Author: News Desk

Ranchi : झारखंड-बिहार का मोस्टवांटेड 13 लाख इनामी नक्सली विवेक यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. मिली जानकारी के अनुसार उसकी हत्या बिहार के गया जिले के डुमरिया थाना क्षेत्र के मंझौली स्थित टेकरा खुर्द गांव के समीप जंगल में की गई. हत्या के पीछे का कारण नक्सलियों की आपसी वर्चस्व की लड़ाई बताई जा रही है. घटना के संबंध में बताया जा रहा हैं कि पहाड़ी क्षेत्र में मंगलवार लकड़हारों और चरवाहों ने एक युवक का शव पड़ा देखा. उन्होंने स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी. पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए गया के…

Read More

लातेहार के सतबरवा में कार की टक्कर वहां पर पहले से खड़े ट्रक से हो गयी, चालक को झपकी आने से हुआ हादसा Ranchi.सड़क हादसे की बड़ी खबर बुधवार सुबह-सुबह सामने आयी है. झामुमो से राज्यसभा सांसद महुआ माजी सड़क हादसे में घायल हो गयी ह. उनका हाथ फ्रैक्चर है. उनके साथ पुत्र-बहू और चालक को भी गहरी चोट आयी हैं. घटना अहले सुबह 4 बजे लातेहार के सतबरवा में एनएच 75 की है. सांसद को ऑर्किड अस्पताल में भर्ती कराया गया है. महुआ माजी के साथ उनके पुत्र सोमबीत माजी, उनकी बहू कृति और चालक भूपेंद्र को भी गंभीर…

Read More

Mumbai. Tata Steel के प्रबंध निदेशक TV Narendran ने मंगलवार को घरेलू इस्पात उद्योग को अमेरिकी शुल्क बढ़ोतरी के अप्रत्यक्ष प्रभाव से बचाने के लिए इस्पात आयात पर रक्षोपाय (Safeguard) शुल्क लगाने की वकालत की. उन्होंने कहा कि कई देशों ने इस्पात आयात पर इसी तरह की कार्रवाई शुरू की है. उन्होंने बताया कि पिछले तीन दिन में वियतनाम ने चीनी इस्पात आयात पर डंपिंगरोधी शुल्क लगाया है और दक्षिण कोरिया ने भी इसी तरह का फैसला किया है. यहां नैसकॉम के वार्षिक कार्यक्रम एनटीएलएफ के मौके पर नरेंद्रन ने संवाददाताओं से कहा, ‘हम रक्षोपाय शुल्क लगाने की मांग कर…

Read More

New Delhi. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 2026 से 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं साल में दो बार आयोजित करने से जुड़े मसौदा नियमों को मंगलवार को मंजूरी दे दी. अधिकारियों ने बताया कि मसौदा नियमों को सार्वजनिक मंच पर डाला जाएगा और हितधारक नौ मार्च तक अपनी राय दे सकते हैं, जिसके बाद नीति को अंतिम रूप दे दिया जाएगा. मसौदा नियमों के मुताबिक, 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा का पहला चरण 17 फरवरी से छह मार्च 2026 तक, जबकि दूसरा चरण पांच मई से 20 मई 2026 तक आयोजित किया जाएगा. बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने…

Read More

नई दिल्ली. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार रात नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का दौरा किया और कुंभ मेले में जा रहे यात्रियों के लिए की गई विशेष व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया. उन्होंने स्टेशन परिसर में उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया और यात्रियों को सुगम यात्रा अनुभव प्रदान करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए. इस दौरान उन्होंने यात्रियों से भी बात की और व्यवस्थाओं को लेकर उनकी प्रतिक्रिया प्राप्त की. रेल मंत्री ने बताया कि स्टेशन के बाहर 36 नए टिकट काउंटर स्थापित किए गए हैं, जिससे टिकट खरीदने में यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो.…

