डॉ. मोहन भगवत ने देशभर से आयी हुई कार्यकर्ताओं के साथ किया संवाद -राष्ट्र सेविका समिति की अखिल भारतीय कार्यकारिणी और प्रतिनिधि मंडल की हुई तीन दिवसीय बैठक गुवाहाटी. राष्ट्र सेविका समिति की प्रमुख संचालिका वी.शांताकुमारी ने रविवार को कहा कि विश्वहित की कामना रखने वाली हिन्दू जीवन शैली आचरण का विषय है, इसलिए हम सभी ने अपने जीवन में उसका आविर्भाव करना चाहिए. वे गुवाहाटी में अखिल भारतीय कार्यकारिणी एवं प्रतिनिधि मंडल की द्वितीय अर्धवार्षिक बैठक के तीन दिवसीय समापन सत्र को संबोधित कर रही थीं. राष्ट्र सेविका समिति की अखिल भारतीय कार्यकारिणी एवं प्रतिनिधि मंडल की बैठक में…
Author: News Desk
कटिहार. 144 साल बाद 13 जनवरी से आयोजित प्रयागराज महाकुंभ में अभी तक करोड़ों लोगों ने डुबकी लगाया हैं. जिस वजह से देश के अमूमन सभी रेलवे स्टेशनों पर महाकुंभ जाने वाले यात्रियों का सैलाब उमड़ा रहता है, जो कि 26 फरवरी तक ऐसा ही रहेगा. महाशिवरात्रि के दिन 26 फरवरी को महाकुंभ का समापन होना है और इसी दिन आखिरी शाही या अमृत स्नान भी है. कुंभ के अंतिम शाही स्नान में जाने के लिए यात्रियों में आपाधापी है. इसी स्थिति और रेलवे स्टेशनों पर उमड़ी जनसैलाब को देखते हुए रेल प्रशासन को महाकुंभ जाने वाले लोगों से गुहार लगानी…
भाजपा के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से की बात नई दिल्ली. दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि आम आदमी पार्टी (आआपा) ने वर्तमान सरकार के लिए सरकारी खजाना खाली छोड़ा है. इसके बावजूद भारतीय जनता पार्टी अपनी प्रतिबद्धता को निभाते हुए महिलाओं के लिए 2500 प्रतिमाह की योजना को लागू कराएगी. दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में आज प्रदेश कार्यालय में भाजपा के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक हुई. इस बैठक में आगामी विधानसभा सत्र और अपने-अपने क्षेत्र में किए जाने वाले कार्यों पर चर्चा…
नई दिल्ली. कांग्रेस का अगला अखिल भारतीय अधिवेशन गुजरात राज्य के अहमदाबाद में 8 और 9 अप्रैल को हाेगा. इसमें अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआईसीसी) के देशभर के प्रतिनिधि भाग लेंगे. माना जा रहा है कि कांग्रेस राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा के खिलाफ राजनीतिक मुहिम तेज करने और पार्टी की भविष्य की कार्ययोजना पर विचार कियाजाएगा. रविवार काे पार्टी ने वक्तव्य जारी कर बताया कि 8 अप्रैल को विस्तारित कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक के साथ अधिवेशन शुरू होगा. इसके बाद 9 अप्रैल को एआईसीसी प्रतिनिधियों की बैठक होगी. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे दोनों बैठकों की अध्यक्षता करेंगे. इसमें…
नई दिल्ली. सोमवार से शुरू हो रहा कारोबारी सप्ताह आईपीओ लॉन्चिंग के लिहाज से काफी सुस्त रहने वाला है. इस सप्ताह सिर्फ दो नए पब्लिक इश्यू लॉन्च होने वाले हैं. ये दोनों इश्यू एसएमई सेगमेंट के हैं. इसके अलावा निवेशकों के पास पिछले सप्ताह 20 और 21 फरवरी को खुले तीन आईपीओ में भी 24 और 25 फरवरी तक बोली लगाने का मौका है. इस सप्ताह पांच कंपनियों के शेयर स्टॉक मार्केट में लिस्ट होकर कारोबार की शुरुआत करेंगे. सप्ताह के पहले कारोबारी दिन ही 24 फरवरी को न्यूक्लियस ऑफिस सॉल्यूशंस का 31.70 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए…
