Author: News Desk

Ranchi : रांची के एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा को 24 घंटे के भीतर अपने आदेश को बदल दिया है. 23 फरवरी को उन्होंने थाना प्रभारियों का तबादला किया था. 24 फरवरी को उन्होनें इस आदेश में संशोधन किया है. जिसमें सदर थाना प्रभारी कुलदीप कुमार का तबादला हुआ है, वहीं नामकुम थाना प्रभारी ब्रह्मदेव प्रसाद को हटाना पड़ा. जिले में 23 फरवरी को एसएसपी ने चार इंस्पेक्टर और तीन सब इंस्पेक्टर स्तर के पुलिस पदाधिकारी का तबादला किया था. इस आदेश में संशोधन करते हुए दो इंस्पेक्टर के पदस्थापन को बदला गया है. इंस्पेक्टर कुलदीप कुमार को सदर थाना से तबादला करते…

Read More

Varanasi. महाकुंभ के बाद वाराणसी के श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं की खासी भीड़ को देखते हुए 25 से 27 फरवरी तक ‘वीआईपी दर्शन’ (विशिष्ट लोगों के लिए दर्शन) की व्यवस्था पर रोक लगा दी गयी है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी. काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण मिश्रा ने बताया कि महाकुंभ में स्नान के बाद आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शनार्थियों की संख्या में अत्यधिक वृद्धि हुई है.. इस वर्ष महाशिवरात्रि पर्व 26 फरवरी को होने के कारण देश के विभिन्न प्रान्तों से…

Read More

Ranchi.झारखंड विधानसभा का बजट सत्र सोमवार से शुरू हो गया. सत्र के पहले दिन राज्यपाल संतोष गंगवार का अभिभाषण हुआ, जिसमें उन्होंने राज्य सरकार के उपलब्धियों का बखान किया. विपक्ष के विरोध के बीच सदन में राज्यपाल का अभिभाषण शुरू हुआ. इसमें उन्होंने सरकार की मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना और अबुआ आवास योजना की तारीफ करते हुए इसे एक शानदार योजना बताया. राज्यपाल ने अपने अभिभाषण कहा कि हमारी सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है. इसके तहत फूलो झानो आशीर्वाद योजना, मंईयां सम्मान योजना की शुरूआत की गयी. राज्यपाल ने झारखंड के विकास…

Read More

Jamshedpur. Tata Steel Zoological Park में शेर, बाघ, तेंदुआ कांच से बने बाड़े (Glass View Enclosure) में रहेंगे. इससे लोगों को ये जानवर स्पष्ट दिखाई भी देंगे और इन जानवरों के साथ सेल्फी भी ले सकेंगे. कांच के बाड़े का निर्माण कार्य जारी है. Zoo में आने वाले पर्यटकों की यह शिकायत रहती थी कि उनको जानवर देखने को नहीं मिलता है, क्योंकि, बाड़े की रेलिंग काफी दूर रहती है. कांच का बाड़ा (ग्लास व्यू पिंजरा) बनने से लोग शेर, बाघ जैसे खतरनाक जानवरों के साथ सेल्फी ले सकेंगे. वहीं जानवरों को परेशान भी नहीं कर सकेंगे. अभी बाघ और…

Read More

Hydrabad.तेलंगाना के मंत्री जुपल्ली कृष्ण राव ने सोमवार को कहा कि दो दिन पहले श्रीशैलम लेफ्ट बैंक कैनाल (एसएलबीसी) सुरंग के निर्माणाधीन खंड के आंशिक रूप से ढहने के बाद उसमें फंस गए आठ लोगों के बचने की संभावना अब ‘बहुत कम’ है, हालांकि उन तक पहुंचने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं. उन्होंने यह भी बताया कि 2023 में उत्तराखंड में ‘सिल्कयारा बेंड-बरकोट’ सुरंग में फंसे निर्माण श्रमिकों को बचाने वाले ‘रैट माइनर्स’ (हाथ से पर्वतीय क्षेत्रों की खुदाई करने में महारत रखने वाले व्यक्ति) की एक टीम लोगों को निकालने के लिए बचाव दल में…

