Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Tata Steel ने फिर ‘Steel Import’ पर ‘Safeguard’ लगाने की मांग की, TV Narendran ने वियतनाम और दक्षिण कोरिया का दिया उदाहरण, बोले- तत्काल निर्णय ले सरकार
Breaking News

Tata Steel ने फिर ‘Steel Import’ पर ‘Safeguard’ लगाने की मांग की, TV Narendran ने वियतनाम और दक्षिण कोरिया का दिया उदाहरण, बोले- तत्काल निर्णय ले सरकार

News DeskBy News DeskFebruary 26, 2025Updated:February 26, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Mumbai. Tata Steel के प्रबंध निदेशक TV Narendran ने मंगलवार को घरेलू इस्पात उद्योग को अमेरिकी शुल्क बढ़ोतरी के अप्रत्यक्ष प्रभाव से बचाने के लिए इस्पात आयात पर रक्षोपाय (Safeguard) शुल्क लगाने की वकालत की. उन्होंने कहा कि कई देशों ने इस्पात आयात पर इसी तरह की कार्रवाई शुरू की है. उन्होंने बताया कि पिछले तीन दिन में वियतनाम ने चीनी इस्पात आयात पर डंपिंगरोधी शुल्क लगाया है और दक्षिण कोरिया ने भी इसी तरह का फैसला किया है. यहां नैसकॉम के वार्षिक कार्यक्रम एनटीएलएफ के मौके पर नरेंद्रन ने संवाददाताओं से कहा, ‘हम रक्षोपाय शुल्क लगाने की मांग कर रहे हैं, जिसे हमारी मदद के लिए तुरंत लगाया जा सकता है.

पिछले महीने अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में पदभार संभालने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका में आयातित सभी इस्पात और एल्युमीनियम पर 25 प्रतिशत आयात शुल्क लगाने का आदेश दिया और कनाडा और यूरोपीय इस्पात को पहले दी गई छूट को समाप्त कर दिया. नरेंद्रन ने कहा कि भारतीय इस्पात संघ ने पहले ही सरकार को रक्षोपाय शुल्क के लिए एक आवेदन दिया है. उन्होंने डंपिंगरोधी शुल्क के बजाय रक्षोपाय शुल्क की मांग की है क्योंकि बाद वाले को लागू होने में समय लगेगा.

Tata Motors Bonous: टाटा मोटर्स में 14.03% बोनस, अधिकतम 87,543 रुपये मिलेंगे, हर वर्ष 151 अप्रेंटिस की भी होगी बहाली

नरेंद्रन ने कहा कि लंबे समय तक सुरक्षा उपायों को लागू न करने से उद्योग की निवेश योजनाओं पर असर पड़ सकता है. उन्होंने कहा कि मार्जिन में कमी और नकदी प्रवाह पर प्रभाव से पूंजीगत व्यय निर्णयों पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है. उन्होंने कहा कि अमेरिकी शुल्क का भारत में इस्पात उद्योग पर अप्रत्यक्ष प्रभाव पड़ता है. उन्होंने बताया कि ऐसी स्थिति नहीं है कि भारत अमेरिका को बहुत अधिक इस्पात का निर्यात कर रहा हो. लेकिन, जो इस्पात अमेरिका में जाता था, वह दुनिया में कहीं और जाएगा. इसका अप्रत्यक्ष रूप से भारत पर भी प्रभाव पड़ेगा.

Jamshedpur News :वन विभाग की अनुमति के बिना हो रहा मानगो फ्लाइओवर का कामःसरयू राय

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Tata Motors Bonous: टाटा मोटर्स में 14.03% बोनस, अधिकतम 87,543 रुपये मिलेंगे, हर वर्ष 151 अप्रेंटिस की भी होगी बहाली

September 29, 2026

Jamshedpur News :वन विभाग की अनुमति के बिना हो रहा मानगो फ्लाइओवर का कामःसरयू राय

September 28, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: पारडीह-बालिगुमा NH पर अवैध पार्किंग के खिलाफ अभियान, 45 वाहन संचालकों से 2.5 लाख से अधिक जुर्माना

September 28, 2026
Recent Post

Tata Motors Bonous: टाटा मोटर्स में 14.03% बोनस, अधिकतम 87,543 रुपये मिलेंगे, हर वर्ष 151 अप्रेंटिस की भी होगी बहाली

September 29, 2026

Jamshedpur News :वन विभाग की अनुमति के बिना हो रहा मानगो फ्लाइओवर का कामःसरयू राय

September 28, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: पारडीह-बालिगुमा NH पर अवैध पार्किंग के खिलाफ अभियान, 45 वाहन संचालकों से 2.5 लाख से अधिक जुर्माना

September 28, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: खाद्यान्न उठाव में देरी पर उपायुक्त नाराज, 30 सितंबर तक 100% उठाव का निर्देश

September 28, 2026

JAMSHEDPUR NEWS ;वोट चोरी के आरोप पर कांग्रेस को भाजपा का करारा जवाब, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह बोले- जनता के फैसले पर सवाल उठाना बंद करे कांग्रेस, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

September 28, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group