Author: News Desk

कोडरमा: जैक बोर्ड की 10वीं कक्षा के हिंदी और विज्ञान के प्रश्नपत्र लीक मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इस मामले में पुलिस ने मास्टरमाइंड के अलावा छह को गिरिडीह से गिरफ्तार किया है. इसमें यह बात सामने आयी कि एक युवक ने अपनी प्रेमिका को प्रश्न पत्र उपलब्ध कराने के लिए योजना बनायी थी. सभी छह से कोडरमा थाना पूछताछ कर रही है. कोडरमा एसपी अनुदीप सिंह के अनुसार मास्टरमाइंड कमलेश कुमार है. कमलेश की गर्लफ्रेंड मैट्रिक की परीक्षा दे रही है. उसके लिए ही प्रश्नपत्र लीक करने की योजना बनाई गयी थी. इसके लिए गिरिडीह के…

Read More

पलामू : पलामू में 11वीं के छात्र ने दूसरे छात्र के नाम पर मैट्रिक की परीक्षा दी. यह घटना सतबरवा स्थित बलवंत सिंह नामधारी मेमोरियल कॉलेज में हुई, जब एक छात्र को दूसरे के रोल नंबर पर सोशल साइंस की परीक्षा देते हुए पकड़ा गया. पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी छात्र को हिरासत में ले लिया. उड़नदस्ता की टीम के सदस्य कृष्ण मुरारी तिर्की ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि ललेंद्र कुमार नामक छात्र ने नॉलेज यादव के नाम पर परीक्षा दी. ललेंद्र, जो कि 11वीं साइंस के छात्र हैं, पिछले कई दिनों से नॉलेज…

Read More

जमशेदपुर. जैक द्वारा आयोजित वार्षिक माध्यमिक और इंटरमीडिएट परीक्षा के शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त संचालन को लेकर उपायुक्त अनन्य मित्तल द्वारा पदाधिकारियों को भ्रमणशील रहकर परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण एवं परीक्षा के सफल संचालन का निर्देश दिया गया है . इसी क्रम में धालभूम के अनुमंडल पदाधिकारी श्रीमती शताब्दी मजूमदार, एसडीओ घाटशिला सुनिल चंद्र, एलआरडीसी धालभूम गौतम कुमार, सभी बीडीओ और सीओ द्वारा परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण कर यह सुनिश्चित किया जा रहा कि मैट्रिक व इंटर की परीक्षा कदाचारमुक्त हो. मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी, धालभूम ने परीक्षा कक्षों का निरीक्षण किया. शिक्षकों को सख्त निर्देश…

Read More

ईएनटी की डॉ प्रीति पांडेय, स्कीन की डॉ निकिता गुप्ता के खिलाफ कई बार शिकायत, नहीं हुई कार्रवाई डेंटल के डॉक्टर विभागीय आदेश पर एसेसमेंट पर गये थे , तो ग्यानोकोलॉजी जांच कमेटी में ले रही थी हिस्सा   जमशेदपुर. धालभूम एसडीओ शताब्दी मजूमदार ने मंगलवार की दोपहर सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया गया. इस दौरान एसडीओ ने ओपीडी, विभिन्न वार्ड, चिकित्सीय सुविधाओं एवं संसाधनों की जांच की. ओपीडी, स्त्री एवं प्रसूती रोग सहित अन्य विभागों में जांच के दौरान उन्होने मरीजों से भी उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली. ओपीडी के निरीक्षण में चार डॉक्टर अनुपस्थित पाये…

Read More

जमशेदपुर. पोटका प्रखंड के रसूनचोपा पंचायत क्षेत्र में इंदिरा एवं अबुआ आवास आदिवासियों की जमीन पर बनाये जा रहे हैं. सीपीआई की ओर से इसकी शिकायत उपायुक्त से की गई है. सीपीआई के जिला सचिव अम्बुज ठाकुर ने बताया कि रसूनचोपा गांव में इंदिरा एवं अबुआ आवास जिनके नाम पर पास हुआ है उनके जमीन पर इसका निर्माण नहीं हो रहा है. उनका निर्माण आदिवासी जमीन पर कराया जा रहा है. यह बड़े गोलमाल का संकेत है. उन्होंने बताया कि उपायुक्त से इसकी शिकायत करते हुए उचित करवाई की मांग की गई है. https://youtu.be/bkBGFM6S500?si=51JMVdpP66apXh61

