Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»GOVERNMENT JOB: BEL ने निकाली 137 पदों पर भर्ती, 20 फरवरी तक करें आवेदन, जानें क्या हैं पात्रता और वेतन
    Breaking News

    GOVERNMENT JOB: BEL ने निकाली 137 पदों पर भर्ती, 20 फरवरी तक करें आवेदन, जानें क्या हैं पात्रता और वेतन

    News DeskBy News DeskFebruary 16, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

     

    भारत की नवरत्न कंपनी BEL ने 100 से अधिक पदों पर भर्ती निकाली है, मीडिया रिपोर्ट के अनुरूप ट्रेनी इंजीनियर और प्रोजेक्ट इंजीनियर पदों पर नियुक्ति की जाएगी. इसके लिए 20 फरवरी तक आवेदन लिए जाने की सूचना है.

    जाने कौन-कौन और कैसे भर सकते हैं फार्म ?

    भारत सरकार की नवरत्न कंपनी “भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड” ने ट्रेनी इंजीनियर-1 और प्रोजेक्ट इंजीनियर-1 पदों पर भर्ती निकाली है. उक्त आवेदन प्रक्रिया 20 फरवरी तक जारी रहेगी. इसके लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार https://bel-india.in/ पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं.रिक्त पदों की कुल संख्या 137 है.

    सूत्र बताते हैं कि ट्रेनी इंजीनियर-1 के लिए 67 और प्रोजेक्ट इंजीनियर-1 के लिए 70 पद खाली हैं .  जिनमें सामान्य वर्ग के लिए 59, ईडब्ल्यूएस के लिए 13, ओबीसी के लिए 37, एससी के लिए 19 और एसटी के लिए 9 पद रिजर्व बताये जा रहे हैं.

    जाने कौन-कौन भर सकता है फॉर्म

    ट्रेनी इंजीनियर-1 के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स/मैकेनिकल/कंप्युटर साइंस इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक/बीएससी डिग्री होनी चाहिए.

    “आदिवासी एकता महाजुटान रैली’ में बोली कांग्रेस, परिसीमन के जरिये आदिवासियों की सीट घटाने की साजिश में जुटी भाजपा व आरएसएस

    प्रोजेक्ट इंजीनियर-1 के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स/मैकेनिकल/कंप्युटर साइंस/मेकाट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक/बीएससी डिग्री होनी चाहिए.

    जाने आवेदन के लिए क्या है आयु सीमा ?

    ट्रेनी इंजीनियर-1 के लिए अधिकतम आयु सीमा जनरल और ईडब्ल्यूएस के लिए 28 साल है. प्रोजेक्ट इंजीनियर-1 के लिए अधिकतम आयु सीमा जनरल और ईडब्ल्यूएस के लिए 32 साल है.

    जाने क्या होगा चयन प्रक्रिया

    ट्रेनी इंजीनियर पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा, जो 100 अंकों का होगा.
    वहीं प्रोजेक्ट इंजीनियर के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा.

    Jamshedpur: गीतांजलि और आजाद हिन्द एक्सप्रेस अब घाटशिला रेलवे स्टेशन पर भी रुकेगी, शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस में 4 सितंबर तक लगेंगे दो अतिरिक्त कोच

    जाने क्या होगा वेतन

    ट्रेनी इंजीनियर पद पर नियुक्ति के बाद 30,000 रुपये से 40,000 रुपये प्रतिमाह मिलेगा, तो वहीं दूसरी ओर प्रोजेक्ट इंजीनियर पद पर नियुक्ति के बाद 40,000 रुपये से लेकर 55,000 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलने की सूचना है.

     

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    #featured bel braking news carrier in bel Government job news job in government sector vacancy in bel
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    “आदिवासी एकता महाजुटान रैली’ में बोली कांग्रेस, परिसीमन के जरिये आदिवासियों की सीट घटाने की साजिश में जुटी भाजपा व आरएसएस

    August 31, 2026

    Jamshedpur: गीतांजलि और आजाद हिन्द एक्सप्रेस अब घाटशिला रेलवे स्टेशन पर भी रुकेगी, शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस में 4 सितंबर तक लगेंगे दो अतिरिक्त कोच

    August 31, 2026

    Police Encounter: पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद तीन तस्कर गिरफ्तार, एक के पेट में गोली लगी

    August 31, 2026
    Recent Post

    “आदिवासी एकता महाजुटान रैली’ में बोली कांग्रेस, परिसीमन के जरिये आदिवासियों की सीट घटाने की साजिश में जुटी भाजपा व आरएसएस

    August 31, 2026

    Jamshedpur: गीतांजलि और आजाद हिन्द एक्सप्रेस अब घाटशिला रेलवे स्टेशन पर भी रुकेगी, शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस में 4 सितंबर तक लगेंगे दो अतिरिक्त कोच

    August 31, 2026

    Police Encounter: पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद तीन तस्कर गिरफ्तार, एक के पेट में गोली लगी

    August 31, 2026

    Jharkhand: डायन होने के शक में महिला पर खौलता हुआ पानी फेंकने के मामले में छह आरोपी गिरफ्तार

    August 31, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की ईवी बुकिंग तीन गुना तक बढ़ी, बाजार हिस्सेदारी बढ़ा रही कंपनी

    August 31, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group