Tamad. तमाड़ थाना क्षेत्र के रुगड़ी हाई स्कूल के समीप एनएच-33 टाटा-रांची मार्ग पर रविवार को एक आयरन स्पंज लदे ट्रक में अचानक आग लग गई. आग की लपटें उठते ही चालक ने सतर्कता दिखाते हुए ट्रक को सड़क किनारे रोक दिया और अपनी जान बचाने में सफल रहा. सूचना मिलते ही तमाड़ पुलिस मौके पर पहुंची और सुरक्षा के मद्देनजर सड़क पर आवागमन रोक दिया गया. फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाया गया, जिसने घंटों मशक्कत के बाद आग बुझायी. जानकारी के अनुसार, आयरन स्पंज में स्वतः दहन की प्रवृत्ति होती है, जिससे आग लगने की आशंका जताई जा…
Author: News Desk
Ranchi. केंद्र सरकार ने Rashan कार्डधारकों के लिए E-KYC कराने की तिथि 31 मार्च तक बढ़ा दी है. ऐसे में राज्य के भी राशन कार्ड धारकों को E-KYC की प्रक्रिया पूरी करने के लिए एक माह का अतिरिक्त समय मिल जायेगा. पहले झारखंड सरकार ने राज्य में E-KYC की प्रक्रिया पूरी करने के लिए 28 फरवरी तक की तिथि तय की थी. अब तक लगभग 65 प्रतिशत राशन कार्डधारियों की E-KYC की प्रक्रिया पूरी कर ली है. सरकार ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत पीएच, एएवाई के अलावा राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के तहत आनेवाले हरे राशन कार्ड और…
New Delhi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वस्थ देश के लिए मोटापे की समस्या से निपटने पर बल देते हुए रविवार को देशवासियों से खाने के तेल की खपत में 10 प्रतिशत की कटौती करने का आह्वान किया. आकाशवाणी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की ताजा कड़ी में उन्होंने एक शोध का हवाला देते हुए कहा कि आज हर आठ में से एक व्यक्ति मोटापे की समस्या से परेशान है और बीते कुछ वर्षों में ऐसे मामले दोगुने हो गए हैं. उन्होंने कहा, ‘‘इससे भी ज्यादा चिंता की बात यह है कि बच्चों में भी मोटापे की समस्या चार…
Ranchi.राज्य में मैट्रिक परीक्षा के प्रश्न पत्र आउट होने के मामले की जांच SIT करेगी. झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से ली जा रही मैट्रिक परीक्षा के पेपर लीक मामले की स्पेशल जांच की जाएगी. इसके लिए डीजीपी अनुराग गुप्ता ने SIT बनायी गयी है. वहीं सीआईडी को भी जांच की जिम्मेदारी मिल सकती है. डीजीपी ने कहा कि मामले की जांच तेज कर दी गई है. प्रश्न पत्र लीक के तार कोडरमा से जुड़े हैं. कई डिजिटल डिवाइस जब्त किए गए है. उसकी जांच की जा रही है. इस मामले में कई गिरफ्तारियां भी हुई हैं. जल्द ही इस…
जमशेदपुर. अरका जैन विश्वविद्यालय के फार्मेसी विभाग द्वारा प्रोग्रेसिव इनोवेशन इन रिसर्च: आइडेंटीफायिंग नोवेल वर्टिकल्स विषय पर २३-२४ फ़रवरी को आयोजित होने वाले दो दिवसीय संगोष्ठी में फार्मेसी कॉउन्सिल ऑफ़ इंडिया के अध्यक्ष डॉ मोंटू एम पटेल मुख्य अतिथि और एग्जीक्यूटिव कमिटी के सदस्य धर्मेंद्र कुमार सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए . विषय प्रवेश करते हुए संगोष्ठी के कन्वेनर प्रो (डॉ) ज्योतिर्मय साहू ने कहा कि यह विश्वविद्यालय के लिए एक उपलब्धि है कि फार्मेसी कौंसिल ऑफ़ इंडिया के अध्यक्ष ने संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए. साथ ही उन्होंने बताया कि उक्त संगोष्ठी में…
