जमशेदपुर. बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन में चल रही दो दिवसीय फिलाटेली प्रदर्शनी (जम्पेक्स-2025) का उदघाटन मुख्य डाक महाध्यक्ष झारखंड परिमंडल विधानचंद्र राय ने किया. यहां दुर्लभ डाक टिकट 114 फ्रेम में प्रदर्शित की गयी. प्रदर्शनी में डाक विभाग अलग-अलग काउंटर लगाकर विभाग की संचालित योजनाओं माई स्टाम्प, बचत खाता, डाक जीवन बीमा, इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की सुविधा भी दे रहा है. इस अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक, बिष्टुपुर शाखा के 101 वर्ष पूरे होने पर विशेष आवरण का अनावरण किया गया. भारतीय स्टेट बैंक के प्रतिनिधि के रूप में मुख्य प्रबंधक प्रियंका सिन्हा एवं उपप्रबंधक निरंजन सुमन टुडू उपस्थित थे.…
Author: News Desk
रांची. रांची दिशा समिति की बैठक रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ की अध्यक्षता में शनिवार को हुई. बैठक में सेठ ने केंद्र प्रायोजित जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की. बैठक में उन्हाेंने कहा कि साथ ही अधिक से अधिक लोग योजनाओं से जुड़ें, इस दिशा में काम करने का निर्देश उन्होंने अधिकारियों को दिया. उन्होंने अधिकारियों से समय पर योजनाओं को पूरा करने और उपयोगिता प्रमाण पत्र केंद्र सरकार को भेजने को कहा. वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की योजनाओं की समीक्षा के दौरान रक्षा राज्य मंत्री ने रातू रोड में एलिवेटेड कॉरिडोर के प्रगति की समीक्षा की और 14 अप्रैल को…
चाईबासा. झारखंड कांग्रेस के प्रभारी के राजू शनिवार को कोल्हान प्रमंडल के मुख्यालय पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) पहुंचे. उन्होंने कांग्रेस भवन चाईबासा में कोल्हान प्रमंडल के तीन जिलों पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला – खरसावां तथा पूर्वी सिंहभूम के प्रखंड, नगर और मंडल के अध्यक्षों संग बैठक की. बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रभारी ने कहा कि उन्होंने कहा कि यह नहीं सोचना है कि दूसरे दल राज्य के आदिवासी और मूलवासियों को आगे लेकर जाएंगे. उन्हें कांग्रेस पार्टी ही आगे लेकर जाएगी. इस मौके पर प्रभारी ने नेता और कार्यकर्ताओं को पांच मंत्र दिए, जिसमें कार्यकर्ताओं को सम्मान, संगठन की मजबूती,…
चाईबासाः पश्चिम सिंहभूम के सीमावर्ती लौह खदान क्षेत्र बड़बिल से अपहरण किए गए ग्रेवाल एसोसिएट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के उपाध्यक्ष निमांनद प्रधान को सुरक्षित बरामद कर लिया गया है. अपहरण के बाद परिवार वालों से 2 करोड रुपए की मांग की गई थी. इस पर भयभीत परिवार वालों ने 60 लाख रुपए का भुगतान कर दिया था. गुप्त सूचना के आधार पर उड़ीसा पुलिस ने 12 पुलिस टीमों का गठन कर पटना, जमशेदपुर, रांची, कोलकाता, पुरुलिया, चाईबासा और विधाननगर में लगातार छापामारी किया. पुलिस ने निमांनद प्रधान को रांची से सुरक्षित बरामद कर फिरौती के लिए वसूली गई रकम 60…
Ranchi/jamshedpur. झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) बोर्ड की मैट्रिक की परीक्षा में पेपर लीक मामले में पुलिस ने राज्यभर से अब तक 5 लोगों को हिरासत में लिया है. गिरिडीह से 2 शिक्षकों और 2 छात्रों को हिरासत में लिया गया है. वहीं, मधुपुर से प्रिंस कुमार को हिरासत में लिया गया है. प्रिंस का भाई कोचिंग चलाता है. इस बीच, मैट्रिक के प्रश्न पत्र आउट होने और अब तक की जांच के संबंध में जैक ने शनिवार को स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग को अपनी रिपोर्ट भेज दी. जैक ने अपनी रिपोर्ट में प्रश्न पत्र आउट होने और इसके बाद…
