रांची. धुर्वा थाना के पूर्व प्रभारी सह इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार पर विभागीय कार्यवाही से जुड़े मामले में झारखंड के डीजीपी व सीआइडी के एसपी को नोटिस दिया गया है. नोटिस में आयोग के सहायक रजिस्ट्रार (विधि) बृजवीर सिंह ने कहा है कि इंस्पेक्टर प्रवीण तिवारी के मामले में विभागीय कार्यवाही का जांच परिणाम रिपोर्ट छह सप्ताह के भीतर प्रस्तुत करें. ऐसा नहीं करने पर आयोग धारा 13, पीएचआर अधिनियम,1993 के तहत दंडात्मक कार्रवाई करने के लिए विवश होगा. इससे पहले आयोग ने तीन अप्रैल 2024 को धुर्वा थाना के पूर्व थाना प्रभारी प्रवीण कुमार के खिलाफ झारखंड के डीजीपी व…
Author: News Desk
जमशेदपुर. बाईक सवार बदमाशों ने एमजीएम अस्पताल में काम करने वाली नर्स जेबेका केरकेट्टा का पर्स छिनने का प्रयास किया. जब जेबेका ने उसका विरोध किया तो बदमाश मौके से फरार हो गये. घटना सोमवार रात की है. घटना के संबंध में नर्स जेबेका केरकेट्टा ने बताया कि वह एमजीएम अस्पताल के गायनिक ओटी में काम करती है. सोमवार की देर शाम को वह पैदल उलीडीह से एमजीएम अस्पताल ड्यूटी जा रही थी. उसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने उसका पर्स छिनने का प्रयास किया. जब उसने हल्ला मचाया तो सभी मौके से फरार हो गये.
कोलकाता. कोलकाता पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने झारखंड पुलिस और रांची एटीएस के साथ मिलकर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरिडीह जिले के जमुआ थाना क्षेत्र में एक अवैध हथियार निर्माण फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. एसटीएफ के डीसीपी आईपीएस वी सोलेमन नेशाकुमार ने सोमवार को इस बारे में जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि एक दिन पहले इस ऑपरेशन में फैक्ट्री के मालिक सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है. उक्त अधिकारी के मुताबिक, एसटीएफ को मिली गुप्त सूचना के आधार पर एक संयुक्त टीम ने गिरिडीह जिले के चप्रीयावन गांव में स्थित एक मकान में…
कोलकाता. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य में वीआईपी संस्कृति के खिलाफ बड़ा कदम उठाते हुए घोषणा की है कि अब कोई भी वीआईपी, चाहे वह मंत्री हो, अधिकारी हो या अन्य कोई बड़ा पदाधिकारी, ट्रैफिक सिग्नल पर आम लोगों की तरह ही रुकेगा. सोमवार को धनधान्य ऑडिटोरियम में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने यह घोषणा की. इस मौके पर कोलकाता पुलिस आयुक्त मनोज वर्मा, डीजी राजीव कुमार, मुख्य सचिव मनोज पंत और स्वास्थ्य सचिव नारायण स्वरूप निगम भी मौजूद थे. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने खुद का उदाहरण देते हुए कहा, “मैंने कभी पुलिस को नहीं कहा कि मेरी गाड़ी के…
रामगढ़. रामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र में लापता युवती को लेकर दो संप्रदायों में तनाव है. सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने लापता युवती को वापस घर लाने के लिए जिला प्रशासन को 23 फरवरी तक का मोहलत दिया था. जब युवती को पुलिस वापस नहीं ला सकी, तो साेमवार की शाम सांसद के आह्वान पर कई लोग मशाल लेकर सड़क पर उतर गए. रामगढ़ बोकारो राष्ट्रीय राजमार्ग 23 को चितरपुर प्रखंड में जाम कर दिया . तनाव को कम करने के लिए रामगढ़ एसडीपीओ परमेश्वर प्रसाद, चितरपुर सीओ दीपक मिंज, रजरप्पा थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडे, रामगढ़ थाना प्रभारी…
