Patna. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए गठबंधन सहयोगी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सात विधायकों को शामिल किया. पटना में राजभवन में आयोजित एक समारोह में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने नये मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई, जिन विधायकों को मंत्री बनाया गया है उनमें जिबेश कुमार, संजय सरावगी, सुनील कुमार, राजू कुमार सिंह, मोती लाल प्रसाद, विजय कुमार मंडल और कृष्ण कुमार मंटू शामिल हैं. इस विस्तार के बाद मंत्रिमंडल में सदस्यों की संख्या बढ़कर 36 हो गई है. इससे पहले दिन में बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप…
Author: News Desk
Ranchi : CM हेमंत सोरेन अपनी विधायक पत्नी कल्पना सोरेन के साथ रांची के ऑर्किड अस्पताल पहुंचे. यहां उन्होंने इलाजरत जख्मी सांसद महुआ माझी का हाल-चाल जाना और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की. इसके बाद CM देवघर के लिए रवाना हो गये. देवघर में CM हेमंत सोरेन को शिव बारात में शिरकत करना है. यहां याद दिला दें कि आज यानी बुधवार की भोरे-भोर सांसद महुआ माझी की कार का एक्सीडेंट हो गया था. उनकी कार एक खड़े ट्रक से टकरा गयी. कार उनके बेटा चला रहा था. हादसा तालेहार के सदर थाना क्षेत्र स्थित होटवाग एनएच-75 के खुशबू ढाबा…
Hazaribag.झारखंड के हजारीबाग जिले में बुधवार को महाशिवरात्रि के दौरान झंडे और लाउडस्पीकर लगाने को लेकर दो समूहों के बीच झड़प में कई लोग घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. यह घटना तब घटी जब एक समूह ने दूसरे समूह के सदस्यों द्वारा इचाक थाना क्षेत्र के डुमरांव गांव में एक स्कूल के सामने धार्मिक झंडे और लाउडस्पीकर लगाने पर आपत्ति जताई. पुलिस ने बताया कि विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पथराव कर दिया. इस दौरान कई दोपहिया वाहनों में आग भी लगा दी गई. वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पर्याप्त सुरक्षा बल के साथ…
रांची. झारखंड राज्य में अब विभिन्न विभागों में उच्च कुशलता प्राप्त प्रोफेशनल की संविदा पर नियुक्ति नहीं की जायेगी. सरकार ने राज्य में उच्च कुशलता प्राप्त प्रोफेशनल को संविदा के आधार पर सलाहकार सह विशेष सचिव के रूप में नियोजित करने संबंधी 29 मई 2015 के संकल्प को निरस्त कर दिया गया है. झारखंड मंत्रिपरिषद के फैसले के बाद इस संबंध में कार्मिक विभाग ने संकल्प जारी कर दिया है. सरकार का मानना है की उक्त संकल्प के आधार पर मात्र तीन विभागों कृषि, सूचना जनंसपर्क, कल्याण विभाग ने ही नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी की थी इनमें भी वर्तमान में…
गर्मियों में एयर कंडीशनर (AC) के बिना रहना किसी के लिए भी मुश्किल हो सकता है. लेकिन, AC के चलने से बिजली का बिल भी बढ़ जाता है. ऐसे में सोलर पैनल्स का उपयोग करना एक बेहतरीन और किफायती तरीका साबित हो सकता है. अगर आप भी सोच रहे हैं कि 1.5 टन का एसी चलाने के लिए कितने किलोवाट का सोलर सिस्टम लगाना पड़ेगा, तो यह आर्टिकल आपके लिए है. आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आप अपने घर या ऑफिस में सोलर पैनल लगाकर AC जैसी बड़ी मशीनों को आसानी से चला सकते हैं. साथ ही, हम यह भी…
Patna : बिहार में आज शाम नीतीश सरकार के कैबिनेट विस्तार हो सकता हैं. कैबिनेट के विस्तार के लिए राजभवन को चिट्ठी भेजी गई है. मिली जानकारी के अनुसार CM नीतीश ने अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ को लिस्ट लेकर राज्यभवन भेजा है. ऐसे में अब यह खबर सामने आ रही है कि BJP के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल भू राजस्व मंत्री पद से इस्तीफा दे दिये है. इसकी पुष्टि खुद दिलीप जायसवाल ने की है. मीडिया से बातचीत के दौरान दिलीप जायसवाल ने बताया कि, ‘BJP में एक व्यक्ति एक पद का नियम है, इसलिए मैं आज मंत्री पद से इस्तीफा…
Ranchi : झारखंड-बिहार का मोस्टवांटेड 13 लाख इनामी नक्सली विवेक यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. मिली जानकारी के अनुसार उसकी हत्या बिहार के गया जिले के डुमरिया थाना क्षेत्र के मंझौली स्थित टेकरा खुर्द गांव के समीप जंगल में की गई. हत्या के पीछे का कारण नक्सलियों की आपसी वर्चस्व की लड़ाई बताई जा रही है. घटना के संबंध में बताया जा रहा हैं कि पहाड़ी क्षेत्र में मंगलवार लकड़हारों और चरवाहों ने एक युवक का शव पड़ा देखा. उन्होंने स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी. पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए गया के…
लातेहार के सतबरवा में कार की टक्कर वहां पर पहले से खड़े ट्रक से हो गयी, चालक को झपकी आने से हुआ हादसा Ranchi.सड़क हादसे की बड़ी खबर बुधवार सुबह-सुबह सामने आयी है. झामुमो से राज्यसभा सांसद महुआ माजी सड़क हादसे में घायल हो गयी ह. उनका हाथ फ्रैक्चर है. उनके साथ पुत्र-बहू और चालक को भी गहरी चोट आयी हैं. घटना अहले सुबह 4 बजे लातेहार के सतबरवा में एनएच 75 की है. सांसद को ऑर्किड अस्पताल में भर्ती कराया गया है. महुआ माजी के साथ उनके पुत्र सोमबीत माजी, उनकी बहू कृति और चालक भूपेंद्र को भी गंभीर…
Mumbai. Tata Steel के प्रबंध निदेशक TV Narendran ने मंगलवार को घरेलू इस्पात उद्योग को अमेरिकी शुल्क बढ़ोतरी के अप्रत्यक्ष प्रभाव से बचाने के लिए इस्पात आयात पर रक्षोपाय (Safeguard) शुल्क लगाने की वकालत की. उन्होंने कहा कि कई देशों ने इस्पात आयात पर इसी तरह की कार्रवाई शुरू की है. उन्होंने बताया कि पिछले तीन दिन में वियतनाम ने चीनी इस्पात आयात पर डंपिंगरोधी शुल्क लगाया है और दक्षिण कोरिया ने भी इसी तरह का फैसला किया है. यहां नैसकॉम के वार्षिक कार्यक्रम एनटीएलएफ के मौके पर नरेंद्रन ने संवाददाताओं से कहा, ‘हम रक्षोपाय शुल्क लगाने की मांग कर…
New Delhi. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 2026 से 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं साल में दो बार आयोजित करने से जुड़े मसौदा नियमों को मंगलवार को मंजूरी दे दी. अधिकारियों ने बताया कि मसौदा नियमों को सार्वजनिक मंच पर डाला जाएगा और हितधारक नौ मार्च तक अपनी राय दे सकते हैं, जिसके बाद नीति को अंतिम रूप दे दिया जाएगा. मसौदा नियमों के मुताबिक, 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा का पहला चरण 17 फरवरी से छह मार्च 2026 तक, जबकि दूसरा चरण पांच मई से 20 मई 2026 तक आयोजित किया जाएगा. बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने…
