प्रक्रिया में शामिल लोगों के खिलाफ अवमानना की कार्यवाही करने का अनुरोध किया गया है. झारखंड भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी द्वारा दायर अवमानना याचिका में पांच लोगों को प्रतिवादी बनाया गया है. इसमें मुख्यसचिव अलका तिवारी, गृह विभाग के प्रधान सचिव वंदना डाडेल, डीजीपी अनुराग गुप्ता, सेवानिवृत्त न्यायाधीश रत्नाकर भेंगरा और पूर्व डीजीपी नीरज सिन्हा का नाम शामिल है. सुप्रीम कोर्ट…

Read More

नई दिल्लीः दिल्ली में बीजेपी के नेतृत्व में नई सरकार का गठन हो चुका है और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में गुरुवार को पहली कैबिनेट बैठक सचिवालय में संपन्न हुई. इस बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए, जिनमें दिल्ली के लोगों के स्वास्थ्य और कल्याण से जुड़ी योजना “आयुष्मान भारत” को लागू करने का निर्णय सबसे अहम था. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बैठक के बाद मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली में केंद्र सरकार की लोकप्रिय योजना आयुष्मान भारत को लागू करने का निर्णय लिया गया है. यह योजना पहले आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा…

Read More