प्रयागराज: प्रयागराज महाकुंभ 2025 का आयोजन विश्व का सबसे बड़ा धार्मिक एवं आध्यात्मिक समागम था, जो महाशिवरात्रि के पर्व पर समाप्त हुआ. महाकुंभ ने भव्यता और अनुशासन से कई रिकॉर्ड भी स्थापित किए. महाकुंभ के दौरान संगम में कुल 66.30 करोड़ श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई. यह आंकड़ा इतना विशाल था कि दुनिया के किसी भी आयोजन में ऐसी भीड़ का जमावड़ा नहीं देखा गया. प्रतिदिन सवा करोड़ से अधिक श्रद्धालु महाकुंभ में पहुंचे, जिसमें 50 लाख से अधिक विदेशी भक्त भी शामिल थे. महाकुंभ में 70 से अधिक देशों के लोग शामिल हुए, जो दुनिया के लिए एक अभूतपूर्व दृश्य…
Author: News Desk
जमशेदपुर : जमशेदपुर पुलिस ने सेना, रेलवे, आरपीएफ और एफसीआई समेत केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में भर्ती के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है. इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में चास थाना क्षेत्र के आदर्श कॉलोनी निवासी मनीष कुमार उर्फ अभय कुमार, पश्चिम बंगाल के आसनसोल नार्थ के दिनेश कुमार, कसमार थाना क्षेत्र के बगदा गांव के दीपराज कुमार भट्टाचार्य, और टांगटोना बगियारी गांव के मंतोष कुमार महली शामिल हैं. पुलिस ने आरोपियों के पास से इंडियन आर्म्ड फोर्सेज का फर्जी आईडी कार्ड, जिसमें चीफ इंजीनियर की…
New Delhi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रयागराज में संपन्न हुए महाकुंभ को बृहस्पतिवार को ‘युग परिवर्तन की आहट’ करार दिया और कहा कि इस आयोजन ने भारत की विकास यात्रा के नए अध्याय का संदेश दिया है और यह संदेश है ‘विकसित भारत’ का. महाकुंभ के पूर्ण होने पर विभिन्न सोशल मीडिया मंचों के माध्यम से साझा किए गए एक आलेख में प्रधानमंत्री ने इस भव्य आयोजन को एकता का महाकुंभ बताया और कहा, “जब एक राष्ट्र की चेतना जागृत होती है, जब वह सैकड़ों साल की गुलामी की मानसिकता के सारे बंधनों को तोड़कर नव चैतन्य के साथ हवा…
Guwahati. मध्य असम में बुधवार देर रात पांच तीव्रता का भूकंप आया. एक आधिकारिक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई. अधिकारियों ने बताया कि भूकंप के कारण जान-माल का किसी प्रकार का नुकसान होने की तत्काल कोई खबर नहीं मिली है. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट में बताया गया कि भूकंप ब्रह्मपुत्र के दक्षिणी तट पर मोरीगांव जिले में देर रात दो बजकर 25 मिनट पर 16 किलोमीटर की गहराई पर दर्ज किया गया. भूकंप का केंद्र मध्य असम में गुवाहाटी से लगभग 52 किलोमीटर पूर्व में था. पड़ोसी कामरूप मेट्रोपॉलिटन, नगांव, पूर्वी कार्बी आंगलोंग, पश्चिम कार्बी आंगलोंग, होजई,…
Hazaribag. हजारीबाग जिले के इचाक इलाके में बृहस्पतिवार को स्थिति धीरे धीरे सामान्य हो रही है. एक अधिकारी ने बताया कि महाशिवरात्रि के दौरान धार्मिक झंडे और लाउडस्पीकर लगाने को लेकर दो समुदायों के बीच झड़प में कई लोग घायल हो गए थे. अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को इचाक क्षेत्र में दुकानें और बाजार खुले हैं और स्थिति सामान्य है.इचाक थाने के प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि बुधवार की झड़प के सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. अनुविभागीय अधिकारी (हजारीबाग सदर) आर.के. गुप्ता ने बताया कि इचाक क्षेत्र में स्थिति शांतिपूर्ण है. उन्होंने बताया कि…
Jamshedpur. एमजीएम थाना क्षेत्र के चांदनी चौक के समीप सड़क हादसा सामने आया है. यहां खड़े ट्रेलर से टकरा कर बुलेट सवार तीन लोग घायल हो गये. प्राप्त जानकारी अनुसार सेमनाथ मुर्मू अपने सुसराल गालूडीह बडामरा गांव से अपने घर पटमदा बारुडीह लौट रहे थे. इसी बीच एमजीएम थाना क्षेत्र के चांदनी चौक के पास उनकी बुलेट खड़े ट्रेलर से टकरा गयी, जिससे दंपत्ति समेत तीन लोग घायल हो गये. घायलो में पायल टुडू, रीना मंडी और सोमनाथ मुर्मू शामिल है. सभी का इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है.
