Jamshedpur. दलमा के इलाके में मौजूद बाघ को अब पलामू टाइगर रिजर्व में वापस ले जाने की तैयारी है. इसके लिए PTR प्रबंधन ने नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी (NTCA) को प्रस्ताव भेजा है. इसकी मंजूरी मिलने के बाद बाघ को PTR में लाया जायेगा. दलमा के इलाके में मौजूद बाघ को tranquilize कर पलामू टाइगर रिजर्व के इलाके में लाया जायेगा. इस दौरान Wild Life Institute की एक टीम भी मौजूद रहेगी. ज्ञात हो कि पलामू टाइगर रिजर्व का एक बाघ पिछले कुछ महीनों से पश्चिम बंगाल के पुरुलिया और झारखंड के दलमा के इलाके में अपना ठिकाना बनाये हुये…
Author: News Desk
Jamshedpur.महाकुंभ मेले के अंतिम चरण को सफल बनाने में प्रशासन लग गया है. रेलवे भी यात्रियों की सुविधा के लिए कदम उठा रहा है. इस क्रम में प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ के अंतिम सप्ताह के दौरान तीर्थयात्रियों की बढ़ती संख्या की संभावना के मद्देनजर विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर ‘होल्डिंग एरिया’ बनाए गए हैं. रेलवे ने विभिन्न स्टेशन पर ऐसे समय में ये ‘होल्डिंग एरिया’ (यात्रियों के ठहरने के लिए स्थान) बनाये हैं, जब नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर 15 फरवरी को भगदड़ मच जाने से 18 लोगों की मौत हो गई थी. रेल मंत्रालय ने बयान जारी किया है. इसमें…
Jamshedpur. जमशेदपुर में Tata Steel और Tata Sons के संस्थापक जमशेदजी नुसेरवानजी टाटा की जयंती 3 मार्च को मनाई जाएगी. जुबली पार्क में विद्युत सज्जा की तैयारियां चल रही हैं. इस कारण पार्क के पास की सड़क 7 मार्च तक बंद कर दी गई है. प्रशासन ने यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिस जवानों को तैनात किया गया है. लोगों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की गई है. संस्थापक दिवस पर लाखों लोगों के जुटने की संभावना है. इसके लिए सुरक्षा और यातायात प्रबंधन के विशेष इंतजाम किए गए हैं. इसके लिए जुबिली…
NEW DELHI. ऑटो सेक्टर की दिग्गज कंपनी टाटा मोटर्स का स्टॉक बीते 6 महीनों में करीब 40 फीसदी कमजोर हो चुका है. नियर टर्म का आउटलुक चुनौतियों भरा है. इस बीच ब्रोकरेज हाउस CLSA ने टाटा मोटर्स के स्टॉक पर अपनी रेटिंग को अपग्रेड करते हुए हाई कन्विक्शन आउटपरफॉर्म कर दिया है. वहीं शेयर के लिए 930 रुपये का हाई टारगेट प्राइस दिया है, जो करंट प्राइस 674 रुपये की तुलना में 40 फीसदी ज्यादा है. ब्रोकरेज का मानना है कि एक तो शेयर में अच्छा खासा डिस्काउंट हो चुका है और यह वैल्युएशन वाजिब दिख रहा है. वहीं और भी…
Jamshedpur.जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत नामोटोला में चल रही शराब दुकान को शुक्रवार को महिलाओं ने बंद करा दी. महिलाओं ने दुकान के सामने धरना देकर जोरदार प्रदर्शन किया. स्थानीय महिलाओं का कहना है कि शराब दुकान से क्षेत्र का माहौल बिगड़ रहा है. नशे में धुत लोग महिलाओं और लड़कियों से छेड़छाड़ करते हैं. रात में शराब पीकर मारपीट और गाली-गलौज का माहौल बन जाता है. प्रदर्शनकारी महिलाओं ने बताया कि उन्होंने कई बार डीसी और उत्पाद अधीक्षक को दुकान को दूसरी जगह स्थानांतरित करने की लिखित शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. बाद में उत्पाद विभाग की…
