Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Jharkhand»सीआईएससीई बोर्ड की परीक्षा में बदलाव, अब 12वीं में अंग्रेजी समेत पांच विषयों में पास करना होगा अनिवार्य
Jharkhand

सीआईएससीई बोर्ड की परीक्षा में बदलाव, अब 12वीं में अंग्रेजी समेत पांच विषयों में पास करना होगा अनिवार्य

News DeskBy News DeskFebruary 26, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) बोर्ड की ओर से 2027 में आयोजित होनेवाली 10वीं और 12वीं की परीक्षा को लेकर कई बदलाव किये गये हैं. जिसके तहत 2027 में होने वाली 12वीं की परीक्षा के पास क्राइटेरिया में भी बदलाव किया गया है. जिसमें अब छात्रों को 12वीं पास करने के लिए पांच या छह विषयों में उत्तीर्णता मानक प्राप्त करना होगा. यानी इंग्लिश या मॉडर्न इंग्लिश के साथ चार विषयों में पास होना अनिवार्य होगा. इससे पहले 12वीं में पास करने के लिए इंग्लिश के साथ तीन विषयों में पास होना अनिवार्य था.

एक प्राचार्य ने बताया कि विभिन्न यूनिवर्सिटी व कॉलेजों में नामांकन के लिए 12वीं में कम से कम पांच विषय मांगे जाते हैं. ऐसे में छात्रों को नामांकन प्रक्रिया में किसी प्रकार की समस्या नहीं होगी. छात्रों को लाभ मिलेगा. बोर्ड की ओर से जारी रेगुलेशन के अनुसार 2027 में 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र पांच विषयों का कॉम्बिनेशन नहीं ले सकेंगे. इसमें इंग्लिश के साथ मॉडर्न इंग्लिश, फिजिक्स के साथ इंजिनियरिंग साइंस, जियोमेट्रिकल मैकेनिकल ड्राइंग के साथ जियोमेट्रिकल एंड बिल्डिंग ड्राइंग, मैथमेटिक्स एंड अप्लायड मैथेमेटिक्स और रोबोटिक्स के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस शामिल है.

CBSE स्कूलों में औचक निरीक्षण की सिफारिश, केंद्रीय सूचना आयोग ने डमी दाखिलों पर जताई चिंता

2027 में होनेवाली 10वीं और 12वीं परीक्षा के लिए नये विषय जोड़े गये हैं. इसमें 12वीं क्लास के लिए पांच नये विषयों को जोड़ा गया है. इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रॉबोटिक्स, अप्लाइड मैथमेटिक्स, मॉडर्न इंग्लिश और भूटिया लैंग्वेज शामिल हैं. वहीं 10वीं में भी एक विषय भूटिया लैंग्वेज जोड़ा गया है्. सीआइएससीइ बोर्ड की ओर से 2027 में होनेवाली 10वीं व 12वीं परीक्षा के लिए सिलेबस व रेगुलेशन जारी किये गये हैं. जिसमें कई विषयों के लिए संशोधित सिलेबस जारी किये गये हैं. 12वीं क्लास में 12 विषयों के सिलेबस में संशोधन किया गया है. वहीं 10वीं के लिए भी 10 विषयों के लिए संशोधित सिलेबस जारी किये गये हैं.

Road Accident: दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत, दो अन्य घायल

2027 में होनेवाले 10वीं व 12वीं के रिजल्ट डॉक्यूमेंट में भी बदलाव किये गये हैं. जिसमें दो रिजल्ट डॉक्यूमेंट के जगह एक डॉक्यूमेंट दिया जायेगा. पहले दो रिजल्ट डॉक्यूमेंट स्टेटमेंट ऑफ मार्क्स और पास सर्टिफिकेट दिये जाते थे. अब परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्रों को पास सर्टीफिकेट कम स्टेटमेंट ऑफ मार्क्स नाम से एक डॉक्यूमेंट दिये जायेगे. इसके साथ ही डॉक्यूमेंट में पास सर्टिफिकेट अवार्डेड (पीसीए) और पास सर्टिफिकेट नोट अर्वाडेड की जगह पर क्वालीफाइड और नॉट क्वालिफाइड अंकित किया जायेगा.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

CBSE स्कूलों में औचक निरीक्षण की सिफारिश, केंद्रीय सूचना आयोग ने डमी दाखिलों पर जताई चिंता

October 16, 2026

Road Accident: दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत, दो अन्य घायल

October 16, 2026

JIO 2030 के दशक की शुरुआत में 6जी सेवाएं शुरू करेगी, IPO 21 अक्टूबर को खुलेगा और 23 अक्टूबर को बंद होगा

October 16, 2026
Recent Post

CBSE स्कूलों में औचक निरीक्षण की सिफारिश, केंद्रीय सूचना आयोग ने डमी दाखिलों पर जताई चिंता

October 16, 2026

Road Accident: दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत, दो अन्य घायल

October 16, 2026

JIO 2030 के दशक की शुरुआत में 6जी सेवाएं शुरू करेगी, IPO 21 अक्टूबर को खुलेगा और 23 अक्टूबर को बंद होगा

October 16, 2026

Election Commission ने बिहार, बंगाल समेत 17 राज्यों में SIR का दिया आदेश

October 16, 2026

Tata Group Controversy: टाटा ट्रस्ट के तहत संचालित दो ट्रस्ट ने हलफनामा दाखिल कर कामकाज पर सवाल उठाने के मेहली मिस्त्री के अधिकार को दी चुनौती

October 16, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group