नई दिल्ली. घरेलू शेयर बाजार में सोमवार से शुक्रवार के कारोबारी सप्ताह के दौरान हुई खरीद-बिक्री के कारण देश की टॉप 10 कंपनियों में से 8 के मार्केट कैप में 1.65 लाख करोड़ से अधिक की गिरावट आ गई. इनमें टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज (टीसीएस) को सबसे अधिक नुकसान का सामना करना पड़ा. इसके अलावा टॉप 10 में शामिल दो कंपनियों के मार्केट कैप में इस सप्ताह 14,931.63 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है. इस सप्ताह के कारोबार के दौरान टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), एचडीएफसी बैंक, आईटीसी, इंफोसिस, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई), हिन्दुस्तान यूनिलीवर, भारती एयरटेल और आईसीआईसीआई बैंक के…
कोलकाता. उत्तर 24 परगना जिले के मिनाखां में शनिवार रात तेज रफ्तार बस बेकाबू होकर सड़क किनारे स्थित एक दुकान में घुस गई, जिससे 4 लोगों की मौके पर मौत हो गई. इस दुर्घटना में कम से कम 22 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह बस मालंच से कोलकाता की ओर जा रही थी. घटना बासंती हाईवे के जयगांव इलाके में हुई, जब सामने से आ रही एक अन्य गाड़ी को टक्कर से बचाने के प्रयास में चालक ने नियंत्रण खो दिया. बस सीधे एक चाय की दुकान…
हावड़ा. हावड़ा स्टेशन से पुलिस ने भारी मात्रा में विदेशी मुद्रा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार व्यक्ति का नाम हेमंत कुमार पांडे है. आरपीएफ सूत्रों के अनुसार अपराध दमन शाखा को सूचना मिली थी कि अवैध विदेशी मुद्रा उत्तर प्रदेश से कोलकाता में आ रही है. इसी अनुसार, पुलिस ने कोलकाता जाने वाली ट्रेन पर नजर रखना शुरू किया. गुप्त सूचना के आधार पर आरपीएफ ने रविवार दोपहर पटना-हावड़ा स्टेशन पर जनशताब्दी एक्सप्रेस में तलाशी ली. वहां से एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया. युवक ने इतनी गर्मी में भी मोटा जैकेट पहन रखा था. तलाशी…
अगले एक वर्ष का कैलेंडर तैयार करेंगे विधायक दल नेता: के राजू रांची. प्रदेश कांग्रेस विधायक दल की बैठक में कई अहम मुद्दाें पर चर्चा हुई. रविवार को रांची परिसदन में संपन्न हुई इस बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस विधायक दल नेता प्रदीप यादव ने की. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के राजू एवं प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश उपस्थित थे. बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के राजू ने कहा कि बैठक में विस्तार से कुछ बिंदुओं पर चर्चा हुई जिस पर निर्णय लिए गए. उन्होंने कहा कि कांग्रेस…
गिरिडीह. गिरिडीह पुलिस ने रविवार को जिले में मिनी माउजर फैक्ट्री का खुलासा करते हुए छह अपराधियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने घटनास्थल से लगभग 31 पीस अर्धनिर्मित माउजर के बट के साथ कई अन्य समान जब्त किया है. जिले के जमुआ थाना इलाके के चपरयामो गांव में मिली बड़ी सफलता के बाद एसपी डॉक्टर विमल कुमार, एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद, एटीएस के डीएसपी विनोद रजवार समेत चार थानों के थाना प्रभारी ने संयुक्त प्रेसवार्ता कर बताया कि जमुआ थाना इलाके के चपरयामो गांव में मोहम्मद दयसुद्दीन अपने घर पर इस मिनी माउजर फैक्ट्री का का संचालन कर रहा था.…
