Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»National»महाशिवरात्रि पर श्री रामजन्मभूमि में 4 लाख से अधिक दर्शनार्थी पहुंचे, 26 जनवरी से अब तक 1.75 करोड़ कर चुके है दर्शन
    National

    महाशिवरात्रि पर श्री रामजन्मभूमि में 4 लाख से अधिक दर्शनार्थी पहुंचे, 26 जनवरी से अब तक 1.75 करोड़ कर चुके है दर्शन

    News DeskBy News DeskFebruary 27, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    अयोध्या. महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर श्री रामजन्मभूमि मंदिर प्रांगण में कुबेर टीला पर स्थापित शिवालय में भक्तों ने भाव से भगवान शंकर का पूजन-अर्चन किया. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने बताया कि मंदिर में अपार जनसागर प्रभु श्री रामलला सरकार के दर्शनों के लिए लगातार उमड़ रहा है.

    रामनगरी में महा शिवरात्रि पर एक बार फिर से श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा. भोर से ही शुरू हुआ श्रद्धालुओं के दर्शन का सिलसिला शाम तक जारी रहा. लाखों श्रद्धालुओं ने घाटों पर स्नान के बाद दान कर पुण्य कमाया. आज श्रद्धालुओं ने नागेश्वर नाथ मंदिर के बाद मठ-मंदिरों का रुख किया. हनुमानगढ़ी और रामलला के दर्शन के लिए देर रात श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगा रहा. महाशिव रात्रि को देखते हुए एक दिन पहले से ही श्रद्धालु जुटने शुरू हो गए थे. रोजाना चार लाख के करीब श्रद्धालु रामलला के दर्शन कर रहे हैं. एक अनुमान के मुताबिक 26 जनवरी से अब तक पौने दो करोड़ के लगभग श्रद्धालु अयोध्या पहुंच चुके हैं. करीब प्रतिदिन लगभग 10 से 15 लाख के बीच श्रद्धालु अयोध्या पहुंच रहे हैं. श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर व्यापक इंतजाम किए गए हैं.

    मकर संक्रांति से अयोध्या में श्रद्धालुओ के आने का क्रम जारी है. 26 जनवरी के बाद से अयोध्या खचाखच भरी हुई है. आलम यह है कि रामपथ, भक्तिपथ व धर्मपथ जैसे बड़े-बड़े मार्ग भी लाखों श्रद्धालुओं के सामने छोटे पड़ गए.

    JNAC/JAMSHEDPUR: उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार के सतर्कता एवं सझबूझ के कारण लेखापाल,अभियंता एवं संवेदक का गठजोड़ उजागर ! बिना काम,बिल भुगतान पर लगा रोक?

    जगह-जगह चल रहे भंडारेअयोध्या के आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा में हर कोई जुटा हुआ है. पुण्य कमाने की होड़ मची हुई है. कई स्वयंसेवी संस्थाओं ने भंडारे का आयोजन किया है. अयोध्या कैंट पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए भाजपा ने पार्टी कार्यालय के बाहर भंडारे का आयोजन किया है.

    सुबह पांच से शुरू हुआ रामलला दर्शनहर एक श्रद्धालु को दर्शन मिल सके, इसके लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने माघी पूर्णिमा पर सुबह पांच बजे रामलला के श्रृंगार के साथ ही दर्शन की प्रक्रिया शुरू कर दी. रात 10 बजे तक श्रद्धालुओ ने दर्शन पूजन किया.

    JAMSHEDPUR NEWS: उपायुक्त राजीव रंजन की बड़ी बैठक, बुरूडीह डैम में शुरू होगा केज कल्चर मत्स्य पालन

    हाईवे पर यातायात परिवर्तितआईजी प्रवीण कुमार ने बताया कि अयोध्या पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षा मानकों के अनुसार दर्शन कराया गया है. सुबह घाट पर स्नान के दौरान भी भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया था. भीड़ को देखते हुए हाईवे से ही यातायात परिवर्तित किया गया है. बाराबंकी से ही वाहनों को डायवर्ट किया जा रहा है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    1.75 crore people have visited since January 26 More than 4 lakh visitors reached Shri Ram Janmabhoomi on Mahashivratri
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Share Market: शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में भारी गिरावट, Sensex 700 अंकों तक लुढ़का

    June 3, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    IPL Champion: RCB ने लगातार दूसरी आइपीएल ट्रॉफी जीती, विराट कोहली का जलवा, बनाये नाबाद 75 रन, गुजरात पांच विकेट से हारा

    June 1, 2026
    Recent Post

    JNAC/JAMSHEDPUR: उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार के सतर्कता एवं सझबूझ के कारण लेखापाल,अभियंता एवं संवेदक का गठजोड़ उजागर ! बिना काम,बिल भुगतान पर लगा रोक?

    June 4, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: उपायुक्त राजीव रंजन की बड़ी बैठक, बुरूडीह डैम में शुरू होगा केज कल्चर मत्स्य पालन

    June 3, 2026

    SERAIKELA NEWS: चम्पाई सोरेन ने राजनगर में किया 6 किमी लंबी सड़क का शिलान्यास, कहा- गांवों को मुख्यधारा से जोड़ना हमारा लक्ष्य

    June 3, 2026

    Jamshedpur News :सड़क दुर्घटना में घायल चाईबासा भाजपा जिलाध्यक्ष गीता बालमुचू का हाल जानने टीएमएच पहुंचे केंद्रीय मंत्री संजय सेठ, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की

    June 3, 2026

    SARAIKELA-KHARSAWA NEWS :गम्हरिया PHC में डाक विभाग के उत्पादों पर जागरूकता सत्र, स्वास्थ्य कर्मियों ने दिखाई उत्साहपूर्ण भागीदारी

    June 3, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group