Saraikela. सरायकेला के चाडरी मोड़ के समीप शनिवार की शाम सड़क हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए. समय पर कार में लगा एयर बैलून खुल गया और कार में सवार चालक बाल बाल बच गया. हालांकि घटना के बाद कार चालक कार में ही फंस गया जिसे स्थानीय लोगों के सहयोग से बाहर निकाला गया और अस्पताल भेजा गया. उधर सूचना मिलते ही सरायकेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है. बताया कि कार इतनी तेज गति में थी कि टक्कर होने पर कार पलट गई और उल्टी दिशा में घूम कर खड़ी…
Jamshedpur. जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र के एनएच 33 पर शनिवार रात एक कंटेनर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर जा चढ़ा. इस घटना में राहगीर बाल-बाल बच गए, जबकि चालक को हल्की चोट आई है. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने चालक को केबिन से बाहर निकाला और पुलिस को इसकी सूचना दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया गया. जानकारी के अनुसार चालक कंटेनर में कार लेकर दिल्ली से खरगपुर की ओर जा रहा था. इसी दौरान उसे आंख लग गयी और कंटेनर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर जा चढ़ा.
Jamshedpur.परसुडीह थाना के पुलिस कर्मियों ने शनिवार शाम कार का पीछा किया, तो चालक व अन्य युवक मौके पर कार छोड़कर फरार हो गया. इधर पुलिस ने बताया गोलपहाडी के पास शनिवार शाम पुलिस ने एक संदिग्ध वाहन को जब्त किया. गाड़ी काफी देर से खड़ी थी, जिससे इलाके में संदेह उत्पन्न हुआ. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो पाया कि वाहन के अंदर तीन बकरियां थीं. पुलिस ने वाहन संख्या जेएच 05 ईएस 7710 की जांच की और आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन कोई भी वाहन का दावा करने नहीं आया. काफी देर इंतजार के…
Pryagraj. उत्तर प्रदेश सरकार ने शनिवार को दावा किया कि प्रयागराज में 13 जनवरी से शुरू हुए महाकुंभ में अब तक 60 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने गंगा और त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई है.मेला प्रशासन द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, शनिवार को शाम आठ बजे तक कुल 1.43 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने गंगा और संगम में डुबकी लगाई जबकि 13 जनवरी से अभी तक कुल 60.74 करोड़ श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं. सरकार द्वारा जारी बयान के अनुसार, एक अनुमान के मुताबिक दुनिया में कुल 120 करोड़ सनातनी हैं, इस लिहाज से महाकुंभ में दुनिया के आधे से…
Hydrabad. तेलंगाना में श्रीशैलम सुरंग नहर परियोजना के निर्माणाधीन खंड की छत का एक हिस्सा ढह जाने से आठ व्यक्ति अंदर फंस गए हैं और उन्हें बाहर निकालने के लिए बचाव अभियान जारी है. राज्य सरकार ने यह जानकारी दी. तेलंगाना के सिंचाई मंत्री एन. उत्तम कुमार रेड्डी ने यहां से लगभग 150 किलोमीटर दूर नागरकुरनूल जिले में दुर्घटना स्थल पर संवाददाताओं को बताया कि राज्य सरकार विशेषज्ञों की मदद ले रही है, जिनमें पिछले साल उत्तराखंड में इसी तरह की घटना में फंसे श्रमिकों को बचाने वाले लोग भी शामिल हैं. उन्होंने कहा कि इसके अलावा, सरकार सेना और…
