Author: News Desk

नई दिल्ली. राष्ट्रीय राजधानी के रामलीला मैदान में एक बार फिर इतिहास रचा गया. दिल्ली की सत्ता से 27 साल से बाहर रही भारतीय जनता पार्टी ने जबरदस्त वापसी करते हुए इस बार भी मुख्यमंत्री पद पर महिला को मौका दिया. रेखा गुप्ता ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. इस समारोह की गवाह बनने के लिए दिल्ली के साथ-साथ हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान से भी महिलाएं बड़ी संख्या में पहुंचीं. उपराज्यपाल वीके सक्सेना रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिला रहे थे, उस समय महिलाओं का जोश भी हाई था. महिलाओं ने भाजपा के झंडे को लहराते हुए…

Read More

स्टैंड-अप शो इंडियाज़ गॉट लेटेंट पर विवादास्पद टिप्पणियों के बीच आया निर्णय   नई दिल्ली. पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया के स्टैंड-अप शो इंडियाज़ गॉट लेटेंट पर विवादास्पद टिप्पणियों के बीच केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने अश्लील सामग्री पर ओटीटी प्लेटफार्मों को एडवाइजरी जारी की है. सरकार ने सभी ओटीटी और सोशल मीडिया चैनलों को उम्र के हिसाब के क्लासिफिकेशन करने और स्व-नियमन को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए हैं. 19 फरवरी को जारी ए़डवाइजरी के अनुसार ओटीटी प्लेटफॉर्म को कंटेंट प्रसारित करते समय कानूनों के विभिन्न प्रावधानों और आईटी नियम, 2021 के तहत निर्धारित आचार संहिता का पालन करना…

Read More

रांची. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि पेपर लीक माफिया के रूप में कुख्यात हेमंत सरकार ने झारखंड को फिर से शर्मसार कर दिया है. शायद यह पहली बार है कि झारखंड में मैट्रिक परीक्षा का पेपर लीक हुआ है. मरांडी ने गुरुवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि आज सुबह से विज्ञान विषय का पेपर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था. परीक्षा शुरू होने के बाद जब प्रश्न पत्र से मिलान किया गया तो हू-ब-हु मिल गया. बाबूलाल ने कहा है कि पूरी संभावना है कि जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा का…

Read More

रांची. मुख्य सचिव अलका तिवारी ने जिला स्तर पर विभिन्न कारणों से योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं का समाधान समन्वय बना कर करने का निर्देश दिया है. उन्होंने गुरुवार को राज्य के तमाम उपायुक्तों को कहा कि वे कैलेंडर बना कर कार्यों का निपटारा करें. कैलेंडर के अनुसार विभिन्न मसलों से जुड़ी बैठकें करें. उसकी रिपोर्ट ससमय विभागों को दें. इससे जहां योजना क्रियान्वयन में गति आएगी वहीं विभागों को भी सहूलियत होगी. उन्होंने कहा कि योजनाओं के बाधित होने से उसमें खर्च हुई राशि का लाभ भी राज्य को नहीं मिल पाता है, इसलिए योजनाओं का भौतिक निरीक्षण…

Read More

रांची. गुरुवार को मैट्रिक के दो विषयों हिन्दी और विज्ञान की परीक्षाएं रद्द कर दी है. जैक ने 18 फरवरी को पहली पाली में ली गई हिन्दी के कोर्स ए और कोर्स बी और 20 फरवरी को होने वाली पहली पाली में होनेवाली विज्ञान की परीक्षा को रद्द किया है. दोनों विषयों की परीक्षा को रद्द करने को लेकर जैक की ओर से पत्र जारी कर राज्य भर के छात्र और उनके अभिभावकों को सूचना दी है. भाजपा की ओर से विधानसभा में विपक्ष के नेता अमर कुमारी बाउरी ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि राज्य की…

