Author: News Desk

रांची. झारखंड के गोड्डा में एक शादीशुदा युवक ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. घटना 30 जनवरी की है. सुंदर पहाड़ी थाना क्षेत्र के तसरिया में एक युवती की मौत की सूचना मिली थी. मृतका के परिजनों ने 35 वर्षीय अनवर अंसारी पर हत्या का आरोप लगाया था. गोड्डा के एसपी अनिमेष नेथानी के निर्देश पर एसआईटी का गठन किया गया. टीम ने तकनीकी जांच की और आरोपी की तलाश शुरू की. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने पथरा हटिया से अनवर को गिरफ्तार किया. एसडीपीओ अशोक रविदास ने बताया कि…

Read More

चक्रधरपुर. मंगलवार को बेगुना-लोटापहाड़ और पुनीपदा सरजमहातु- देवांवीर के बीच धोबाडीह गांव के पास राहुल गौरव नामक बस अनियंत्रित होकर पलट गई. बस पलटने से उसमें सवार आठ यात्री घायल हो गए. घटना सुबह 10 बजे की है. यात्री से भरी बस को लेकर चालक चक्रधरपुर जा रहा था. इस दौरान धोबाडीह गांव में बस अनियंत्रित हो गई और पलट गई. घटना के बाद घायलों को निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया गया. वहीं इसकी सूचना पाकर सोनुआ थाना पुलिस घटनास्थल पहुंची और क्षतिग्रस्त बस को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई. घायलों का इलाज चल…

Read More

रांची. प्रयागराज जाने के लिए रोजाना स्टेशन पर भीड़ उमड़ रही है. इसे लेकर रेल मंडल ने सोमवार से नई व्यवस्था शुरू की है. रांची और हटिया स्टेशनों पर भीड़ नियंत्रित करने के लिए आरपीएफ के अतिरिक्त जवान व पुलिस बल की तैनाती की गई है. लेकिन, दूसरे ही दिन यानी मंगलवार को रांची स्टेशन की नई व्यवस्था चरमरा गई. ट्रेन आने से पहले यात्री कतार में लगे थे. महिलाएं, पुरुष, युवा, बुजुर्ग, बच्चे सभी कतार में थे. लेकिन, दोपहर 2 बजे जैसे ही रांची स्टेशन पर स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस आई, भीड़ बेकाबू हो गई. ट्रेन में चढ़ने की आपाधापी…

Read More

अपनी सहमति से महिलाएं शाम 7 बजे से सुबह 6 बजे तक कर सकेंगी काम रांची. फैक्ट्रियों में अपनी सहमति से महिला कर्मचारी शाम सात बजे से सुबह छह बजे तक काम कर सकेंगी. मंगलवार को कैबिनेट ने ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के अंतर्गत कारखाना संशोधन विधेयक को मंजूरी दी. संशोधन से राज्य में उद्योगों की स्थापना और संचालन सरल होगा. इससे निवेशकों को अधिक सुविधा मिलेगी और औद्योगीकरण को बढ़ावा मिलेगा. कैबिनेट के अपर सचिव राजीव रंजन ने बताया कि मंत्रिपरिषद ने 12 प्रस्तावों को स्वीकृति दी. कारखाना संशोधन विधेयक अब विधानसभा में लाया जाएगा. झारखंड सूक्ष्म, लघु एवं…

Read More

रांची. झारखंड में पश्चिमी विक्षोभ और राजस्थान के ऊपर बन रहे साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर मंगलवार से ही दिखने लगा. आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहे. वहीं, बुधवार को आंशिक बादल छाए रहेंगे. साथ ही दक्षिणी पूर्वी हिस्सों में कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना बन रही है. वहीं, न्यूनतम तापमान में दो-तीन डिग्री सेल्सियस की कमी रिकॉर्ड की जाएगी. पश्चिमी विक्षोभ की वजह से राज्य के मौसम में बदलाव आया है. 19 और 20 फरवरी को वज्रपात का यलो अलर्ट जारी किया है. मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि 19 फरवरी को दुमका, गोड्डा,…