Read More

जमशेदपुर. टाटा स्टील में ट्रेड ऑप्रेंटिस के लिए चुना जाना कभी युवाओं के लिए टाटा घराने से जुड़ना और उनके सुनहरे भविष्य की गारंटी मानी जाती थी. समय के साथ बीते दो साल में कंपनी प्रबंधन ने नीतियों में बदलाव किया और ट्रेड ऑप्रेंटिस से जुड़ने वाले युवाओं की नियुक्ति को लेकर भी नये गाईडलाइन जारी किये हैं. ट्रेड ऑप्रेंटिस कर रहे युवा इन बदलावों को अपने सुनहरे भविष्य पर ग्रहण बता रहे और लगातार इसे लेकर आंदोलन की ओर है. ट्रेड ऑप्रेंटिस से जुड़े युवाओं का कहना है कि टाटा स्टील की नयी नीति और उसके वादाें के बीच…

Read More

जमशेदपुर. उपायुक्त अनन्य मित्तल ने जनता दरबार में आमजनों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना तथा यथोचित कार्रवाई को लेकर आश्वस्त किया . इस दौरान 70 से ज्यादा फरियादियों ने व्यक्तिगत व सामाजिक मुद्दों को उपायुक्त के समक्ष रखा जिसपर समयबद्ध कार्रवाई को लेकर आश्वस्त किया गया . फरियादियों ने भूमि विवाद, चौकीदार नियुक्ति, सरकारी आदेश का उल्लंघन करते हुए काम नहीं होने देने, पीवीटीजी को बंदोबस्ती में जमीन का आवंटन, रेलवे क्रॉसिंग में अंडरपास निर्माण, स्पोर्टस आर्म्स लाइसेंस, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, अनुकंपा नियुक्ति, निजी विद्यालय में नामांकन, दुकान आवंटन समेत सामाजिक विषयों पर ज्ञापन समेत अन्य मूलभूत…

Read More

जमशेदपुर. युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत नेहरु युवा केंद्र ,पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर द्वारा अंतर-राज्यीय युवा आदान – प्रदान कार्यक्रम” का उद्घाटन विकास भारती, सुंदरनगर, जमशेदपुर में 25 फरवरी 2025 को किया गया . इस कार्यक्रम का उद्देश्य दिल्ली के युवाओं को झारखंड की संस्कृति, परंपराओं, और विकास गतिविधियों से जोड़ना है, जिससे राष्ट्रीय एकता और समरसता को बढ़ावा दिया जा सके. इस अवसर पर मुख्य अतिथि उप विकास आयुक्त सह उपर जिला दण्डाधिकारी अनिकेत सचान, नेहरू युवा केंद्र, झारखंड की राज्य निर्देशक श्रीमती ललिता कुमारी, विकास भारती के निर्देशक फादर बिरेंदर टेटे, पूर्वी सिंहभूम की जिला युवा…

Read More

Ranchi.झारखंड पुलिस मुख्यालय ने CID के साइबर सेल में 19 सब इंस्पेक्टर रैंक के पुलिस अधिकारियों को नियुक्त किया है. डीजीपी के आदेश के बाद डीआईजी कार्मिक ने इस संबंध में आदेश जारी किये हैं. जिन अधिकारियों को नियुक्त किया गया है, उनमें दुर्गेश कुमार, नीरज कुमार, आकांक्षा प्रिया, पंकज कुमार सिंह, एस सन्नी, विकास कुमार राणा, रोहित कुमार, अमित कुमार, सुभाष कुमार, बसंत कुमार पांडेय, दिनेश पासवान, आशुतोष पांडे, सौरभ कुमार, निजामुद्दीन अंसारी, लीना कुमारी सोरेन, पंकज कुमार, दीपक रवानी, कुंदन कुमार साव और राजेश कुमार चौधरी शामिल हैं.

Read More

Deoghar. देवघर एयरपोर्ट से देर शाम में भी उड़ान की शुरुआत होने जा रही है. देवघर से नई दिल्ली के लिए एक और फ्लाइट की सौगात संथाल परगना वासियों को मिली है. इंडिगो की ये उड़ान रात के अंधेरे में भरी जाएगी. नई फ्लाइट की शुरुआत मार्च महीने में होने जा रही है. इस बात की जानकारी निशिकांत दुबे ने दी है. उन्होंने बताया कि 30 मार्च से देवघर से दिल्ली के लिए शाम में भी हवाई जहाज़ की सुविधा मिलेगी. दिल्ली से यह विमान शाम 5.30 बजे चलकर 7 बजे शाम में देवघर पहुँचेगी, यही विमान देवघर से शाम…

Read More