Chhatarpur. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कैंसर जैसी घातक बीमारी से लड़ने में अपनी सरकार द्वारा किए गए प्रयासों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अगले तीन वर्षों में देश के सभी जिलों में कैंसर ‘डे- केयर सेंटर’ खोले जाएंगे. उन्होंने कैंसर से लड़ने के लिए बजट में किए गए प्रावधानों और कैंसर की दवाओं को सस्ता करने के निर्णय का भी जिक्र किया. श्री बागेश्वर आयुर्विज्ञान एवं शोध संस्थान के तहत स्थापित होने वाला कैंसर अस्पताल बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर संत धीरेंद्र शास्त्री की योजना है. मोदी ने कहा कि पहले चरण में 218 करोड़ रुपये की लागत से 10…
Jamshedpur. Tata Steel UISL द्वारा Tata Power और जोजोबेड़ा के सहयोग से टिनप्लेट क्षेत्र में सुबह 6:30 बजे JAM@STREET के तीसरे संस्करण का आयोजन किया गया. जैम@ स्ट्रीट पूरी तरह आनंद में डूबी रही.आयोजन का फोकस सामुदायिक जुड़ाव और जनभागीदारी पर रहा. इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 में जमशेदपुर को पहले स्थान पर लाने के लिए शहरवासियों से स्वच्छता के बारे में उनका फीडबैक लेना था. Tata Power ने इस कार्यक्रम के जरिए समुदाय को स्वच्छता, स्थिरता और ऊर्जा संरक्षण की दिशा में जागरूक करने की कोशिश की. Tata Power ने इस आयोजन में तीन प्रभावशाली स्टॉल…
IBM के आयोजन में राज्य भर की 31 खदानों की भागीदारी रही, जिसमें विभिन्न श्रेणियों में कुल 75 पुरस्कार दिये गये Ranchi. टाटा स्टील की नोवामुंडी आयरन माइंस और विजय 2 आयरन माइंस ने 31वें माइंस एनवायरनमेंट एंड मिनरल कंजर्वेशन (MEMC) वीक 2023-24 के समापन समारोह में 7 पुरस्कार जीते. यह आयोजन भारतीय खान ब्यूरो (IBM), रांची क्षेत्र के तत्वावधान में शनिवार को रांची में हुआ. नोवामुंडी आयरन माइंस को ए -1 ग्रुप की खदानों में ओवरऑल परफॉर्मेंस श्रेणी का विजेता घोषित किया गया. इसी तरह, खदान को वनीकरण श्रेणी में भी विजेता चुना गया. इसके अलावा, पर्यावरण निगरानी और…
Ranchi. झारखंड अधिविद्य परिषद (जैक) की ओर से आयोजित मैट्रिक परीक्षा के पेपर लीक मामले में झारखंड में राजनीति भी शुरू हो गयी है. प्रश्न पत्र लीक होने के मामले पर विपक्ष लगातार सरकार को घेरने की कोशिश रहा है. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने फिर सरकार और प्रशासन पर हमला बोला है. बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर एक पोस्ट किया है. इसमें उन्होंने लिखा है, ‘मैट्रिक परीक्षा पेपर लीक के बाद पुलिस अंधेरे में तीर चला रही है. सरकार या पुलिस प्रशासन अब तक तय नहीं कर पाया है कि…
New Delhi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार से मध्यप्रदेश, बिहार और असम का तीन दिवसीय दौरा करेंगे, जिस दौरान वह भोपाल में वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे और भागलपुर में किसानों को नकद सहायता की 19वीं किस्त जारी करने सहित कई विकास कार्यक्रमों में शामिल होंगे. एक बयान के अनुसार, रविवार को मध्यप्रदेश में प्रधानमंत्री मोदी छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम चिकित्सा एवं विज्ञान अनुसंधान संस्थान की आधारशिला रखेंगे और सोमवार को निवेशक शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे.वह सोमवार को भागलपुर में एक कार्यक्रम में ‘पीएम किसान’ योजना की 19वीं किस्त जारी करेंगे और असम की यात्रा से पहले बिहार…
