Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Kashi Vishwanath Mandir में 25 से 27 फरवरी तक ‘वीआईपी दर्शन’ पर रोक, जानें ‘Mahashivratri’ पर क्या है खास तैयारी
Breaking News

Kashi Vishwanath Mandir में 25 से 27 फरवरी तक ‘वीआईपी दर्शन’ पर रोक, जानें ‘Mahashivratri’ पर क्या है खास तैयारी

News DeskBy News DeskFebruary 24, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Varanasi. महाकुंभ के बाद वाराणसी के श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं की खासी भीड़ को देखते हुए 25 से 27 फरवरी तक ‘वीआईपी दर्शन’ (विशिष्ट लोगों के लिए दर्शन) की व्यवस्था पर रोक लगा दी गयी है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी. काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण मिश्रा ने बताया कि महाकुंभ में स्नान के बाद आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शनार्थियों की संख्या में अत्यधिक वृद्धि हुई है.. इस वर्ष महाशिवरात्रि पर्व 26 फरवरी को होने के कारण देश के विभिन्न प्रान्तों से दर्शनार्थियों का हुजूम आने की सम्भावना है। इसे देखते हुए आगामी 25 से 27 तक मंदिर में ‘वीआईपी दर्शन’ पर रोक लगा दी गयी है.

उन्होंने बताया कि महाशिवरात्रि पर बड़ी संख्या में विभिन्न अखाड़ों के साधु, संत और नागा साधु श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे.इस अवसर पर नागा अखाड़ों द्वारा शोभा यात्रा निकाल कर दर्शन पूजन किया जाएगा, जिससे मंदिर के द्वार संख्या 4 से सामान्य जन प्रवेश बाधित रहेगा। इसके कारण सामान्य दर्शन में लगे श्रद्धालुओं की प्रतीक्षा अवधि बढ़ने की संभावना रहेगी.मिश्रा ने कहा कि बढ़ती गर्मी और उमस के वर्तमान वातावरण में अत्यधिक प्रतीक्षा अवधि बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों के लिए मुश्किलें पैदा कर सकती है. इसे देखते हुए भी 25 फरवरी से 27 फरवरी तक किसी भी प्रकार के ‘वीआईपी दर्शन’ व्यवस्था को पूरी तरह से बंद किये जाने का निर्णय लिया गया है. उन्होंने बताया कि बाकी के समय में आम जनता के लिए दर्शन की व्यवस्था की गई है.

Jamshedpur Durga Puja: दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, साकची में निकला फ्लैग मार्च

सुरक्षा और अन्य सुविधाओं की दृष्टि से मंदिर परिसर में जगह जगह पीने का पानी, ओआरएस, ग्लूकोज, शेड (विश्राम के लिए स्थान), मेडिकल सुविधा, एम्बुलेंस आदि की व्यवस्था की गई है.काशी जोन के पुलिस उपायुक्त गौरव बंसवाल ने बताया कि भक्तों की सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के लिए पुलिस प्रशासन ने वाराणसी में 55 स्थानों को चिह्नित किया है जहां अवरोधक लगाए जाएंगे. काशी विश्वनाथ धाम परिसर को जोन और सेक्टर में विभाजित कर 13 सेक्टर में पुलिस बल तैनात किया जाएगा. गोदौलिया से मैदागिन चौराहे तक ‘नो व्हीकल जोन’ घोषित किया गया है। साथ ही दशाश्वमेध घाट तक अवरोधक को मजबूत किया जाएगा.

Chakardharpur: चक्रधरपुर में दुकान से मोबाइल चोरी कांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 21 फोन बरामद

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur Durga Puja: दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, साकची में निकला फ्लैग मार्च

October 16, 2026

Chakardharpur: चक्रधरपुर में दुकान से मोबाइल चोरी कांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 21 फोन बरामद

October 16, 2026

Jamshedpur: नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, परसुडीह से ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करते पांच युवक पकड़ाए

October 16, 2026
Recent Post

Jamshedpur Durga Puja: दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, साकची में निकला फ्लैग मार्च

October 16, 2026

Chakardharpur: चक्रधरपुर में दुकान से मोबाइल चोरी कांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 21 फोन बरामद

October 16, 2026

Jamshedpur: नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, परसुडीह से ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करते पांच युवक पकड़ाए

October 16, 2026

CBSE स्कूलों में औचक निरीक्षण की सिफारिश, केंद्रीय सूचना आयोग ने डमी दाखिलों पर जताई चिंता

October 16, 2026

Road Accident: दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत, दो अन्य घायल

October 16, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group