


Khunti.खूंटी जिले के रनिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक शर्मनाक वारदात हुई.शादी समारोह से लौट रही 5 बच्चियों को 10-12 युवकों ने अगवा कर लिया. उसके बाद पहाड़ी पर ले जाकर उनमें से तीन के साथ Gangrape किया. रविवार को मामला पुलिस के पास पहुंचा. यहां पीड़िताओं ने बयान दर्ज कराया. पुलिस 10-12 लड़कों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.
पीड़िताओं ने पुलिस को बताया कि 21 फरवरी की रात पांचों सहेलियां एक शादी समारोह से घर लौट रही थीं. उसी दौरान 10-12 लड़के पीछा करते हुए उनके पास आए और छेड़छाड़ करते हुए जंगलनुमा पहाड़ी की ओर ले जाने लगे. इनमें से एक बच्ची एक दरिंदे के हाथ को दांत से काट भाग निकली. हैवान बाकी चारों लड़कियों को साथ ले गए. पुलिस को दिए बयान में 10 साल की एक पीड़िता ने बताया कि उसके साथ तीन दरिंदों ने दुष्कर्म किया.
वहीं एक ने बताया कि उसके साथ तीन ने दुष्कर्म किया. जब दरिंदे बच्चियों को पकड़कर जंगलनुमा पहाड़ी पर ले जा रहे थे, तब एक बच्ची एक दरिंदे के हाथ को दांत से काटकर भाग निकली. इसके बाद वह भागकर गांव पहुंची और मामले की जानकारी ग्रामीणों को दी. वह अपने साथ ग्रामीणों को लेकर घटनास्थल पर पहुंची तबतक सभी दरिंदे भाग चुके थे. एक अन्य पीड़िता ने बताया कि उसे सात दरिंदों ने पकड़ रखा था, तीन ने दुष्कर्म किया. एक का बयान दर्ज नहीं हो पाया था.
सभी आरोपी भी नाबालिग
घटना में शामिल सभी आरोपी भी नाबालिग है. आरोपियों की धमकी के कारण तीनों पीड़िता ने रविवार को प्राथमिकी दर्ज करायी. शुक्रवार को लोटा पानी कार्यक्रम से पांचों लड़कियां एक साथ घर लौट रही थीं. रास्ते में कारो नदी के पास लगभग एक दर्जन से ज्यादा नाबालिग लड़के उनका पीछा करते हुए वहां पहुंचे और लड़कियों को पकड़ लिया. आरोपियों के चंगुल से एक लड़की बच कर वहां से भागी और गांव में घटना की जानकारी दी. इसके बाद सभी घटनास्थल पर पहुंचे. ग्रामीणों को देख सभी आरोपी भाग गये.