Ranchi. झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने गुरुवार को राज्य सरकार के प्रस्ताव पर तत्काल निर्णय लेते हुए राज्य के पूर्व मुख्य सचिव एल. खियांग्ते को झारखंड लोक सेवा आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया. राज्यपाल ने आशा व्यक्त की कि राज्य में नियुक्ति प्रक्रिया तेज होगी तथा आयोग द्वारा सभी परीक्षाओं का संचालन निर्धारित कैलेंडर के अनुरूप समयबद्ध और सुचारु रूप से हो सकेगा. आयोग की कार्यप्रणाली में गति एवं पारदर्शिता आएगी. बता दें कि झारखंड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष का पद 6 माह से खाली था. 22 अगस्त 2024 को डॉ.मेरी नीलिमा केरकेट्टा के सेवानिवृत्त होने के…
Jahanabad. केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) ने जहानाबाद जिले में अपनी पोस्टिंग को लेकर बिहार और राज्य के लोगों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में एक शिक्षिका को निलंबित कर दिया है. केंद्रीय विद्यालय, जहानाबाद में तैनात प्रशिक्षु प्राथमिक शिक्षिका दीपाली उस समय मुसीबत में पड़ गईं, जब सोशल मीडिया पर उनका एक कथित वीडियो सामने आया, जिसमें उन्हें अपनी नवीनतम पोस्टिंग के लिए बिहार और राज्य के लोगों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करते देखा गया था. केवीएस क्षेत्रीय कार्यालय पटना द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, ‘‘केंद्रीय सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण और अपील) नियमावली, 1965 के नियम 10…
Jamshedpur. Tata Steel में अब जितनी नियुक्ति (Internal) होगी, वह ऑनलाइन होगी. फॉर्म भी ऑनलाइन भरा जाएगा. इस बारे में टाटा स्टील प्रबंधन की ओर से सर्कुलर जारी किया गया है. अब सारा काम पेपरलेस होगा. यही नहीं कर्मचारियों की सीनियरिटी लिस्ट भी ऑनलाइन निकलेगी. टाटा स्टील ने अपने कर्मचारियों के लिए पारदर्शिता और त्रुटिमुक्त प्रक्रिया को बढ़ावा देने और उत्पादकता में सुधार करने के लिए दो नयी डिजिटल व्यवस्था लागू की है. इन पहलों का उद्देश्य कर्मचारियों के अनुभव को बेहतर बनाना, पारदर्शिता को सुनिश्चित करना, और उत्पादकता में सुधार करना है. इसके तहत विभाग, सेक्शन और संगठन स्तर…
Mumbai. Tata Sons के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन को रतन टाटा एंडोमेंट फाउंडेशन (RTEF) का चेयरमैन नियुक्त किया गया है. RTEF एक सेक्शन 8 कंपनी है. दिवंगत रतन टाटा ने इसे स्थापित किया था. उन्होंने अपनी अधिकांश संपत्ति दान और परोपकारी कार्यों के लिए इस फाउंडेशन को दे दी थी. उनकी इच्छा थी कि चंद्रशेखरन इसके चेयरमैन बनें. सूत्रों के अनुसार रतन टाटा की वसीयत के एग्जीक्यूटर्स ने बाहरी कानूनी विशेषज्ञों से राय लेने के बाद चंद्रशेखरन को नियुक्त किया. Tata Sons के चेयरमैन को टाटा ट्रस्ट का चेयरमैन बनने से रोकने वाला नियम यहां लागू नहीं होता, क्योंकि यह फाउंडेशन…
