कोडरमा. झारखंड 10वीं बोर्ड परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक मामले पर झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से आदेश जारी होने के बाद जिला प्रशासन ने इस मामले में जांच तेज कर दी है. उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने मामले पर उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में एक जांच टीम गठित की है. जांच टीम ने पेपर लीक मामले में 12 घंटे के अंदर दो लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस प्रशासन ने बताया कि पेपर लीक मामले पर पुलिस विभाग ने अपने साइबर सेल को विशेष निर्देश देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जारी हर गतिविधियों निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं.…
Author: News Desk
रांची. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से शुक्रवार को झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में अंतरराष्ट्रीय संस्था वर्ल्डबीइंग के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी स्टीव लेवेन्थल (यूएसए) ने मुलाकात की. इस दौरान स्टीव ने वर्ल्डबीइंग इंडिया फाउंडेशन की ओर से आदिवासी युवाओं को सशक्त करने और उनके कल्याण की दिशा में किए जा रहे कार्यों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया. इस मुलाकात के दौरान वर्ल्डबीइंग इंडिया फाउंडेशन के स्टीव ने आरोहन कार्यक्रम के जरिए आश्रम आवासीय विद्यालयों में शिक्षकों और विद्यार्थियों में आए सकारात्मक बदलावों को भी मुख्यमंत्री के साथ साझा किया. मुख्यमंत्री ने इस अंतरराष्ट्रीय संस्था केे इस राज्य…
रांची. राज्य की मुख्य सचिव अलका तिवारी ने प्रदेश में पोस्ते की फसल की सौ फीसदी विनष्टीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने पोस्ते की खेती के खिलाफ इस अभियान को 15 मार्च तक जारी रखने का निर्देश देते हुए अभियान से जुड़े अधिकारियों को आपसी समन्वय को और मजबूत करने को कहा है. मुख्य सचिव अलका तिवारी यहां शुक्रवार को पोस्ते की खेती के खिलाफ दो माह पहले अपनी अध्यक्षता में हुई बैठक में दिये गये निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा कर रही थीं. समीक्षा के दौरान अधिकारियों ने बताया कि पोस्ते की खेती के खिलाफ अभियान के दौरान…
रांची. रांची के टेंडर ग्राम स्थित कैंप में झारखंड जगुआर का 17वां स्थापना दिवस शुक्रवार को मनाया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर डीजीपी अनुराग गुप्ता शामिल हुए. इस मौके पर डीजीपी गुप्ता ने कहा कि एसटीएफ ने राज्य में उग्रवाद उन्मूलन की दिशा में सफलतापूर्वक कार्रवाई करते हुए पिछले 17 साल में एक नई बुलंदी हासिल की है. इन 17 वर्षों के सफर में कई वीर जवानों को खोया है. उन्होंने राज्य में शांति और उन्नति के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर बलिदानी जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की. कार्यक्रम में आईजी अनुप बिरथरे ने…
उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से प्रभावित क्षेत्रों की दी गयी जानकारी जमशेदपुर. टाउन हॉल, सिदगोड़ा में डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक उपायुक्त अनन्य मित्तल की अध्क्षता में आयोजित की गई. सासंद जमशेदपुर विद्युत वरण महतो, विधायक जुगसलाई मंगल कालिंदी एवं विधायक बहरागोड़ा समीर मोहंती, विधायक जमशेदपुर पूर्वी एवं जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक प्रतिनिधि, मुखियागण, उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान, सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल, निदेशक एनईपी संतोष गर्ग व अन्य संबंधित पदाधिकारी बैठक में मौजूद रहे. बैठक में बताया गया कि प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना के तहत प्रत्येक जिले में…
New Delhi. Tata Steel के MD टीवी नरेंद्रन ने शुक्रवार को कहा कि उद्योग को इस्पात आयात पर लगाम लगाने के लिए सरकार की कार्रवाई का इंतजार है, क्योंकि इससे घरेलू कंपनियां प्रभावित हो रही हैं. उन्होंने यह चेतावनी भी दी कि बढ़ते आयात की मौजूदा स्थिति के कारण इस्पात क्षेत्र में भविष्य में निवेश प्रभावित हो सकता है. इस्पात उद्योग पिछले कुछ वर्षों में निजी क्षेत्र के सबसे बड़े निवेशकों में से एक रहा है. उद्योग की सभी कंपनियों ने बड़ी विस्तार योजनाओं की घोषणा की है. राष्ट्रीय राजधानी में अखिल भारतीय प्रबंधन संघ (AIMA) के 69वें स्थापना दिवस…
Ranchi. सीसीएलकर्मी अखिलेश कुमार अपनी बीमार मां संजू देवी को अरगड्डा सुभाष नगर स्थित अपने क्वार्टर में ताला बंद कर दो दिन पहले पत्नी व बच्चों के साथ स्नान करने के लिए कुंभ चले गये. जाने से पहले उन लोगों ने मां को खाने के लिए चूड़ा दिया था. चूड़ा भी खत्म हो गया था. दो दिन से भूखी संजू देवी रो-रो कर बंद क्वार्टर में खाने के लिए तड़प रही थी. भूख मिटाने के लिए घर में रखे प्लास्टिक को चबाने के लिए मजबूर हो गयी थी. इसके बाद आस पड़ोस के लोगों ने ताला तोड़ कर उन्हें बाहर…
Ranchi. झारखंड सचिवालय सेवा के 14 उप सचिव को संयुक्त सचिव व 14 अवर सचिव को उप सचिव पद में प्रोन्नति देने पर सहमति बनी है. राजस्व पर्षद की बैठक में इस पर सहमति बनी. अब इन अधिकारियों को प्रोन्नति देने की कार्रवाई की जायेगी. कार्मिक, प्रशासनिक सुधार विभाग इसकी अधिसूचना जारी करेगा. संयुक्त सचिव के पद पर सामान्य वर्ग के आठ, अनुसूचित जनजाति के चार व अनुसूचित जाति के दो पदों तथा उप सचिव के पद पर सामान्य वर्ग के 10, अनुसूचित जनजाति के दो व अनुसूचित जाति के दो पदों पर प्रोन्नति देने पर सहमति बनी है. संयुक्त…
New Delhi. दिग्गज आइटी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने गुरुवार को अपनी पहली क्वांटम कंप्यूटिंग चिप ‘मजोराना-1’ लॉन्च की. यह टोपोलॉजिकल कोर आर्किटेक्चर द्वारा संचालित दुनिया का पहला क्वांटम चिप है, जिसके बारे में दावा किया जा रहा है कि यह दुनिया के सारे कंप्यूटरों का काम अकेले करने में सक्षम होगी. माइक्रोसॉफ्ट के सीइओ सत्य नडेला ने कहा कि 20 साल की खोज के बाद माइक्रोसॉफ्ट ने यह प्रोडक्ट तैयार किया है.
New Delhi. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को गैर-संक्रामक रोगों और सामान्य कैंसर का पता लगाने के लिए 30 वर्ष और इससे अधिक उम्र के सभी व्यक्तियों की 100 प्रतिशत जांच करने के लिए एक गहन और विशेष जांच अभियान शुरू किया है. स्वास्थ्य मंत्रालय के एक बयान में कहा गया है कि 20 फरवरी से 30 मार्च तक जारी रहने वाला यह अभियान राष्ट्रीय गैर-संक्रामक रोगों की रोकथाम और नियंत्रण कार्यक्रम के तहत आयुष्मान आरोग्य मंदिरों और देशभर के विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाओं में चलाया जायेगा.
