New Delhi. दक्षिणी रेलवे जोन के तिरुवनंतपुरम मंडल ने कुछ वस्तुओं के सेवन पर प्रतिबंध लगा दिया है, जिनकी वजह से श्वास परीक्षण के दौरान समस्याएं आती हैं और चालक दल की तैनाती व ट्रेनों का सुचारू संचालन प्रभावित होता है. अठारह फरवरी को मंडल की ओर से जारी विशेष परिपत्र में कहा गया है कि ड्यूटी शुरू होने से पहले और ड्यूटी के दौरान ‘ब्रीथ एनालाइजर’ द्वारा सांसों के परीक्षण के दौरान अल्कोहल की मात्रा बढ़ी हुई पाई जा रही है और इस तरह की अनुचित घटनाओं के लिए मुख्य रूप से चालक दल द्वारा होम्योपैथिक दवाओं, शीतल पेय,…
Author: News Desk
Dubai. भारत ने मोहम्मद शमी (पांच विकेट) की शानदार गेंदबाजी के बाद सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (नाबाद 101 रन) की परिस्थितियों के अनुकूल खेली गई संयमित शतकीय पारी की मदद से बृहस्पतिवार को यहां आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के अपने पहले ग्रुप ए मैच में बांग्लादेश को 21 गेंद रहते छह विकेट से शिकस्त दी. गिल का यह आईसीसी टूर्नामेंट में पहला शतक है. उन्होंने अपने इस धीमे शतक के लिए 129 गेंद का सामना किया जिसमें नौ चौके और दो छक्के जड़े थे. उनके साथ केएल राहुल (नाबाद 41 रन, 47 गेंद, एक चौका, दो छक्के) ने 87 रन की…
Bhubaneswar.एक छात्रा की कथित आत्महत्या और उसके बाद अन्य नेपाली विद्यार्थियों के खिलाफ की गयी कार्रवाई को लेकर जांच में तेजी लाते हुए ओडिशा सरकार की उच्चस्तरीय समिति ने ‘कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी (केआईआईटी)’ के संस्थापक अच्युत सामंत को शुक्रवार को उसके समक्ष पेश होने को कहा है. उच्च शिक्षा विभाग ने बृहस्पतिवार को सामंत को लिखे पत्र में कहा, ‘‘आपसे अनुरोध है कि आप 21 फरवरी को शाम साढ़े छह बजे राज्य अतिथि गृह में उच्च स्तरीय समिति के समक्ष उपस्थित हों तथा कार्यालयी आदेश में उल्लिखित संदर्भ की शर्तों के अनुसार समिति के समक्ष सबूत के तौर…
Ranchi.अनुराग गुप्ता को डीजीपी के पद पर नियुक्त करने के दौरान सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिये गये आदेशों के उल्लंघन के आरोप में अवमानना याचिका दायर की गयी है. इसमें अनुराग गुप्ता को पद से हटाने और डीजीपी की नियुक्ति प्रक्रिया में शामिल लोगों के खिलाफ अवमानना की कार्यवाही करने का अनुरोध किया गया है. झारखंड भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी द्वारा दायर अवमानना याचिका में पांच लोगों को प्रतिवादी बनाया गया है. इसमें मुख्यसचिव अलका तिवारी, गृह विभाग के प्रधान सचिव वंदना डाडेल, डीजीपी अनुराग गुप्ता, सेवानिवृत्त न्यायाधीश रत्नाकर भेंगरा और पूर्व डीजीपी नीरज सिन्हा का नाम शामिल है. सुप्रीम कोर्ट…
नई दिल्लीः दिल्ली में बीजेपी के नेतृत्व में नई सरकार का गठन हो चुका है और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में गुरुवार को पहली कैबिनेट बैठक सचिवालय में संपन्न हुई. इस बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए, जिनमें दिल्ली के लोगों के स्वास्थ्य और कल्याण से जुड़ी योजना “आयुष्मान भारत” को लागू करने का निर्णय सबसे अहम था. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बैठक के बाद मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली में केंद्र सरकार की लोकप्रिय योजना आयुष्मान भारत को लागू करने का निर्णय लिया गया है. यह योजना पहले आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा…