Read More

विधायक सरयू राय ने डीसी से की बात, खर्च जिला योजना से किया जायेगा  जमशेदपुर. मानगो नगर निगम क्षेत्र के नित्यानंद कॉलोनी, देशबंधु लाईन में जल-जमाव की समस्या का स्थायी समाधान होगा. यह इलाका पिछले कई वर्षों से जल-जमाव की समस्या से ग्रस्त है. आज सुबह थोड़ी सी बारिश में यहाँ नाला का पानी सड़कों पर बहने लगा. इस बारे में विधायक सरयू राय ने मानगो नगर निगम के उप नगर आयुक्त से विस्तृत वार्ता किया और पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त को भी इसकी सूचना दी है. निर्णय हुआ है कि नित्यानंद कॉलोनी, देश बंधु लाईन का जल-जमाव दूर करने के…

Read More

उपायुक्त ने राज्य विधवा पुनर्विवाह प्रोत्साहन योजना की पहली लाभुक को सौंपे 2 लाख रुपए  जमशेदपुर. राज्य विधवा पुनर्विवाह प्रोत्साहन योजना अंतर्गत पूर्वी सिंहभूम जिला की पहली लाभुक श्रीमती दुर्गी देवी, प्रखंड जमशेदपुर को योजना के तहत 2 लाख रूपए की प्रोत्साहन राशि का चेक जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल द्वारा कार्यालय कक्ष में प्रदान किया गया . इस मौके पर उन्होने दम्पत्ति को उज्जवल भविष्य एवं सफल गृहस्थ जीवन की शुभकामनायें देते हुए कहा कि विधवा पुनर्विवाह के लिए राज्य सरकार द्वारा महत्वाकांक्षी योजना संचालित की जा रही है. इस योजना से समाज में विधवा पुनर्विवाह करने वालों…

Read More

Ranchi.झारखंड में 11 फरवरी से शुरू हुई जैक बोर्ड की 10वीं की परीक्षा के दौरान हिंदी और विज्ञान सैद्धांतिक का पेपर लीक हो गया है. जैक बोर्ड की जांच में इसको सही पाया गया है, जिसके बाद पूरे राज्य में परीक्षा रद्द कर दी गयी है. बताया जा रहा है कि पेपर 2 दिन पहले ही लीक हो गया था. आज परीक्षा के बाद जब वास्तविक प्रश्न पत्र से मिलान करने पर लिखा हुआ प्रश्नपत्र हूबहू पाया गया, जिसके बाद परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया गया. बता दें कि 20 फरवरी यानी आज साइंस का पेपर परीक्षा से पहले…

Read More

Ramgarh. रांची से श्रद्धालुओं को प्रयागराज में महाकुंभ के लिए ले जा रही एक बस में रामगढ़ जिले के एक गांव के पास आग लग गई. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. रामगढ़ उप-विभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) परमेश्वर प्रसाद ने बताया कि बुधवार देर रात करीब एक बजे राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर हेसागढ़ा गांव के पास हुई इस घटना में बस में सवार 35 तीर्थयात्रियों में से कोई भी हताहत नहीं हुआ. प्रसाद ने बताया कि बस से कूदते समय वाहन चालक घायल हो गया और उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्होंने कहा,‘‘सभी श्रद्धालु सुरक्षित हैं क्योंकि…

Read More

Washington. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अगर एलन मस्क की टेस्ला कंपनी भारत के शुल्क से बचने के लिए वहां फैक्टरी का निर्माण करती है, तो यह अमेरिका के प्रति अन्याय होगा. ट्रंप की यह टिप्पणी शुल्क में उल्लेखनीय वृद्धि करने के उनके बयानों के बीच आई है. अमेरिका के राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय ‘व्हाइट हाउस’ में 13 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ट्रंप के साथ द्विपक्षीय बैठक से कुछ घंटे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ने जवाबी शुल्क लगाने की घोषणा की थी. हाल में ‘फॉक्स न्यूज’ के सीन हैनिटी के साथ साक्षात्कार में…

Read More