


Ranchi. केंद्र सरकार ने Rashan कार्डधारकों के लिए E-KYC कराने की तिथि 31 मार्च तक बढ़ा दी है. ऐसे में राज्य के भी राशन कार्ड धारकों को E-KYC की प्रक्रिया पूरी करने के लिए एक माह का अतिरिक्त समय मिल जायेगा. पहले झारखंड सरकार ने राज्य में E-KYC की प्रक्रिया पूरी करने के लिए 28 फरवरी तक की तिथि तय की थी.
अब तक लगभग 65 प्रतिशत राशन कार्डधारियों की E-KYC की प्रक्रिया पूरी कर ली है. सरकार ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत पीएच, एएवाई के अलावा राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के तहत आनेवाले हरे राशन कार्ड और अन्य सभी कार्डधारी परिवारों के सभी सदस्यों की ई-केवाइसी को अनिवार्य किया है.



