Author: News Desk

Prayagraj. महाकुंभ 2025 के सिर्फ पांच दिन शेष रह गये हैं. इसके बाद भी श्रद्धालुओं की भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है. प्रयागराज आने वाले श्रद्धालुओं के कारण एक बार फिर से जाम का सामना करना पड़ रहा है. प्रयागराज में ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गयी है. गुरुवार और शुक्रवार को भी शहर में भीषण जाम देखने को मिला. शहर की कई सड़कों पर गाड़ियों कई घंटों से एक ही जगह रुकी हुई हैं. मेडिकल चौराहे से बालसन, बैरहना से बालसन और सोबतियाबाग से दरभंगा चौराहे पर लंबा जाम लगा है. सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें इस…

Read More

New York.अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर जो बाइडन प्रशासन के मतदान प्रतिशत (वोटर टर्नआउट) बढ़ाने के लिए भारत को 2.1 करोड़ डॉलर आवंटित करने के फैसले पर सवाल उठाया है. ट्रंप ने बृहस्पतिवार को मियामी में एफआईआई प्राथमिकता शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए ये टिप्पणियां कीं. उन्होंने पहले भी इसी तरह की चिंताएं जताई थीं और इस तरह की वित्तीय सहायता की आवश्यकता पर सवाल उठाया था. उन्होंने बुधवार को ‘मतदान प्रतिशत’ बढ़ाने के लिए भारत को 2.1 करोड़ डॉलर प्रदान करने के उद्देश्य पर सवाल उठाया था. उनकी टिप्पणी एलन मस्क के नेतृत्व वाले…

Read More

Ranchi. इडी की ओर से दाखिल याचिका को रांची स्थित पीएमएलए के विशेष कोर्ट ने शुक्रवार को खारिज कर दिया. इडी की ओर से दाखिल याचिका में कोर्ट से आग्रह किया गया था कि पूजा सिंघल को अगर राज्य सरकार द्वारा किसी विभाग की जिम्मेदारी दी जाती है, तो वह अपने पद का दुरुपयोग कर केस को प्रभावित कर सकती हैं. कोर्ट ने सुनवाई के दौरान यह माना है कि पूजा सिंघल को पोस्टिंग देने का अधिकार राज्य सरकार का है. कोर्ट इसमें हस्तक्षेप नहीं करेगा. कोर्ट के इस आदेश से पूजा सिंघल को राहत मिली है. राज्य सरकार ने…

Read More

Jamshedpur. दक्षिण-पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल के अंतर्गत विकास कार्य को लेकर ब्लॉक लिया जायेगा. जिस कारण ट्रेनें प्रभावित रहेंगी. ट्रेन संख्या 13503/13504 बर्द्धमान-हटिया-बर्द्धमान एक्सप्रेस 24 व 27 फरवरी एवं 01 मार्च को रद्द रहेगी. वहीं ट्रेन संख्या 18601 टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस 26 एवं 28 फरवरी को अपने निर्धारित मार्ग चांडिल, पुरुलिया, कोटशिला, मुरी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग चांडिल, गुंडा बिहार, मुरी होकर चलेगी.

Read More

Ranchi. झारखंड जगुआर का 17 वां स्थापना दिवस शुक्रवार को रांची के टेंडरग्राम में मनाया गया. इस दौरान जगुआर के कमांडो दस्ते ने नक्सलियों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई का प्रदर्शन किया. कार्यक्रम के दौरान डीजीपी ने राज्य में उग्रवाद उन्मूलन के लिए झारखंड जगुआर द्वारा की जा रही कार्रवाई की सराहना की. उन्होंने कहा कि राज्य में कार्यरत अर्द्धसैनिक बलों के साथ मिलकर एसटीएफ ने अत्यंत दुर्गम व संवेदनशील बूढ़ा पहाड़, ट्राइ जंक्शन व अन्य नक्सल प्रभावित क्षेत्र को नक्सल मुक्त बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है. नक्सलियों की संख्या व हिंसा में जो कमी आयी है,…

