Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»National»West Bengal : ममता बनर्जी का ऐलान – नहीं मिलेगी वीआईपी को अलग सुविधा, सिग्नल पर आम लोगों के साथ रुकना होगा
    National

    West Bengal : ममता बनर्जी का ऐलान – नहीं मिलेगी वीआईपी को अलग सुविधा, सिग्नल पर आम लोगों के साथ रुकना होगा

    News DeskBy News DeskFebruary 25, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    कोलकाता. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य में वीआईपी संस्कृति के खिलाफ बड़ा कदम उठाते हुए घोषणा की है कि अब कोई भी वीआईपी, चाहे वह मंत्री हो, अधिकारी हो या अन्य कोई बड़ा पदाधिकारी, ट्रैफिक सिग्नल पर आम लोगों की तरह ही रुकेगा. सोमवार को धनधान्य ऑडिटोरियम में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने यह घोषणा की. इस मौके पर कोलकाता पुलिस आयुक्त मनोज वर्मा, डीजी राजीव कुमार, मुख्य सचिव मनोज पंत और स्वास्थ्य सचिव नारायण स्वरूप निगम भी मौजूद थे.

    मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने खुद का उदाहरण देते हुए कहा, “मैंने कभी पुलिस को नहीं कहा कि मेरी गाड़ी के लिए ट्रैफिक रोका जाए. मुझे खुद ट्रैफिक जाम में खड़े रहना पसंद है.” उन्होंने यह भी कहा कि कुछ लोग ट्रैफिक सिग्नल पर अपनी व्यस्तता का दिखावा करते हैं, जो उन्हें पसंद नहीं. उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा, “अगर आम जनता ट्रैफिक सिग्नल पर रुक सकती है, तो वीआईपी क्यों नहीं? मैं कोई खास व्यक्ति नहीं हूं, मैं आम लोगों की तरह चलना पसंद करती हूं.”

    ममता बनर्जी ने बीते समय की याद दिलाते हुए कहा कि वामपंथी शासन में जब ज्योति बसु और बुद्धदेव भट्टाचार्य का काफिला गुजरता था, तो सड़कें रोक दी जाती थीं और आम जनता को इंतजार करना पड़ता था. उन्होंने कहा कि अब यह सब नहीं चलेगा. किसी वीआईपी के आने-जाने के लिए आम लोगों को ट्रैफिक में फंसाकर खड़ा करना उचित नहीं है. सभी का समय महत्वपूर्ण होता है.

    Devghar “Sravni Mela’: 30 जुलाई से शुरू होने वाले श्रावणी मेले के दौरान ROBOT करेगा बासुकीनाथ धाम में तालाब की सफाई

    मुख्यमंत्री ने इस मौके पर घोषणा की कि कोलकाता और राज्य के अन्य प्रमुख चौराहों पर वॉच टावर बनाए जाएंगे. इसके लिए उन्होंने सभी विधायकों और सांसदों से अपने फंड से सहयोग करने की अपील की. उन्होंने कहा कि विधायकों और सांसदों की भी सामाजिक जिम्मेदारी होती है. मैं भी सांसद रहते हुए अपने फंड से ट्रैफिक स्टैंड, बस स्टैंड, स्कूलों के बाहर बैठने की जगह और श्मशानों के सौंदर्यीकरण के लिए धन दिया था. अब सरकार भी ऐसे कार्य कर रही है.

    सीएम ममता बनर्जी ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे सुनिश्चित करें कि सड़क पार करने के दौरान दुर्घटनाएं न हों. उन्होंने डीजी राजीव कुमार और पुलिस आयुक्त मनोज वर्मा को इस दिशा में विशेष रूप से सतर्क रहने को कहा.

    Jharkhand SIR: झारखंड में एसआईआर के दौरान छह लाख से अधिक मृत मतदाताओं की पहचान की गयी, सबसे अधिक रांची में, दूसरे नंबर पर खूंटी

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    West Bengal: Mamta Banerjee's announcement - VIPs will not get separate facilities will have to stop with common people at signals
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Amit Shah: विद्यार्थी किसी भी पद से अधिक महत्वपूर्ण हैं, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बोले

    July 26, 2026

    Protest Called Off: प्रधान के इस्तीफा और जेपी नड्डा से वार्ता के बाद CJP ने विरोध-प्रदर्शन खत्म करने की घोषणा की, घर लौटने लगे छात्र

    July 26, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :मानगो में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा बड़ा विस्तार, मेयर सुधा गुप्ता ने 3 नए अर्बन हेल्थ सेंटर खोलने की बनाई कार्ययोजना

    July 25, 2026
    Recent Post

    Devghar “Sravni Mela’: 30 जुलाई से शुरू होने वाले श्रावणी मेले के दौरान ROBOT करेगा बासुकीनाथ धाम में तालाब की सफाई

    July 26, 2026

    Jharkhand SIR: झारखंड में एसआईआर के दौरान छह लाख से अधिक मृत मतदाताओं की पहचान की गयी, सबसे अधिक रांची में, दूसरे नंबर पर खूंटी

    July 26, 2026

    CID Action: JPSC परीक्षा अनियमितता मामले में दो और गिरफ्तार, इस मामले में अब तक 10  गिरफ्तार

    July 26, 2026

    Jac Exam Datesheet: जैक ने कंपार्टमेंटल परीक्षा, 2026 का विस्तृत कार्यक्रम जारी किया, जानें कब होगी परीक्षा

    July 26, 2026

    Amit Shah: विद्यार्थी किसी भी पद से अधिक महत्वपूर्ण हैं, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बोले

    July 26, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group