Author: News Desk

New Delhi. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने अपनी मान्यता प्राप्त विद्यालयों के संबद्धता मानदंडों में ढील दी है, जिससे अब ये विद्यालय समान नाम और एक ही संबद्धता संख्या के तहत स्कूल की अन्य शाखा स्थापित कर सकते हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि दोनों विद्यालयों को शैक्षणिक बुनियादी ढांचे के संदर्भ में अलग-अलग संसाधनों की व्यवस्था करनी होगी.उन्होंने बताया कि अगर कोई छात्र शाखा विद्यालय से मुख्य विद्यालय में दाखिला लेना चाहे तो यह प्रकिया निर्बाध होगी और नियमों के अनुसार इसे नया प्रवेश नहीं माना जाएगा. अधिकारियों ने बताया कि मुख्य स्कूल में…

Read More

Jamshedpur. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद राजीव प्रताप रूडी ने बुधवार को कहा कि केंद्रीय बजट में सभी वर्गों के लोगों का ध्यान रखा गया है और यह आत्मनिर्भरता के दृष्टिकोण को साकार करने की दिशा में एक कदम है. रूडी ने यहां एक कार्यक्रम में कहा कि बजट समावेशी विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो ‘आत्मनिर्भर भारत’ के दृष्टिकोण को साकार करने के लिए अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगा. कार्यक्रम में रूडी के साथ भाजपा की झारखंड इकाई के प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले और जमशेदपुर महानगर कमेटी के अध्यक्ष सुधांशु ओझा भी मौजूद थे. रूडी ने…

Read More

कोलकाता. मुम्बई मेल ट्रेन के एक डिब्बे में फंदे से लटके शव के मिलने से सांतारागाछी रेलवे यार्ड में हड़कंप मच गया. आरपीएफ की ओर से बुधवार सुबह इस बारे में जानकारी दी गई है. बताया गया है कि घटना मंगलवार देर शाम की है, जब हावड़ा स्टेशन पहुंचने के बाद ट्रेन को सफाई के लिए यार्ड में ले जाया गया. उसी दौरान रेलवे कर्मचारियों की नजर ट्रेन के शौचालय में झूल रहे शव पर पड़ी. मिली जानकारी के मुताबिक, मुम्बई मेल ट्रेन मंगलवार अपराह्न हावड़ा स्टेशन पहुंची थी. यात्रियों के उतरने के बाद ट्रेन को सांतारागाछी यार्ड में सफाई…

Read More

धालभूमगढ़. एनएच-18 पर पुनिशा के पास मंगलवार की रात तीन ट्रेलरों में टक्कर होने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. वहीं, एक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायल को अनुमंडल अस्पताल भेजा. मृतक की शिनाख्त जमशेदपुर के बर्मामाइंस निवासी रमेश कुमार (38 वर्ष) के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार ट्रेलर (जेएच 05 डीएस/ 7992) खराब होकर एनएच किनारे खड़ा था. उसी समय दूसरे ट्रेलर ने पीछे से टक्कर मार दी और फरार हो गया. उसी कंपनी का दूसरा ट्रेलर (जेएच 05 डीके/ 7863) से ट्रेलर को साइड किया जा रहा था.…

Read More

देवघर. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि देवघर की पावन धरती असीम आस्था का केंद्र है. श्रावणी मेले के दौरान देश- दुनिया से लाखों श्रद्धालु बाबा के दर्शन के लिए आते हैं. इतना ही नहीं, सालभर यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला चलता रहता है. इस पवित्र स्थल को और बेहतर करने के लिए सरकार मंथन करेगी. इसमें आपका सहयोग काफी मायने रखेगा. आने वाले समय में आस्था के इस केंद्र को और मजबूती के साथ आगे ले जाना है. सोरेन बुधवार को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बाबा नगरी देवघर के केएनएन स्टेडियम में आयोजित शिव…

Read More

रांची. रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में बुधवार को एक कैदी ने खुदकुशी कर ली. घटना के मुताबिक कैदी ने अपने सेल में खुदकुशी की कोशिश की थी, जिसके बाद उसे जेल प्रशासन ने अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृत कैदी की पहचान सिकंदर अंसारी के रूप में हुई है. वह कांके थाना क्षेत्र के हुसीर गांव का रहने वाला था. सिकंदर अंसारी साल 2017 से पत्नी की हत्या के आरोप में जेल में बंद था. जेल प्रशासन की ओर से परिजनों को जो जानकारी दी गई है, उसके अनुसार सिकंदर अपने…

Read More

अयोध्या. महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर श्री रामजन्मभूमि मंदिर प्रांगण में कुबेर टीला पर स्थापित शिवालय में भक्तों ने भाव से भगवान शंकर का पूजन-अर्चन किया. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने बताया कि मंदिर में अपार जनसागर प्रभु श्री रामलला सरकार के दर्शनों के लिए लगातार उमड़ रहा है. रामनगरी में महा शिवरात्रि पर एक बार फिर से श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा. भोर से ही शुरू हुआ श्रद्धालुओं के दर्शन का सिलसिला शाम तक जारी रहा. लाखों श्रद्धालुओं ने घाटों पर स्नान के बाद दान कर पुण्य कमाया. आज श्रद्धालुओं ने नागेश्वर नाथ मंदिर के बाद मठ-मंदिरों का…

Read More

बेंगलुरु,  वुमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2025 में मुंबई इंडियंस ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए लगातार तीसरी जीत दर्ज की. बुधवार को खेले गए मुकाबले में हेली मैथ्यूज (59 रन, 1 विकेट) और नैटली सिवर-ब्रंट (75 नाबाद, 3 विकेट) के ऑलराउंड खेल की बदौलत मुंबई ने यूपी वॉरियर्स को 8 विकेट से मात दी. यूपी वॉरियर्स ने ग्रेस हैरिस (45) और दिनेश वृंदा (33) की शानदार साझेदारी के दम पर 142 रन का स्कोर खड़ा किया था. जवाब में मुंबई इंडियंस ने 18 गेंद शेष रहते केवल 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी…

Read More

चेन्नई, . केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को तमिलनाडु के कोयंबटूर में ईशा योग केंद्र में महाशिवरात्रि समारोह में भाग लिया. शाम को शुरू हुआ यह कार्यक्रम सुबह तक चला, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल हुए. उन्होंने कहा कि जग्गी वासुदेव ने सभी को यह एहसास कराया कि “शिव शाश्वत हैं और चेतना का प्रतिनिधित्व करते हैं.” गृह मंत्री ने आगे कहा, “आदियोगी, सद्गुरु ने योग को एक नया आयाम दिया है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के माध्यम से योग पर वैश्विक ध्यान आकर्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.” वरिष्ठ भाजपा नेता और…

Read More

Ranchi : झारखंड पुलिस एसोसिएशन के महासंघ के चुनाव 28 फरवरी को होंगे. इस चुनाव की प्रक्रिया के तहत 27 फरवरी को सप्तम महाअधिवेशन का उद्घाटन होगा, और इसके बाद 28 फरवरी को मतदान होगा. मतों की गिनती के बाद 1 मार्च को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा. चुनाव को लेकर राहुल कुमार मुर्मू की टीम ने मौजूदा एसोसिएशन पर उदासीनता का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि वे इस चुनाव में उदासीनता, अपेक्षाएं और पूर्वाग्रह के खिलाफ लड़ रहे हैं. इस बीच सभी उम्मीदवार अपने-अपने प्रचार-प्रसार में जुटे हुए हैं और चुनावी माहौल में गर्मी आ गई है.…

Read More