Read More

घाटों पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा देश बना महाकुम्भ नगर महाकुम्भ नगर. टिमटिमाते तारों के नीचे महाकुम्भ नगरी प्रयागराज में संगम किनारे आसमान से देखिए तो तारों का शहर बहुत खूबसूरत लगता है. लगता है जैसे किसी ने सारे तारे लाकर त्रिवेणी के किनारे टांक दिए हों. आज यानी 26 फरवरी को ब्रह्म मुहूर्त के साथ शिवरात्रि का स्नान शुरू हो चुका है. संगम की धरती पर भले ही दिन पूरी तरह न चढ़ा हो, लेकिन एक नये कीर्तिमान का उदय हो चुका है. महाकुम्भ का यह अंतिम स्नान है. स्नान की शुरूआत के साथ…

Read More

पटना. राज्य सरकार ने हाईस्कूलों में प्रधानाध्यापकों के 2857 पदों पर नये सिरे से बहाली करने की मंजूरी दी है. इन पदों पर जल्द ही बहाली की जायेगी. कैबिनेट की मंगलवार को हुई बैठक में इसकी मंजूरी दी गयी है. इसके तहत पूर्व के स्वीकृत 1318 पदों को मरणशील घोषित कर एवं पहले से सृजित 1539 पदों को मिला कर नये सिरे से कुल 2857 पद स्वीकृत किये गये हैं. इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में 50 प्रतिशत मतदान केंद्र यानी 38948 मतदान केंद्रों पर बेवकास्टिंग एवं अन्य सुविधा उपलब्ध होगी. चयनित एजेंसी को 77 सौ रुपये प्रति मतदान…

Read More

खगड़िया के अलौली प्रखंड के अमोसी पीकेट क्षेत्र के अमोसी गांव वार्ड संख्या 17 की घटना  पटना. खगड़िया में एक पति प्यार का जुनून में पहले प्रेमिका तो फिर अपनी पत्नी को गाेली मार दी. पत्नी की मौत हो गयी है जबकि प्रेमिका जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है. बताया जाता है कि प्रेमी विक्रम कुमार राम प्रेमिका से मंगलवार की दोपहर खेत गया था. यहां प्रेमिका ने बताया गया कि उसकी पत्नी नीतू देवी ने मिलने से मना किया है. तुम्हारी पत्नी लड़ाई-झगड़ा करेंगी. प्रेमी विक्रम कुमार राम ने आक्रोश में आकर प्रेमिका मुन्नी देवी के सीने…

Read More

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) बोर्ड की ओर से 2027 में आयोजित होनेवाली 10वीं और 12वीं की परीक्षा को लेकर कई बदलाव किये गये हैं. जिसके तहत 2027 में होने वाली 12वीं की परीक्षा के पास क्राइटेरिया में भी बदलाव किया गया है. जिसमें अब छात्रों को 12वीं पास करने के लिए पांच या छह विषयों में उत्तीर्णता मानक प्राप्त करना होगा. यानी इंग्लिश या मॉडर्न इंग्लिश के साथ चार विषयों में पास होना अनिवार्य होगा. इससे पहले 12वीं में पास करने के लिए इंग्लिश के साथ तीन विषयों में पास होना अनिवार्य था. एक प्राचार्य ने…

Read More

रांची. रांची से अमृतसर और नयी दिल्ली से रांची, हटिया आने वाले यात्रियों की मुश्किल आसान हो जायेगी. भारतीय रेलवे ने अमृतसर और नयी दिल्ली से स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है. एक ट्रेन अमृतसर से खुलेगी, जो रांची और हटिया होते हुए ओडिशा के संबलपुर तक चलेगी. वहीं, एक अन्य ट्रेन नयी दिल्ली से हटिया के बीच चलेगी. अमृतसर-संबलपुर स्पेशल ट्रेन रांची के रास्ते चलेगी. यह ट्रेन 27 फरवरी को अमृतसर से रवाना होगी और रांची एवं हटिया होते हुए संबलपुर तक जायेगी. वहीं, नयी दिल्ली-हटिया स्पेशल ट्रेन 27 फरवरी को नयी दिल्ली से रवाना होगी और वाराणसी,…

Read More