Author: News Desk

धनबाद. जिले के महुदा थाना क्षेत्र में महुदा कोल वाशरी से सटे मुरलीडीह रेलवे फाटक के समीप श्री तिरुपति बालाजी इंटरप्राइजेज द्वारा एलएचएस अंडरपास बनाया जा रहा है. मंगलवार की रात मजदूरों पर बाइक पर आए दो अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग की. इसमें दो मजदूरों को गोली लगी है. दोनों मजदूर घायल हो गए. इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायल मजदूर बिहार के बेगूसराय के रहने वाले हैं. इनके नाम लाला साहनी और झूलो चौधरी है. फायरिंग से इलाके में दहशत है. सूचना मिलते ही घटनास्थल पर ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली.…

Read More

जमशेदपुर. रेलवे में नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के चौथे साथी को बिष्टुपुर पुलिस ने बोकारो से गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुसार धराया व्यक्ति आसनसोल में एक अस्पताल में कर्मचारी है. उसकी पत्नी भी अस्पताल में नर्स है. इस मामले में गिरफ्तार मनीष कुमार उक्त व्यक्ति के जरिये ही आसनसोल स्थित अस्पताल में युवक का फर्जी मेडिकल जांच कराता था और कागजात भी उपलब्ध कराता था. पुलिस इस मामले में गिरोह के अन्य सदस्यों का पता लगाने में जुटी है. पुलिस ने इस मामले में पूर्व में मुख्य आरोपी बोकारो चास निवासी मनीष कुमार के…

Read More

New Delhi.रेल मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि महाशिवरात्रि पर अंतिम अमृत स्नान के लिए देश के विभिन्न हिस्सों से प्रयागराज महाकुंभ में पहुंच रहे तीर्थयात्रियों की सुरक्षित वापसी के लिए विस्तृत योजनाएं बनाई गई हैं. मंत्रालय की ओर से जारी किये गये बयान में कहा गया है, ‘‘महाकुंभ 2025 का अंतिम अमृत स्नान 26 फरवरी को है, ऐसे में उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्यप्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल समेत विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में तीर्थयात्री गंगा, यमुना और सरस्वती नदियों के संगम पर स्नान करने के लिए प्रयागराज में एकत्रित हुए हैं. बयान में कहा गया है कि तीर्थयात्रियों की…

Read More

Jamshedpur.जमशेदपुर पुलिस ने वारदात को अंजाम देने से पहले ही तीन अपराधियों को धर दबोचा. पुलिस ने उनके पास से एक पिस्तौल, एक देसी कट्टा और एक जिंदा गोली बरामद की है. पूछताछ के बाद पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया है. तीनों कदमा और जुगसलाई थाना क्षेत्र से पकड़े गये है. यह जानकारी सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन कर दी. एसएसपी कार्यालय के सभागार में जानकारी देते हुए सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि कदमा थाना क्षेत्र में बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बनाने वाले शातिर अपराधियों को पुलिस ने…

Read More

Chandil. चांडिल में हाथी अब गांव को छोड़कर शहर की गलियों में घूम रहे हैं. सोमवार की देर रात करीब 2.30 बजे झुंड से बिछड़ा एक हाथी चांडिल की गलियों में घूमता रहा. हाथी करीब एक घंटे तक गलियों में घूमता रहा. वहीं, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के मामा गुरुचरण किस्कू के रूचाप स्थित घर पर सोमवार रात एक जंगली हाथी ने हमला कर दिया. हाथी कमरे का गेट तोड़कर वहां रखे जन वितरण प्रणाली का अनाज भी चटक गया और सारे सामान भी बिखेर दिये. इतना ही नहीं हाथी ने घर के बाहर खड़ी एक मारुति वैन को भी नुकसान…

Read More

Chaibasa. सुरक्षाकर्मियों ने पश्चिमी सिंहभूम जिले में प्रतिबंधित माओवादी संगठन के दो शिविरों को नष्ट कर भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना जिले के टोंटो थाना क्षेत्र स्थित टोंटो वन्य क्षेत्र में घटी. पुलिस अधीक्षक (एसपी) आशुतोष शेखर ने यहां संवाददाता सम्मेलन में बताया कि खुफिया सूचना मिली थी कि प्रतिबंधित संगठन भाकपा (माओवादी) के सदस्यों ने जंगलों में भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद छिपाकर रखा है. उन्होंने बताया कि इसके बाद केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और जिला…

Read More

Ranchi. झारखंड में दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के पेपर लीक मामले में पुलिस ने मंगलवार को छह और लोगों को हिरासत में लिया, जिससे गिरफ्तार किए गए लोगों की कुल संख्या 10 हो गई. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अनुराग गुप्ता ने राज्य विधानसभा के बाहर संवाददाताओं को बताया, “बोर्ड परीक्षा पेपर लीक मामले में 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. कोडरमा पुलिस ने पूरी कड़ी को तोड़ दिया और पाया कि मुख्य आरोपी एक छात्र था जो मजदूर के रूप में भी काम करता था.” कोडरमा पुलिस ने छह लोगों को गिरिडीह जिले…

Read More

Jamshedpur.जमशेदपुर के जुगसलाई थाना अंतर्गत गरीब नवाज कॉलोनी में रविवार देर रात आपसी विवाद में हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने महिला समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार होने वालों में जाहिद हुसैन उर्फ विक्की, मो अरमान उर्फ पतला, समीर कालिंदी और निखत परवीन उर्फ पूजा शामिल हैं. पुलिस ने पूजा के पास से एक 7.65 एमएम की पिस्टल और 4 गोली बरामद की है. इस कांड का मुख्य आरोपी खुर्शीद उर्फ भाकुड़, निजाम और मुर्शीद अब भी फरार है. सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने उक्त जानकारी संवाददाता सम्मेलन में दी. गिरफ्तार आरोपियों में जाहिद हुसैन उर्फ विक्की…

Read More

Ranchi. मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों के लिए बड़ी खुशखबरी है. हेमंत सरकार में ग्रामीण मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना ने बताया कि बहनों और बेटियों के खाते में कब तक राशि आयेगी. झारखंड विधानसभा बजट सत्र के दूसरे दिन जब सदन में योजना को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने बताया कि तकनीकी त्रुटियों के कारण राशि समय पर नहीं भेजी जा सकी. लेकिन अब समस्या दूर कर ली गयी है. जल्द ही सभी लाभार्थियों के खातों में एक साथ तीन माह की राशि (7500 रुपये) ट्रांसफर की जायेगी. उन्होंने बताया कि होली या…

Read More

कोडरमा: जैक बोर्ड की 10वीं कक्षा के हिंदी और विज्ञान के प्रश्नपत्र लीक मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इस मामले में पुलिस ने मास्टरमाइंड के अलावा छह को गिरिडीह से गिरफ्तार किया है. इसमें यह बात सामने आयी कि एक युवक ने अपनी प्रेमिका को प्रश्न पत्र उपलब्ध कराने के लिए योजना बनायी थी. सभी छह से कोडरमा थाना पूछताछ कर रही है. कोडरमा एसपी अनुदीप सिंह के अनुसार मास्टरमाइंड कमलेश कुमार है. कमलेश की गर्लफ्रेंड मैट्रिक की परीक्षा दे रही है. उसके लिए ही प्रश्नपत्र लीक करने की योजना बनाई गयी थी. इसके लिए गिरिडीह के…

Read More