Read More

Patna. पटना जिले के मसौढ़ी इलाके में एक आटो और एक ट्रक के बीच आमने-सामने हुई टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई है. मसौढ़ी थानाध्यक्ष विजय कुमार ने सोमवार को बताया कि यह दुर्घटना रविवार रात नूरा पुल के पास हुई. सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है.उन्होंने कहा हादसे में मरने वालों की पहचान की जा रही है. स्थानीय लोगों के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब आटोरिक्शा रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे पुल के पास विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक से टकरा गया. इस मामले में मसौढ़ी के SDO…

Read More

Khunti.खूंटी जिले के रनिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक शर्मनाक वारदात हुई.शादी समारोह से लौट रही 5 बच्चियों को 10-12 युवकों ने अगवा कर लिया. उसके बाद पहाड़ी पर ले जाकर उनमें से तीन के साथ Gangrape किया. रविवार को मामला पुलिस के पास पहुंचा. यहां पीड़िताओं ने बयान दर्ज कराया. पुलिस 10-12 लड़कों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. पीड़िताओं ने पुलिस को बताया कि 21 फरवरी की रात पांचों सहेलियां एक शादी समारोह से घर लौट रही थीं. उसी दौरान 10-12 लड़के पीछा करते हुए उनके पास आए और छेड़छाड़ करते हुए जंगलनुमा पहाड़ी की…

Read More

New Delhi. सोने के भाव में इस साल अबतक आई 11 प्रतिशत से अधिक तेजी के बीच विशेषज्ञों ने कहा है कि मूल्यवान धातु में इस स्तर पर नये निवेश को लेकर सतर्क और संतुलित रुख अपनाने की जरूरत है. विशेषज्ञों का कहना है कि सोने का प्रदर्शन इक्विटी और बॉन्ड दोनों से बेहतर रहा है. वैश्विक अनिश्चितताओं और रुपये की विनिमय दर में गिरावट के साथ, यह रुख आगे भी जारी रहने की संभावना है. हालांकि, निवेश राशि का आवंटन निवेशकों के जोखिम लेने की क्षमता, उद्देश्यों और समयसीमा पर आधारित होना चाहिए. उल्लेखनीय है कि पिछले साल लगभग…

Read More

Jamshedpur.जमशेदपुर में Tata Steel तब की TISCO की नींव Geo Scientist पीएन बोस (प्रमथ नाथ बोस) द्वारा जेएन टाटा को 24 फरवरी 1904 को भेजे एक पत्र की वजह से हुआ था. 24 फरवरी को उस भेजे गये पत्र के आज 121 साल पूरे हो गये हैं. स्व. पीएन बोस ने जेएन टाटा को जो पत्र लिखा था, उसकी वजह से जमशेदपुर में देश के पहले Steel Industry TISCO, वर्तमान में Tata Steel की स्थापना 26 अगस्त 1907 को हुई. टाटा ने मात्र 2.31 करोड़ रुपये की पूंजी के साथ भारत में टाटा आयरन एंड स्टील कंपनी (TISCO) के रूप…

Read More

आरएसएस के सरसंघचालक डॉ. भागवत ने गुवाहाटी में कार्यकर्ताओं को किया संबोधित गुवाहाटी. नगर के वर्षपाड़ा स्थित साउथ प्वाइंट स्कूल परिसर में कार्यकर्ताओं के लिए एक बौद्धिक में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने अपने संबोधन में समाज परिवर्तन के लिए पञ्च परिवर्तन को एक महत्वपूर्ण कुंजी के रूप में रेखांकित किया. इस कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के गुवाहाटी महानगर ने आयोजित किया. इसमें बड़ीसंख्या में दायित्वधारी कार्यकर्ता उपस्थिति रहे. सरसंघचालक डॉ. भागवत ने समाज परिवर्तन के लिए आवश्यक पांच परिवर्तनों, अर्थात् सामाजिक समरसता, परिवारिक मूल्यबोध, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी और नागरिक…

Read More