Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»National»Tata Steel लाभ में, Tata Motors को नुकसान, Stock market में गिरावट जारी, Sensex 425 अंक टूटा
    National

    Tata Steel लाभ में, Tata Motors को नुकसान, Stock market में गिरावट जारी, Sensex 425 अंक टूटा

    News DeskBy News DeskFebruary 22, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Mumbai. वाहन शेयरों में बिकवाली और विदेशी संस्थागत निवेशकों की निकासी जारी रहने से प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुए. अमेरिकी बाजारों में कमजोर रुख और शुल्क लगाने की चेतावनियों ने भी निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया. इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 424.90 अंक यानी 0.56 प्रतिशत गिरकर 75,311.06 पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान यह 623.55 अंक यानी 0.82 प्रतिशत टूटकर 75,112.41 पर आ गया था. इस तरह, एनएसई निफ्टी 117.25 अंक यानी 0.51 प्रतिशत गिरकर 22,795.90 पर आ गया.

    चार कारोबारी दिनों में बीएसई सेंसेक्स 685.8 अंक टूटा जबकि निफ्टी में 163.6 अंक या 0.71 प्रतिशत की गिरावट आई.
    सेंसेक्स के शेयरों में महिंद्रा एंड महिंद्रा में छह प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई. इसके अलावा अदाणी पोर्ट्स, टाटा मोटर्स, सन फार्मा, पावर ग्रिड, जोमैटो, आईसीआईसीआई बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और अल्ट्राटेक सीमेंट भी नुकसान में बंद हुए. दूसरी ओर लाभ में रहने वाले शेयरों में टाटा स्टील, लार्सन एंड टूब्रो, एचसीएल टेक, एशियन पेंट्स, एचडीएफसी बैंक और एनटीपीसी शामिल हैं. मेहता इक्विटीज लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (शोध) प्रशांत तापसे ने कहा कि एफआईआई की लगातार निकासी, रुपये में गिरावट, महंगे मूल्यांकन और अमेरिका के शुल्क लगाने की आशंका जैसे नकारात्मक कारकों के चलते निवेशक भारतीय शेयर बाजारों से दूर हैं. उन्होंने कहा कि स्थानीय शेयर बाजारों ने एशियाई और यूरोपीय बाजारों की तुलना में कमजोर प्रदर्शन किया.

    शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को 3,311.55 करोड़ रुपये के शेयर बेचे. जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि घरेलू बाजार में व्यापक आधार पर कमजोरी जारी रही, जिसका मुख्य कारण अमेरिकी फेडरल रिजर्व के आक्रामक रुख को लेकर निवेशकों की चिंता थी. अगर अमेरिका में लंबे समय तक ब्याज दरें अधिक रहीं, तो उभरते बाजारों में नकदी बाधित हो सकती है.

    Jamshedpur: श्याम सुंदर प्रसाद सिंह का निधन ब्रह्मर्षि समाज के साथ-साथ सामाजिक एवं ट्रांसपोर्ट जगत के लिए अपूरणीय क्षति: धनंजय राय

    उन्होंने कहा कि भारत फिलहाल अपने एशिया के अन्य उभरते देशों से पीछे है, क्योंकि एफआईआई निकासी अधिक बनी हुई है. ‘भारत में बेचो, चीन में खरीदो’ की रणनीति फिलहाल लाभ दे रही है. एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कास्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग बढ़त के साथ बंद हुए.

    यूरोपीय बाजार भी ज्यादातर तेजी के साथ बंद हुए. अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को गिरावट के साथ बंद हुए. वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.59 प्रतिशत गिरकर 76.05 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया.

    Kolhan: कोल्हान मजदूर यूनियन का ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह के नेतृत्व में ऐतिहासिक मजदूर मानव श्रृंखला का आयोजन.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Sensex falls by 425 points Stock market continues to decline Tata Motors in loss Tata Steel in profit
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Share Bazar: अगले सप्ताह छह कंपनियों के आईपीओ आयेंगे, 3,825 करोड़ रुपये जुटने की उम्मीद

    September 20, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: अगस्त में 34 सड़क हादसों में 22 मौत, 26 घायल; 7 जगह लगेंगे स्पीड गन कैमरे

    September 19, 2026

    Tata Group की कंपनियों के शेयर में Black Friday, टाटा केमिकल्स सबसे अधिक टूटे, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स के शेयर भी लुढ़के

    September 19, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: श्याम सुंदर प्रसाद सिंह का निधन ब्रह्मर्षि समाज के साथ-साथ सामाजिक एवं ट्रांसपोर्ट जगत के लिए अपूरणीय क्षति: धनंजय राय

    September 20, 2026

    Kolhan: कोल्हान मजदूर यूनियन का ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह के नेतृत्व में ऐतिहासिक मजदूर मानव श्रृंखला का आयोजन.

    September 20, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: मिथिला सांस्कृतिक परिषद के रक्तदान शिविर में 207 यूनिट रक्त संग्रह, रघुवर दास समेत कई अतिथि हुए शामिल

    September 20, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: स्वर्गीय सरदार त्रिलोचन सिंह को श्रद्धांजलि देने पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू समेत कई गणमान्य

    September 20, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: जेल में बंद खुर्शीद ने रची थी हत्या की साजिश! जुगसलाई में दो गिरफ्तार, कट्टा और धारदार हथियार बरामद

    September 20, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group