Author: News Desk

New Delhi. ED ने प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) विनियमों के कथित उल्लंघन को लेकर ‘BBC World Service India पर 3.44 करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया है. ED के अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. संघीय जांच एजेंसी ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के तहत ब्रिटिश प्रसारणकर्ता के खिलाफ निर्णय आदेश जारी करते हुए उसके तीन निदेशकों में से प्रत्येक पर 1.14 करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया. बीबीसी के एक प्रवक्ता ने दिए बयान में कहा कि इस समय न तो ‘बीबीसी वर्ल्ड सर्विस इंडिया’ और न ही इसके निदेशकों को प्रवर्तन निदेशालय से कोई…

Read More

Jamshedpur. मानगो थाना पुलिस ने ब्राउन शुगर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. यहां जवाहर नगर रोड नंबर 6 से ब्राउन शुगर बेच रहे तीन युवकों को गिरफ्तार किया है. युवकों के पास से 40 पुड़िया ब्राउन शुगर, दो मोबाइल फोन और 1600 नकद जब्त किया है. गिरफ्तार युवकों में भालूबासा हरिजन बस्ती निवासी राकी मुखी, जवाहर नगर निवासी आकाश मुखी और जुगसलाई के गरीब नवाज कॉलोनी निवासी सरफराज उर्फ तिल्ली हैं. सरफराज उर्फ तिल्ली के पास से 15 पुड़िया, राकी मुखी के पास से 5 पुड़िया और आकाश मुखी के पास से 7 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की गयी.…

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर के गोलमुरी थाना अंतर्गत गाढ़ाबासा में पड़ोसी के प्रताड़ना से 24 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक का नाम प्रेम कुमार है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतक के भाई बंटी कुमार ने बताया कि बीती रात उसके भाई को पड़ोस में रहने वाले शंभु नाम के व्यक्ति ने धमकी दी थी. उसके बाद उसका भाई खाना- पीना खाकर सोने चला गया. सुबह जब उसके भाई ने दरवाजा नहीं खोला तो खिड़की तोड़कर अंदर प्रवेश किया देखा उसका भाई वेंटीलेटर के सहारे…

Read More

Sasaram. बिहार के रोहतास जिले में चीटिंग विवाद को लेकर अमित कुमार नामक परीक्षार्थी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. आक्रोशित लोगों ने दिल्ली-कोलकाता राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया है. पुलिस जांच में जुटी है. एक छात्र घायल हो गया. पुलिस अधीक्षक रोशन कुमार ने बताया कि दसवीं कक्षा के छात्र अमित कुमार ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जिसके बाद उसके सहपाठी को हिरासत में ले लिया गया. दरअसल, सासाराम के एक परीक्षा केंद्र के अंदर छात्रों के दो समूहों के बीच झगड़ा हुआ था…जब अमित और एक अन्य छात्र संजीत कुमार ऑटोरिक्शा से घर लौट रहे थे…

Read More

Raxoul. ओडिशा के कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी (KIIT) में नेपाल की एक छात्रा के कथित तौर पर आत्महत्या करने और कॉलेज प्रशासन की ओर से नेपाली छात्रों को छात्रावास खाली करने का आदेश दिए जाने के कुछ दिन बाद 159 छात्र रक्सौल सीमा के रास्ते नेपाल वापस आ गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. परसा के सहायक मुख्य जिला अधिकारी सुमन कुमार कार्की ने बताया कि रक्सौल सीमा से बृहस्पतिवार शाम तक 159 नेपाली छात्र वापस लौटे. छात्रावास के कमरे में मृत मिली थी छात्रा ओडिशा के कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी (KIIT) में बीटेक (कम्प्यूटर साइंस) की…

Read More

Port Luis. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अगले महीने मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीन रामगुलाम ने इसकी घोषणा की. रामगुलाम ने इसे दोनों देशों के बीच घनिष्ठ द्विपक्षीय संबंधों का प्रमाण बताया. मॉरीशस के प्रधानमंत्री रामगुलाम ने शुक्रवार को ‘नेशनल असेंबली’ को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘यह हमारे देश के लिए वास्तव में एक विशेष सम्मान की बात है कि (प्रधानमंत्री मोदी के) इतने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद हमें ऐसे प्रतिष्ठित व्यक्तित्व की मेजबानी करने का अवसर मिलेगा. हर साल 12 मार्च को मॉरीशस अपना राष्ट्रीय दिवस मनाता है। इसे…

Read More

Chakulia. चाकुलिया के जोड़सा गांव में बकरी चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने दो युवकों की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे किशुक बेहरा की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि गंभीर रूप से घायल भोलानाथ महतो ने इलाज के क्रम में एमजीएम अस्पताल में दम तोड़ दिया. दरअसल, पिटाई के बाद गंभीर अवस्था में घायल युवक भोलानाथ महतो को एमजीएम अस्पताल लाया गया. यहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक भोलानाथ महतो चाकुलिया के जीरा पाड़ा गांव का रहने वाला है. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है.…

Read More

Ranchi.झारखंड में पिछले दो महीनों में करीब 19,000 एकड़ भूमि पर की गई अफीम की अवैध खेती को नष्ट कर दिया गया और इस संबंध में 190 लोगों को गिरफ्तार किया गया। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी. राज्य भर में अफीम की अवैध खेती के खिलाफ जनवरी से बड़े पैमाने पर अभियान संचालित किया जा रहा है.मुख्य सचिव के समक्ष शुक्रवार को प्रस्तुत आंकड़ों के अनुसार राज्य में 19,086 एकड़ भूमि पर अफीम की अवैध खेती को नष्ट किया गया, जो पिछले वर्षों की तुलना में चार गुना अधिक है. एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि…

Read More

Dhanbad.पश्चिम बंगाल के चार लोगों की शनिवार तड़के झारखंड के धनबाद जिले में एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी. उसने बताया कि ये लोग उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ के लिए जा रहे थे और इसी दौरान उनकी कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गयी. पुलिस ने बताया कि यह घटना राजगंज थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग दो पर देर रात करीब डेढ़ बजे हुई. राजगंज पुलिस थाने की प्रभारी अलीशा कुमारी ने बताया कि चार पहिया वाहन में आठ लोग सवार थे. उन्होंने कहा कि चार लोगों की मौके पर…

Read More

Ranchi.जैप 6 के कमांडेंट आनंद प्रकाश को Jamshedpur Rail SP का अतिरिक्त पदभार दिया गया है. गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन के आदेश के बाद आनंद प्रकाश को Jamshedpur Rail SP का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. दरअसल, Jamshedpur Rail SP प्रवीण पुष्कर एक महीने के उपार्जित अवकाश पर गये है. इसलिए आनंद प्रकाश को यह अतिरिक्त प्रभार दिया गया हैं. प्रवीण पुष्कर ने पहली बार एसपी के तौर पर जमशेदपुर में अपना पदभार संभाला है. वर्ष 2020 में वे आइपीएस बने थे.

Read More