New Delhi. दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत से उत्साहित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत National Democratic Alliance: (NDA) ने बृहस्पतिवार को बिहार और पश्चिम बंगाल सहित आगामी सभी विधानसभा चुनाव साथ लड़ने का संकल्प लिया. राजग के नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और गठबंधन की एकता पर बल दिया. बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू, उप मुख्यमंत्री पवन कल्याण, शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अजीत पवार, अपना दल (एस) के सोनेलाल पटेल सहित अन्य घटक दलों के…
Kharasawan. कुचाई के डांगो गांव में दिसुम दोकोल होलोंग लोपोंग मागे नृत्य का आयोजन किया गया. पहले जाहरेथान (देशाउली) में पूजा अर्चना की. इसके बाद मांदर की थाप पर नृत्य किया. डांगों में आयोजित मागे नृत्य में शामिल होने के लिये विधायक दशरथ गागराई भी पहुंचे. दशरथ गागराई ने मांदर की थाप पर नृत्य किया. साथ ही गांव के लोग मांदर व नगाडे की थाप पर मागे गीतों में लय से लय मिलाते हुए नृत्य किया. मौके पर विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि मागे पर्व सृजन का पर्व है. मागे पर्व हमारी परंपरा व संस्कृति से जुड़ा हुआ है.…
Seraikela. जुरगुडिया पंचायत के पूर्व मुखिया एवं काशी साहू कालेज के प्राध्यापक रहे गुरुपदो महतो के निधन की सूचना पर राज्य के पूर्व सीएम सह विधायक चंपाई सोरेन उनके घर बडालुपुंग पहुंचे और परिजनों से मिल कर शोक प्रकट किया. मौके पर पूर्व सीएम सोरेन ने कहा कि उनका निधन व्यक्तिगत रूप से काफी क्षति है. वे शिक्षाविद के साथ साथ समाजसेवी भी रहे हैं. ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति दें.
Chakradharpur. रनिंग भत्ता बढ़ाने व आठ घंटे की डयूटी की मांगों के लिए चक्रधरपुर रेल मंडल समेत देश भर के लोको रनिंग स्टाफ ने 36 घंटे की भूख हड़ताल शुरू कर दी है. चक्रधरपुर रेलमंडल के क्रू लॉबी के बाहर सुबह 8 बजे से दर्जनों लोको पायलट भूख हड़ताल पर बैठे हैं. लोको पायलट जो डयूटी में हैं, वह भूखे रहकर ट्रेन संचालन कर रहे हैं. जो रेस्ट में हैं, वह चक्रधरपुर क्रू लॉबी के बाहर भूखे रहकर धरना दे रहे हैं. सरकार व रेलवे के समक्ष अपना विरोध जता रहे हैं. अलारसा के चक्रधरपुर शाखा सचिव ललन कुमार ने…
Chakradharpur. गीतांजलि एक्सप्रेस में रायपुर से टाटानगर तक एस-4 कोच व बर्थ संख्या 11 में सफर कर रहे यात्री बीपी गुप्ता के सिर में चोट लगी, जिससे वह गंभीर रुप से जख्मी हो गये. ट्रेन के चक्रधरपुर आने पर डॉ नंदिनी ने जख्मी यात्री का ड्रेसिंग कराया. जिसके बाद जरुरी दवा दी और यात्रा को जारी रखने की अनुमति दी. बताया जाता है कि राउरकेला से पहले ट्रेन रुकी थी. वहां यात्री ट्रेन से उतरा था और फिर ट्रेन में चढ़ने के क्रम में दरवाजे से सिर टकरा गया. जिससे सिर में चोटें आयी. यात्री ने चोट लगने के बाद…