रांची. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आदेश पर तेलंगाना के निर्माणाधीन टनल में फंसे झारखंड के श्रमिकों के परिजनों को लेकर अधिकारी सोमवार को तेलंगाना रवाना हुए. गुमला जिला प्रशासन ने चार परिवारों के एक-एक सदस्य, पुलिस अधिकारी और गुमला जिला प्रशासन का कर्मी बिरसा मुंडा हवाई अड्डा से तेलंगाना के लिए प्रस्थान किया. वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री के निर्देश पर श्रम विभाग के अधिकारी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं. उल्लेखानीय है कि तेलंगाना के नागरकुरनूल जिले में स्थित श्रीशैलम लेफ्ट बैंक कैनाल टनल कुल आठ मजदूर फंसे हुए हैं, जिनमें झारखंड के चार, उत्तर प्रदेश के दो, जम्मू-कश्मीर और…
जमशेदपुर. रेलवे ने महाकुंभ के दौरान परिचालनिक कारणों से कई ट्रेनों काे रद्द करने का आदेश जारी किया है. यह ट्रेनें प्रारम्भिक स्टेशन से प्रमुख तारीखों में निरस्त रहेंगी. वहीं कई ट्रेनें 24 से 28 फरवरी तक निरस्त रहेंगी. इनमें दो दर्जन से अधिक ट्रेनें शामिल है जिन्हें कैंसिल किया गया है. हालांकि ट्रेनों के रद्द किये जाने को प्रयागराज में क्राउड मैनेजमेंट की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है. ऐसे में अगर आप भी कहीं घूमने की योजना बना रहे हैं और ट्रेन से यात्रा करना चाहते हैं तो प्लानिंग करने से पहले ट्रेन का करंट स्टेटस जरूर चेक…
रांची. डीजीपी अनुराग गुप्ता ने सोमवार को पुलिस मुख्यालय सभागार में मैट्रिक परीक्षा पेपर लीक मामले काे लेकर समीक्षा बैठक की. बैठक के क्रम में डीजीपी ने मैट्रिक परीक्षा पेपर लीक मामले की वर्तमान स्थिति, जांच में हुई प्रगति और आगे की रणनीति पर विस्तृत रूप से चर्चा किया. इस दौरान डीजीपी ने अधिकारियों से परीक्षा की निष्पक्षता बनाये रखने को कहा. उन्होंने इस मामले की जांच में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए विशेष दिशा-निर्देश दिये और सभी संबंधित पदाधिकारियों को समयबद्ध तरीके से कार्रवाई करने का निर्देश दिया. उन्होंने इस मामले के अनुसंधान में डिजिटल तकनीकी उपकरण का उपयोग…
रांची : सिविल कोर्ट रांची के अपर न्यायायुक्त अमित शेखर की अदालत ने सोमवार को सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के मामले में तीन अभियुक्तों रामचंद्र मुंडा, सुखलाल मुंडा और संजय टूटी को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई. इसके अलावा, अदालत ने तीनों पर 60-60 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया. यह मामला वर्ष 2021 में घटित हुआ था और अब इस पर अदालत का निर्णय आया है. अदालत ने 7 फरवरी को तीनों अभियुक्तों को दोषी ठहराया था. इस मामले में सरकारी वकील एपीपी सिद्धार्थ सिंह ने आरोपितों के खिलाफ सख्त तर्क प्रस्तुत किए, जिसके कारण…
रीवा. मध्य प्रदेश के रीवा जिले में मनगवां थाना क्षेत्र के ग्राम मढ़ी में पूर्वांचल ढाबा के पास सोमवार देर रात एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से टकराई गई. हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया. पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है. मनगवां थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, हादसा ग्राम मढ़ी में सोमवार की रात करीब…
