सोरो: न्यू जलपाईगुड़ी (एनजेपी)-चेन्नई सेंट्रल एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 22612) लोको में खराबी के कारण सोरो-मरकोना अप लाइन के बीच रुकी हुई है. ऐसा पाया गया है कि शनिवार को ट्रेन बाल-बाल बच गई. रेलवे द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, लोको में खराबी के वास्तविक कारण की जांच की जा रही है. यह देखा गया है कि उक्त ट्रेन को सबिरा रेलवे स्टेशन पर खड़ा किया गया है. हालांकि अभी तक आधिकारिक तौर पर तकनीकी खराबी का पता नहीं चल पाया है, लेकिन कहा जा रहा है कि इंजन में खराबी है. कुछ लोगों के अनुसार इंजन से मोटर…
Author: News Desk
जमशेदपुर. पूर्वी सिंहभूम जिला में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम से आच्छादित सभी लाभुकों का ई-केवाईसी पूर्ण करने का लक्ष्य 28 फरवरी तक निर्धारित किया गया है. विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी श्री राहुल जी आनंद जी ने शहरी अनुभाजन क्षेत्र के लाभुकों से तथा जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री सलमान जफर खिजरी ने ग्रामीण क्षेत्र के सभी राशन कार्डधारियों से अपील करते हुए कहा कि अपने पीडीएस संचालक से संपर्क कर राशन कार्ड में उल्लेखित परिवार के सभी सदस्यों का ई-केवाईसी जरूर करायें अन्यथा आने वाले समय में खाद्यान्न उठाव नहीं कर सकेंगे. वहीं, अपात्र राशन कार्डधारियों से भी कार्ड सरेंडर करने की…
जमशेदपुर. डी.बी.एम.एस कॉलेज के सभागार में अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ रंभा कालेज की प्राचार्या डॉ.कल्याणी कबीर, डी.बी.एम.एस. कॉलेज की सचिव श्रीमती श्रीप्रिया धर्मराजन , सह-सचिव श्रीमती सुधा दिलीप, प्राचार्या डॉक्टर जूही समर्पिता एवं उप प्राचार्या डॉ मोनिका उप्पल द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया . मुख्य अतिथि डॉक्टर कल्याणी कबीर ने कहा कि भाषाई ज्ञान विभिन्न समुदायों के बीच अपनत्व को बढ़ाता है. भारत की सभी संस्कृतियों को अपनाना चाहिए. खुले मन से सभी भाषाओं को स्वीकार करना चाहिए, जिससे सारा संसार अपना लगेगा. उन्होंने कहा कि जीवन में मातृभाषा की आवश्यकता क्यों है और…
जमशेदपुर. बागबेड़ा बड़ौदा घाट के सड़क का निर्माण एवं जीर्णोद्धार का कार्य सांसद बिद्युत बरण महतो ने अपने प्रथम कार्यकाल में संपन्न कराया था. उसे समय लगभग 3 किमी लम्बी सड़क का निर्माण कार्य किया गया था . सांसद श्री महतो ने विभिन्न विभागों एवं रेलवे से तमाम औपचारिकताओं को पूरा करवाते हुए इसे संपन्न कराया था . इस सड़क के बीच में पुलिया का काम तकनीकी कारणों से अधूरा रह गया था.जिसके कारण बागबेड़ा बस्ती एवं बडौदा घाट के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था.इन परेशानियों के मद्देनजर सांसद श्री महतो ने विभिन्न समय में…
गम्हरिया : गम्हरिया अंचल परिसर में विशेष शिविर का आयोजन किया गया. सीओ अरविंद कुमार बेदिया की उपस्थिति में आयोजित शिविर के दौरान पहुंचे फरियादियों से जमीन से संबंधित विभिन्न प्रकार का आवेदन लिया गया. साथ ही उसके समाधान की प्रक्रिया शुरू की गयी. वहीं कई आवेदनों का तत्काल निष्पादन किया गया. सीओ ने बताया कि अब प्रत्येक सप्ताह पंचायतवार शिविर का आयोजन किया जायेगा. शिविर को लेकर झामुमो कार्यकारी प्रखंड अध्यक्ष जगदीश महतो व नवागढ़ के मुखिया सुखदेव सरदार ने नाराजगी जताते हुए कहा कि शिविर को लेकर किसी प्रकार का प्रचार-प्रसार नहीं किया जाना तथा किसी जनप्रतिनिधि को…
