Author: News Desk

Hydrabad/Ranchi.तेलंगाना में श्रीशैलम सुरंग नहर परियोजना के निर्माणाधीन खंड की छत का एक हिस्सा ढह जाने से आठ व्यक्ति अंदर फंस गए हैं और उन्हें बाहर निकालने के लिए बचावकर्ता सुरंग के काफी अंदर पहुंच गए हैं. अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी. सूत्रों ने बताया कि यहां से लगभग 150 किलोमीटर दूर नागरकुरनूल जिले में घटनास्थल पर पहुंची टीम ने फंसे हुए लोगों के नाम पुकारे, लेकिन उन्हें कोई जवाब नहीं मिला. बचावकर्मी सुरंग के अंदर 13 किलोमीटर तक पहुंच गए हैं.आधिकारिक सूत्रों के अनुसार राज्य के मंत्री एन उत्तम कुमार रेड्डी और जे कृष्ण राव बचाव कार्य…

Read More

New Delhi. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन नेशनल एंट्रेंस टेस्ट (UGC NET दिसंबर 2024) के नतीजे घोषित कर दिए हैं. परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार ugcnet.nta.ac.in से रिजल्ट/स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. आयोग ने फाइनल आंसर की भी जारी कर दी है.नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने यूजीसी नेट दिसंबर 2024 परीक्षा आयोजित की, जो 85 विषयों को कवर करने वाली एक कंप्यूटर-आधारित परीक्षा (CBT) थी. यह परीक्षा नौ दिनों में हुई, जिसमें 266 भारतीय शहरों के 558 केंद्रों पर 16 सत्र आयोजित किए गए. कुल 849,166 उम्मीदवारों ने भाग लिया. परीक्षा पूरी होने के बाद, NTA ने…

Read More

jamshedpur. बोड़ाम थाना क्षेत्र के बोंटा गांव में शनिवार की देर रात बकरी चोरी करते हुए रंगे हाथों दो लोगों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया, जबकि उसके साथ 2 और साथी भागने में सफल रहे. इसके बाद बोड़ाम थाना प्रभारी को सूचित करते हुए दोनों आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया गया. पकड़े गए आरोपियों में उलिडीह, मानगो निवासी कार्तिक उरांव एवं उसका एक 17 वर्षीय नाबालिग साथी है. ग्रामीणों ने चोरी में प्रयुक्त एक बाइक भी पुलिस को सौंपा है, जिसपर दोनों सवार थे. बताया जाता हैं कि 2 बाइक पर 4 लड़के मानगो क्षेत्र से शनिवार की…

Read More

रांची. गोपनीय दस्तावेज लीक करने के मामले में चार्जशीटेड जदयू विधायक सरयू राय की अग्रिम जमानत याचिका पर शनिवार को अपर न्यायायुक्त योगेश कुमार की अदालत में सुनवाई हुई. सुनवाई के बाद कोर्ट ने आदेश सुरक्षित रख लिया. कोर्ट अपना आदेश 27 फरवरी को सुनाएगा. कोर्ट ने पिछली सुनवाई में टीसीआर (ट्रायल कोर्ट रिकॉर्ड) मांगा था. रिकॉर्ड देखने और दोनों पक्षों की बहस पूरी होने के बाद कोर्ट ने आदेश सुरक्षित रख लिया. सरयू राय ने अग्रिम जमानत के लिए 13 फरवरी को अर्जी दाखिल की थी. मामले में एमपी-एमएलए की विशेष अदालत ने पिछले दिनों दाखिल चार्जशीट पर संज्ञान…

Read More

रांची. मंईयां सम्मान योजना की लगभग 59 लाख लाभुकों के लिए अच्छी खबर है. सरकार मार्च में तीन माह (जनवरी, फरवरी व मार्च) के 7500 रुपए एक साथ लाभुकों के खाते में डालेगी. हालांकि इसमें शर्त यही है कि इस अवधि तक सभी लाभुकों का वेरिफिकेशन कार्य पूरा कर लिया जाए. लाभुकों के बैंक खाते को उनके आधार से लिंक कर लिया जाए. महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग ने सभी जिलों को इस संबंध में निर्देश दिया है. विभागीय अधिकारियों ने बताया कि लक्ष्य है कि मार्च तक सभी लाभुकों को बकाया भुगतान कर दिया जाए. पर, उसके…