Read More

जोजोबेड़ा सीमेंट प्लांट न्युवोको विस्टास कार्प के ठेका मजदूरों के वेज रिवीजन को लेकर यूनियन की ओर से मंगलवार को एक 15 सूत्रीय मांग पत्र न्युवोको प्रबंधन को सौंपा गया. इस मौके पर प्रबंधन पक्ष से न्युवोको के एच.आर हेड राजीव कुमार मिश्रा व आईआर मैनेजर समीर कुमार सिंह आदि मौजूद थे. जोजोबेड़ा सीमेंट प्लांट में काम करने वाले मजदूरों का अतिरिक्त भत्ते की बढ़ोतरी, 15 प्रतिशत बोनस, कंपनी में रेस्ट रूम व यूनियन कार्यालय का निर्माण, गेट पास निर्गत करने समेत अन्य मांगों को लेकर प्रत्येक चार वर्षों पर एक समझौता प्रबंधन पक्ष के साथ मिलकर किया जाता…

Read More

Jamshedpur. Tata Steel में बड़े स्तर के कई अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है. कई अधिकारियों को नये पद पर Posting भी दी गयी है. ये बदलाव Tata Steel के MD TV NARENDRAN द्वारा किया गया है. इसके तहत Chief Legal Counsil Row Material विकास मित्तल के पदनाम को बदल दिया गया है. इसके तहत इसको Chief Legal Counsil IDT बनाया गया है. उनके अधीन Principal Legal Counsil कुमार आकर्षण, Senior Legal Counsil तनमय चक्रवर्ती, लीगल काउंसिल उमंग अग्रवाल, लीगल काउंसिल सब्यसाची पांडा काम करेंगी. इसी तरह Tata Steel के हेड कॉमर्शियल मैकेनिकल सप्लाइ कांट्रैक्ट संग्राम केसारी पांडा को…

Read More

रांची.  राज्य सरकार ने जनस्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए बड़ा कदम उठाया है. सूबे में अब गुटखा और तंबाकू या निकोटीन युक्त पान मसाले के निर्माण, भंडारण, बिक्री और वितरण पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है. यह आदेश खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम, 2006 की धारा 30 (2)(a) और खाद्य सुरक्षा एवं मानक (निषेध और बिक्री पर प्रतिबंध) विनियम, 2011 के तहत लागू किया गया है. यह प्रतिबंध एक वर्ष तक प्रभावी रहेगा और इस अवधि में किसी भी तरह की अवैध बिक्री या उत्पादन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. अतिरिक्त मुख्य सचिव सह राज्य खाद्य सुरक्षा…

Read More

रांची : झारखंड के  गुमला जिले के रायडीह के रीगड़ीटांड़ में दो बेटियों के सामने ही पिता की गला रेतकर हत्या करने का एक सनसनीखेज मामले सामने आया है. घटना के समय प्रसाद साहू अपनी दो बेटियों को बाइक पर बैठाकर स्कूल लेकर जा रहे थे. इस बीच ही पीछे से बाइक पर सवार होकर 4 लोग हथियार के साथ पहुंचे थे और पीछे से धक्का मार दिया था. घटना में प्रसाद साहू और उनकी दोनों बेटियां सड़क पर गिर गई थी. दोनों बेटियों ने पुलिस को बताया कि घटना के समय बदमाशों ने पिता को पटक-पटक कर खूब मारा.…

Read More

जमशेदपुर : पुलिस टीम ने बिष्टूपुर और बर्मामाइंस से मोबाइल और पर्स की छिनतई करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इसका खुलासा मंगलवार को सिटी एसपी कुमार शिवाशीष की ओर से पुलिस ऑफिस में आयोजित प्रेसवार्ता में किया गया. गिरफ्तार आरोपियों में उलीडीह के आजादनगर रोड नंबर 13 का अर्शलान अंसारी और मो. नावेद शामिल है. दोनों की गिरफ्तारी मरीन ड्राइव सड़क के एक मंदिर के पास से हुई है. दोनों के पास से पुलिस ने पर्स, मोबाइल व अन्य सामान को बरामद कर लिया है. छिनतई की घटना कीनन स्टेडियम और बर्मामाइंस में की…

Read More