जमशेदपुर. बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में हुई एक बड़ी वारदात का खुलासा पुलिस ने कर दिया है. शराब माफिया मुन्ना घोष के बेटे शिवम घोष पर 19 फरवरी को धातकीडीह में हुए हमले के मामले में पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है. सिटी एसपी कुमार शुभाशीष के मुताबिक, सभी आरोपियों का आपराधिक इतिहास है. यह हमला क्षेत्र में वर्चस्व स्थापित करने के लिए किया गया था. घटना में शिवम घोष को अपराधियों ने घेरकर गोली मार दी थी. फिलहाल उनका टाटा मुख्य अस्पताल में इलाज चल रहा है. गिरफ्तार आरोपियों में मानोज विभर, विशाल विभर, शोएब अख्तर, सोमेश राव,…
बोकारो. बोकारो उपायुक्त विजया जाधव के आवास मे चोरी की घटना ने पुलिस प्रशासन की नींद उड़ा दी है .बताया जाता है कि पिछले 18 फरवरी को उपायुक्त किसी काम से बाहर गई हुई थी. इसी दौरान उनके आवास से 95 हजार कैश, लाखों रुपए के जेवरात कपड़े और सौंदर्य प्रधान की सामानों की चोरी कर ली गई है. उपायुक्त आवास में कार्यरत होमगार्ड सोनी कुमारी के आवेदन पर सिटी थाने में मामला दर्ज किया गया है. इस मामले में पुलिस उपाधीक्षक (नगर) आलोक कुमार ने जांच प्रक्रिया तेज कर दी है.उपायुक्त आवास में कार्यरत संविदा कर्मी पारो देवी और…
Ranchi. ऑफिशियल सीक्रेट एक्ट मामले में विधायक सरयू राय की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी हो चुकी है. अपर न्यायायुक्त योगेश कुमार की अदालत ने फैसला सुरक्षित रखा है. यह मामला प्रोत्साहन राशि भुगतान से संबंधित विभागीय संचिका के गोपनीय पन्ने की चोरी करने के आरोप से जुड़ा हुआ है. मई 2022 में सरयू राय ने मीडिया को जानकारी दी थी कि स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता सहित उनके कोषांग के 60 कर्मियों को कोरोना प्रोत्साहन राशि दी गई. इस मद में 103 करोड़ की अवैध निकासी की गई हैं. स्वास्थ्य विभाग की समिति ने पात्रता श्रेणी में आने वाले…
Jamshedpur. जमशेदपुर समेत झारखंड के कई जिलों में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ. पश्चिमी विक्षोभ के कारण रांची में शनिवार को झमाझम बारिश हुई. इससे पहले सुबह में धनबाद में भी हल्की बारिश हुई. इसस न्यूनतम तापमान में भी गिरावट देखने को मिली है. मौसम वैज्ञानिकों ने रविवार को भी कई जिलों में वज्रपात और ओलावृष्टि संभावना जतायी है. साथ ही इस दौरान लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गयी है. मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो राज्य 13 जिलों में रविवार को भी तेज हवाओं के साथ वज्रपात की संभावना जतायी है. कई जिलों…
Jamshedpur.जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना अंर्तगत गांधी नगर म्र दो बच्चों के गायब होने का मामला सामने आया है. दोनों भाई एक साथ लापता हो गये. गुमशुदगी की शिकायत मां काजल कुमार ने बागबेड़ा थाना में की है. उन्होंने बताया कि 19 फरवरी की रात्री वह अपने दोनों बच्चे के साथ सो रही थी, जब सुबह नींद खुला तो दोनों बच्चे गायब थे. वह आस पास व पूरे घर में खोजने की कोशिश की परंतु बच्चे कही नहीं मिले. इसके बाद महिला ने थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करायी. उन्होने बताया कि दोनों बच्चे अपने साथ स्कूल बैग में भरकर…