Read More

रांची | झारखंड हाईकोर्ट ने स्विटजरलैंड के निवासी मार्क रीडी के खिलाफ रांची के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत से जारी समन और वारंट को निरस्त कर दिया है. हाईकोर्ट के जस्टिस एके चौधरी की अदालत ने अपने आदेश में कहा गया है कि पारस्परिक कानूनी सहायता संधि के अनुसार जांच एजेंसी को समन और वारंट जारी करने के पहले केंद्रीय गृह मंत्रालय से अनुमति लेनी चाहिए थी. लेकिन इस मामले में ऐसा नहीं किया गया. जांच अधिकारी ने सीधे अदालत से समन जारी कराया और उनके उपस्थित नहीं होने पर गिरफ्तारी का वारंट जारी कर दिया गया. मालूम हो…

Read More

रामगढ़.  पुलिस ने नकली शराब बनाने की फैक्ट्री का खुलासा करते हुए तीन गाड़ियां, दो बाइक और 30 लाख रु. की नकली शराब जब्त की है. वहीं, इस धंधे के सरगना समेत 12 लोगों को गिरफ्तार किया है. शनिवार को एसपी अजय कुमार ने बताया कि एसडीपीओ परमेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने गड़के रोड की राधागोविंद यू्निवर्सिटी के पीछे जंगल क्षेत्र में एक मकान में छापेमारी कर रूपेश महतो सहित तीन युवकों को पकड़ा. तीनों ने बताया कि जहानाबाद के राहुल शर्मा उर्फ बालमुकुंद द्वारा नकली शराब को विभिन्न ब्रांड की बोतलों में भरकर स्टीकर, रैपर व…

Read More

रांची: रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक एवं जिला खनन पदाधिकारी द्वारा लगातार की जा रही छापामारी के बावजूद बुंडू क्षेत्र में अवैध बालू का कारोबार जारी होने की सूचना प्राप्त हो रही है. सूत्रों की माने तो वरीय पुलिस अधीक्षक एवं जिला खनन पदाधिकारी के द्वारा लगातार की जा रही छापामारी के बावजूद अवैध बालू सिंडिकेट पर लगाम नहीं लगने से थाना की भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है. बुंडू अनुमंडल से सफेद हीरा कही जाने वाली रेत की ट्रांसपोर्टिंग टोल प्लाजा के मार्फत होते हुए रांची शहर एवं आस पास के क्षेत्र को जाती है, जबकि रोड में दशमफल…

Read More

रांची. रिम्स अस्पताल में एक मार्च से नया सिस्टम लागू होने जा रहा है. इसके तहत बिना पास के किसी को भी अस्पताल परिसर में एंट्री नहीं दी जाएगी. सुरक्षा बढ़ाने और असुविधाओं को कम करने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है. इसके साथ ही अस्पताल में काम करने वाले डॉक्टर्स, नर्सेज व अन्य स्टाफ चाहे वे आउटसोर्स ही क्यों ना हो, उन्हें अस्पताल परिसर में प्रवेश करने के लिए आईकार्ड पहनना अनिवार्य होगा. नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. वर्तमान में बिना पास के वाहन और लोग अस्पताल परिसर में आ-जा रहे हैं. यह…

Read More

रांची. झारखंड एकेडमिक काउंसिल की मैट्रिक परीक्षा के पेपर लीक मामले की स्पेशल जांच के लिए डीजीपी अनुराग गुप्ता ने एसआईटी बनाई है. डीजीपी ने कहा कि मामले की जांच तेज कर दी गई है. प्रश्न पत्र लीक के तार कोडरमा से जुड़े हैं. कई डिजिटल डिवाइस जब्त किए गए है. उसकी जांच की जा रही है. इस मामले में कई गिरफ्तारियां भी हुई हैं. कई को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. जल्द ही इस पूरे मामले का पटाक्षेप कर दिया जाएगा. डीजीपी ने चेतावनी जारी की है, जो लोग पुराने प्रश्न पत्र को वायरल कर छात्रों को भ्रमित…

Read More