Author: News Desk

Raipur. छत्तीसगढ़ की 33 जेलों में बंद लगभग 18,500 कैदियों ने प्रयागराज से लाए गए त्रिवेणी संगम के पवित्र जल से मंगलवार को स्नान किया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि राज्य की पांच केंद्रीय जेलों, 20 जिला जेलों और आठ उप जेलों समेत सभी 33 जेलों में स्थापित ‘कुंड’ (टैंक) में आज सुबह ‘पुण्य स्नान’ शुरू हुआ. उप महानिरीक्षक (जेल) एसएस तिग्गा ने बताया कि राज्य की सभी 33 जेलों में बंद करीब 18,500 कैदी आज सुबह से गंगा नदी के पवित्र जल से महाकुंभ का पवित्र स्नान कर रहे हैं. तिग्गा ने बताया कि उपमुख्यमंत्री…

Read More

Ranchi. राज्य बोर्ड परीक्षाओं में कथित प्रश्नपत्र लीक को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायकों के विरोध प्रदर्शन से मंगलवार को झारखंड विधानसभा में हंगामे की स्थिति बन गयी. पूर्वाह्न 11 बजे जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई, भाजपा विधायक कथित प्रश्नपत्र लीक मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से कराने की मांग करते हुए आसन के समक्ष आ गए.विधानसभाध्यक्ष रवीन्द्र नाथ महतो ने सदस्यों से व्यवस्था बनाए रखने का आग्रह करते हुए कहा कि यह मुद्दा पहले ही सदन के बाहर उठाया जा चुका है. झारखंड अधिविद्य परिषद (जेएसी) ने 20 फरवरी को कक्षा 10 की हिंदी…

Read More

Makkangiri. ओडिशा के मलकानगिरी जिले में एक सरकारी आवासीय स्कूल के छात्रावास में 10वीं कक्षा की एक छात्रा के एक बच्चे को जन्म देने के बाद मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं. पुलिस ने मंगलवार को बताया कि सोमवार को बोर्ड परीक्षा देने के बाद छात्रावास लौटने पर छात्रा ने एक बच्ची को जन्म दिया. अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विकास और अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा संचालित स्कूल के प्रधानाध्यापक ने कहा, “कन्या छात्रावास में पुरुषों का प्रवेश वर्जित है. हमें नहीं पता कि छात्रा कैसे गर्भवती हुई. प्रधानाध्यापक के अनुसार, “स्वास्थ्य कर्मियों को छात्रावास…

Read More

New Delhi. दिल्ली की एक अदालत ने मंगलवार को पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री लालू प्रसाद को नौकरी के बदले जमीन ‘‘घोटाले’’ के संबंध में तलब किया. विशेष न्यायाधीश विशाल गोगने ने प्रसाद के बेटे और बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव और बेटी हेमा यादव को भी तलब किया. न्यायाधीश ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो के छोटे बेटे और बिहार के पूर्व उपाध्यक्ष तेजस्वी यादव को नया समन जारी किया. आरोपियों को 11 मार्च को अदालत में पेश होने का निर्देश दिया गया है. यह मामला मध्य प्रदेश के जबलपुर में स्थित भारतीय रेलवे के पश्चिम मध्य मंडल…

Read More

27,000 करोड़ की सेमीकंडक्टर इकाई को ‘राज्य में अब तक का सबसे महत्वपूर्ण निवेश करार दिया, चंद्रशेखरन बोले Guwahati. Tata Group के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने मंगलवार को कहा कि कंपनी अगले कुछ वर्षों में असम में एक बड़ी इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण इकाई में निवेश करेगी और हरित ऊर्जा क्षेत्र में राज्य सरकार के साथ सहयोग करेगी. ‘एडवांटेज असम’ व्यापार शिखर सम्मेलन के उद्घाटन के अवसर पर चंद्रशेखरन ने कहा Tata Group का असम के साथ पुराना और महत्वपूर्ण संबंध है. उन्होंने जागीरोड में स्थापित होने वाली 27,000 करोड़ रुपये की सेमीकंडक्टर इकाई को ‘राज्य में अब तक का सबसे महत्वपूर्ण…

Read More

Ranchi. तेलंगाना में एक सुरंग के ढह गए हिस्से में फंसे झारखंड के चार श्रमिकों के परिवारों के सदस्य सोमवार को दक्षिणी राज्य के लिए रवाना हो गए. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.तेलंगाना के नागरकुरनूल जिले में श्रीशैलम लेफ्ट बैंक कैनाल (एसएलबीसी) परियोजना में शनिवार सुबह सुरंग का एक हिस्सा ढह जाने से झारखंड के गुमला जिले के चार कर्मी सहित कम से कम आठ लोग सुरंग के अंदर फंस गए. मुख्यमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “गुमला जिला प्रशासन के नेतृत्व में चार परिवारों के एक-एक सदस्य और एक पुलिस अधिकारी बिरसा मुंडा…

Read More

New Delhi. देश भर के विभिन्न रेल मंडलों की महिला लोको पायलट पिछले सप्ताह से काली पट्टी बांधकर ड्यूटी पर आ रही हैं. ये महिला लोको पायलट मालदा रेल मंडल में एक महिला सहायक चालक की मौत पर शोक व्यक्त करने के लिए ऐसा कर रही हैं. मालदा रेल मंडल में एक महिला सहायक चालक की उस समय मौत हो गई थी जब वह ‘वॉशरूम ब्रेक’ के बाद इंजन पर लौटने के लिए ट्रैक पार कर रही थीं. इसके अलावा, वे इंजन के अंदर शौचालय की सुविधा की कमी का मुद्दा भी उठा रही हैं, जिसके कारण लोको पायलटों, विशेषकर…

Read More

Bhagalapur. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को विपक्षी राजद-कांग्रेस गठबंधन पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उनसे पहले सत्ता में रहे लोगों ने ‘‘मुसलमानों के वोट तो मांगे’’ लेकिन वे सांप्रदायिक झड़पों को रोकने में विफल रहे.जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के अध्यक्ष कुमार ने यह टिप्पणी एक समारोह में की, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे. यह समारोह भागलपुर में आयोजित किया गया था, जिसे संयोग से बिहार में सबसे भीषण सांप्रदायिक दंगों के लिए याद किया जाता है। यह दंगा 1989 में हुआ था, जिसमें करीब 1,000…

Read More

Bhagalpur. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रमुख लालू प्रसाद द्वारा महाकुंभ को लेकर की गयी टिप्पणी की ओर इशारा करते हुए सोमवार को कहा कि राम मंदिर से चिढने वाले लोग महाकुंभ को कोसने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं लेकिन ऐसे लोगों को बिहार कभी भी माफ नहीं करेगा. बिहार के भागलुपर जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 19 वीं किस्त जारी किये जाने को लेकर आयोजित एक कार्यक्रम में मोदी ने अपने संबोधन में प्रसाद पर प्रहार करते हुए कहा, ‘‘राजग सरकार भारत की गौरवशाली विरासत के संरक्षण और वैभवशाली भविष्य के…

Read More

Kolkata. ओडिशा के पुरी के पास मंगलवार सुबह छह बजकर 10 मिनट पर 5.1 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया. कोलकाता में भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि भूकंप बंगाल की खाड़ी में 91 किलोमीटर की गहराई पर आया. आईएमडी के अधिकारी ने कहा कि भूकंप का झटका 19.52 उत्तरी अक्षांश और 88.55 पूर्वी देशांतर पर दर्ज किया गया.

Read More