Jamshedpur. कीताडीह पंचायत भवन में झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक कीताडीह की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) के तहत तीन लोगों को दो-दो लाख बीमा राशि का चेक प्रदान किया गया. इस कार्यक्रम में चेक स्वर्गीय रविकुणाल श्रीवास्तव, स्वर्गीय बाना बेहरा, स्वर्गीय मंजू दत्ता के परिजनों को दिया गया. सभी ने मृत्यु के पहले प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना का बीमा करवाया था. इस बीमा को लेने में मामूली प्रीमियम पर दो लाख रुपये का जीवन कवर मिलता है. यह योजना किसी भी आपातकालीन घटना में परिवार की आर्थिक सुरक्षा…
Jamshedpur.टेल्को रिक्रिएशन क्लब में शुक्रवार को नंद परिवार कल्याण समिति द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. अमर शहीद वीर अहीर रेजिमेंट के 120 जवानों के शहादत दिवस के रूप में आयोजित शिविर में 121 लोगों ने रक्तदान किया. इसके पहले इस शिविर का उद्घाटन डॉ ओपी आनंद एवं डॉ राम नरेश राय, राज किशोर यादव, राम वचन सिंह, अखिलेश यादव, मिथिलेश सिंह यादव, वृज किशोर यादव, किशोर यादव ने संयुक्त रूप से किया. इस दौरान मुख्य रूप से संस्था के सचिव महेंद्र यादव, अखिलेश कुमार, सुनील कुमार, अजय राय, शशिकांत कुमार, शास्त्री कुमार, संजय यादव, कृष्णा यादव सहित अन्य…
Mumbai. वाहन शेयरों में बिकवाली और विदेशी संस्थागत निवेशकों की निकासी जारी रहने से प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुए. अमेरिकी बाजारों में कमजोर रुख और शुल्क लगाने की चेतावनियों ने भी निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया. इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 424.90 अंक यानी 0.56 प्रतिशत गिरकर 75,311.06 पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान यह 623.55 अंक यानी 0.82 प्रतिशत टूटकर 75,112.41 पर आ गया था. इस तरह, एनएसई निफ्टी 117.25 अंक यानी 0.51 प्रतिशत गिरकर 22,795.90 पर आ गया. चार कारोबारी दिनों में बीएसई सेंसेक्स 685.8 अंक टूटा…
New Delhi. Supreme Court ने देश में जनजातीय आबादी के स्वास्थ्य में सुधार के उपाय करने के अनुरोध संबंधी याचिका पर शुक्रवार को केंद्र और अन्य से जवाब मांगा. न्यायमूर्ति बी आर गवई एवं न्यायमूर्ति ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की पीठ ने मामले की सुनवाई के लिए सहमति जताते हुए केंद्र और राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग को नोटिस जारी कर याचिका पर जवाब मांगा. पीठ ने गैर सरकारी संगठन ‘महान ट्रस्ट’ के अध्यक्ष डॉ. आशीष सातव सहित दो याचिकाकर्ताओं की याचिका पर चार सप्ताह बाद सुनवाई निर्धारित की. अधिवक्ता रानू पुरोहित के मार्फत दायर याचिका में कहा गया है कि एनजीओ…
New Delhi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को पीएम-किसान योजना की 19वीं किस्त जारी करेंगे. इसमें 9.8 करोड़ किसानों के बैंक खातों में लगभग 22,000 करोड़ रुपये सीधे स्थानांतरित किए जाएंगे. सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए इस योजना के तहत प्रत्येक लाभार्थी को हर चार महीने में 2,000 रुपये देती है. इस तरह तीन बराबर किस्तों में कुल 6,000 रुपये का वार्षिक लाभ मिलता है. केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि प्रधानमंत्री 24 फरवरी को बिहार के भागलपुर में एक समारोह में पीएम-किसान की 19वीं किस्त जारी करेंगे. उन्होंने…
