चतरा. सीसीएल की आम्रपाली परियोजना के लिए रेलवे साइडिंग और रेल लाइन निर्माण के विरोध में ग्रामीणों ने टंडवा के सेरनदाग बाजार टांड में रविवार को एक दिवसीय सांकेतिक धरना दिया. इसकी अध्यक्षता गणेश उर्फ ललित साव और संचालन मनोज साहू ने की. धरना से पूर्व सेरनदाग के ग्रामीणों ने रैली निकाल कर रोषपूर्ण प्रदर्शन किया. ग्रामीणों ने फर्जी ग्राम सभा के जरिए अनापत्ति प्रमाण पत्र मामले का तीखा विरोध किया. पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आयोजित धरने में ग्रामीणों ने साइडिंग और रेल निर्माण के विरोध में जमकर नारेबाजी की. धरना को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने आरोप लगाया…
Author: News Desk
रांची. भाजपा प्रदेश आर्थिक प्रकोष्ठ के तत्वावधान में रविवार को रांची के चेंबर भवन में केंद्रीय बजट पर परिचर्चा का आयोजन हुआ जिसमें बतौर मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत शामिल हुए. वहीं कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी मौजूद थे. कार्यक्रम में केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि केंद्रीय बजट चार प्रमुख इंजनों के जरिये संचालित है जिसमें ग्रामीण समृद्धि के लिए कृषि, उद्यमिता और रोजगार सृजन के लिए एमएसएमई, बुनियादी ढांचे और नवाचार के लिए निवेश और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के साथ आर्थिक वृद्धि के…
रांची. भाजपा प्रदेश कार्यालय में रविवार देर शाम प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की अध्यक्षता में विधायक दल की बैठक संपन्न हुई. बैठक में आहुत विधानसभा सत्र के मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई. बैठक में सत्ता पक्ष को घेरने की रणनीति तैयार की गयी. प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक के बाद बाबूलाल मरांडी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि 24 को राज्यपाल का अभिभाषण है. अनुपूरक बजट पर भी चर्चा हुई. पार्टी को क्या करना कैसे करना इसपर विधायकों को कई दिशा-निर्देश दिये गये है. पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि…
जमशेदपुर : टाटा स्टील में 2023 बैच के बाद के ट्रेड अप्रेंटिसों के कर्मचारियों को सहयोगी कंपनियों में बहाली का अपॉइंटमेंट देने का विरोध शुरू हो गया है. ट्रेड अप्रेंटिस में करीब 460 युवक बहाल हुए है. प्रबंधन का कहना है कि उनकी बहाली टाटा स्टील टेक्निकल सर्विसेज में की जायेगी. मैनेजमेंट की ओर से कर्मचारी को बहाली का पत्र भी दे दिया गया है. वहीं ट्रेड अप्रेंटिस के लिए चुने गये युवकों का कहना है कि उनकी बहाली टाटा स्टील के लिए हुई थी लेकिन अब उनको सहयोगी कंपनी में भेजा जा रहा है जो गलत है. यह मामला…
Chaibasa.परिवहन मंत्री दीपक बिरुवा ने कहा है कि मुख्य मार्ग पथ में होनेवाले हिट एंड रन के तहत मृतक के पीड़ितों को मुआवजा के लिए दौड़ना न पड़े. इसपर खास ध्यान दिया जाए. साथ ही विभाग के कर्मी पदाधिकारी इससे संबंधित लंबित मामलों को तत्काल दूर करने की दिशा में कार्रवाई तेज करें. उक्त बातें मंत्री दीपक बिरुवा ने चाईबासा में कही. मंत्री ने पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि हमेशा देखने सुनने को मिलता है कि आमुख जिले में सड़क दुर्घटना होने के सालों बाद भी मामला थाना में ही अटका पड़ा है. पुलिस पदाधिकारी भी दुर्घटना संबंधित…