Read More

Harihargunj. बहन को मैट्रिक के परीक्षा दिलवाकर वापस लौट रहे एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई है. जबकि इस दुर्घटना में लड़की गंभीर रूप से जख्मी हो गई. हादसे के बाद नाराज ग्रामीणों ने एक हाइवा को फूंक दिया और जमकर हंगामा किया. मामला पलामू के पिपरा थाना क्षेत्र का है. तेंदुई मोड़ सूखनदिया के पास हाइवा ने बाइक सवार 19 वर्षीय हिमांशु कुमार को कुचल डाला. जबकि 18 वर्षीय उसकी चचेरी बहन कोमल उर्फ अदिति कुमारी गंभीर रूप से घायल है. घटना शुक्रवार की देर शाम की बतायी जाती है. मृतक युवक पिपरा बाजार के सुदर्शन…

Read More

Ranchi.केरल के कोच्चि के पास कक्कनाड स्थित सेंट्रल एक्साइज स्टाफ क्र्वाटर में आईआरएस अफसर मनीष विजय अग्रवाल और उनकी मां-बहन का शव मिलने से हड़कंप मच गया. मनीष विजय अग्रवाल की बहन शालिनी विजय जेपीएससी-1 की टॉपर रहीं है. मनीष विजय केरल के ककनाड में कस्टम विभाग में अतिरिक्त आयुक्त के पद पर कार्यरत थे. पड़ोसियों के अनुसार मनीष विजय अग्रवाल का पूरा परिवार काफी धार्मिक था. वहीं जेपीएससी-वन की टॉपर रही शालिनी लंबे समय तक झारखण्ड में डिप्टी कलेक्टर रैंक में काम कर रही थीं. दो साल पहले वो छुट्टी पर गई थी. उसके बाद ड्यूटी पर वापस नहीं…

Read More

New Delhi. दिल्ली उच्च न्यायालय ने टाटा पावर सोलर सिस्टम्स लिमिटेड के ट्रेडमार्क का उल्लंघन करने वाले नकली डोमेन पर रोक लगा दी है. न्यायमूर्ति अमित बंसल ने टाटा पावर सोलर सिस्टम्स लिमिटेड की चार नकली डोमेन के पंजीयकों द्वारा उसके ट्रेडमार्क के उल्लंघन के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए रोक लगाने का आदेश दिया. ये चार डोमेन डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.टाटापावरसोलरडीलरशिप.को.इन, डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.टाटापावरसोलर्स.कॉम, डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.टाटापावरसोलर्स.ओआरजी और डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.टाटापावरसोलररूफ.कॉम हैं. अदालत ने 13 फरवरी के आदेश में कहा, “प्रतिवादियों (नकली डोमेन रजिस्ट्रार) द्वारा उपयोग किए गए संदिग्ध डोमेन नामों और ईमेल पतों के मात्र अवलोकन से यह स्पष्ट हो जाता है कि उक्त प्रतिवादियों…

Read More

Jamshedpur. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता रघुवर दास ने राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर जमशेदपुर में लंबित आधारभूत संरचना विकास योजनाओं को शीघ्र पूरा करने की मांग की है. शुक्रवार को प्रेषित पत्र में उन्होंने उल्लेख किया कि जमशेदपुर देश का एक प्रमुख औद्योगिक शहर है, जहां आर्थिक गतिविधियां, भारी वाहनों का परिचालन और अन्य व्यावसायिक कारणों से आम जनता को यातायात जाम और असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है. साथ ही, बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं के कारण बहुमूल्य जान-माल की हानि हो रही है, जो अत्यंत चिंता का विषय है. पत्र में…

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र स्थित बाराद्वारी पीपुल्स एकेडमी हाई स्कूल में मैट्रिक की परीक्षा के दौरान कदाचार करते हुए एक छात्र को पकड़ा गया.छात्र बिरसानगर राजकीय हाई स्कूल का है, इस मामले में एक केस भी दायर किया गया है. सीतारामडेरा थाना की पुलिस ने स्कूल के प्राचार्य मानगो निवख़सी चंद्रदीप पांडेय के बयान पर केस दायर किया है. इसमें कहा गया है कि वह परीक्षार्थी परीक्षा के दौरान नकल कर रहा था. इस दौरान उसके पास से एक पर्चा भी जब्त किया गया. बताया जाता है कि उसके पास से जो परचा जब्त किया गया है, उसमें…

Read More