Saraikela. झारखंड के सरायकेला में रविवार को बीजेपी कार्यकर्ता मिलन समारोह सह वनभोज आयोजित किया गया, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन भी शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने हेमंत सोरेन सरकार को निशाने पर लिया. चंपाई सोरेन ने कहा कि झारखंड सरकार में कुछ भी सही नहीं चल रहा है, सभी निर्णय हड़बड़ी में लिए गए हैं. झारखंड का बजट सत्र शुरू होने जा रहा है. इसको लेकर चंपाई सोरेन ने कहा, इस बार के बजट सत्र में सभी मामलों को उठाएंगे. हम हेमंत सरकार के कार्य करने के तरीकों को देख रहे हैं बहुत जल्द ही उनके खिलाफ एक बड़ा…
Ranchi.कांग्रेस में मंत्रियों व विधायकों को सांगठनिक जवाबदेही दी गयी है. सरकार में पार्टी के चार मंत्रियों को प्रमंडलवार जवाबदेही दी जायेगी. पार्टी के विधायकों को दो-दो जिला में संगठन का काम देखना होगा. रविवार को पार्टी के नव-नियुक्त प्रभारी के राजू ने मंत्रियों व विधायकों के साथ बैठक की. श्री राजू ने मंत्रियों और विधायकों को संगठन के काम में जुटने का निर्देश दिया. इसके साथ ही प्रभारी ने विधायक दल की बैठक हर महीने करने का निर्देश दिया है. विधायक दल की बैठक प्रत्येक विधायक के क्षेत्र में होगी, प्रभारी के राजू ने कहा कि हमारी कोशिश है…
Ranchi. झारखंड में 24 फरवरी से शुरू हो रहे बजट सत्र को लेकर रांची के ATI सभागार में आज सत्ताधारी दल के विधायकों की बैठक हुई. इस बैठक में सीएम हेमंत सोरेन, कांग्रेस प्रभारी के राजू सहित जेएमएम, कांग्रेस, राजद और सीपीआई माले के विधायक शामिल हुए. सत्ता पक्ष ने बजट सत्र को लेकर विपक्ष के हर सवाल का जवाब देने की रणनीति बनाई. बैठक में सत्तारूढ़ विधायक दल के नेता के रूप में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने न सिर्फ मंत्रियों बल्कि सभी विधायकों से भी पूरी तैयारी के साथ सत्र में शामिल होने की अपील की. उन्होंने कहा कि…
New Delhi. आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में रविवार को दुबई में आयोजित भारत-पाकिस्तान मैच को ‘जियो हॉटस्टार’ पर रिकॉर्ड 60.2 करोड़ दर्शकों ने देखा.जियो हॉटस्टार पूर्ववर्ती जियोसिनेमा और डिज्नी हॉटस्टार के विलय से बना है. भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान दर्शकों की सबसे अधिक संख्या एक समय 60.2 करोड़ तक पहुंच गयी जब विराट कोहली ने 241 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए विजयी रन बनाए. कोहली ने अपना 51वां शतक पूरा किया. जब मैच का पहला ओवर मोहम्मद शमी ने फेंका तो दर्शकों की संख्या 6.8 करोड़ हो गई और मैच के दौरान बढ़ती रही. पाकिस्तान की पारी के आखिरी…
Dubai. भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी के ग्रुप ए मैच में पाकिस्तान को छह विकेट से हराकर सेमीफाइनल के लिए अपना दावा मजबूत कर लिया. पाकिस्तान को 49.4 ओवर में 241 रन पर आउट करने के बाद भारत ने 42.3 ओवर में चार विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया. भारत के लिए दिग्गज विराट कोहली ने नाबाद 100 रन की पारी खेली. वनडे में यह कोहली का 51वां शतक है. श्रेयस अय्यर ने 56 जबकि शुभमन गिल ने 46 रन का योगदान दिया.पाकिस्तान के लिए शाहीन शाह अफरीदी ने दो विकेट लिये. पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने रविवार को स्वीकार…
