Author: News Desk

-इ-चालान की सूचना समय पर मिलेगी, डीटीओ कार्यालय या ऑनलाइन माध्यम से करा सकते हैं मोबाइल नंबर अपडेट Jamshedpur. वाहन रजिस्ट्रेशन और ड्राइविंग लाइसेंस में अपना मोबाइल नंबर अपडेट करा लें. मोबाइल नंबर अपडेट होने से लोगों को परिवहन सेवाओं की जानकारी आसानी से मिलेगी. मोबाइल नंबर अपडेट होने से यातायात उल्लंघन, मोटरवाहन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के उल्लंघन किये जाने पर इ-चालान की सूचना मोबाइल पर मिलेगी. वाहन से संबंधित किसी भी जुर्माने की सूचना मिलेगी. इससे समय पर आप भुगतान कर सकेंगे. वाहन और ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नंबर अपडेट कराने के लिए आपको अधिक परेशान नहीं होना…

Read More

Ranchi. ‘प्रश्नपत्रों की कमी’ के कारण रांची के एक केंद्र पर सीबीएसई बोर्ड परीक्षा अपने निर्धारित समय से एक घंटे देरी से शुरू हुई. ऐसा दावा कुछ अभिभावकों ने किया है. हालांकि, केंद्र के प्रमुख ने कहा कि देरी तकनीकी समस्याओं के कारण हुई, जिसे सीबीएसई ने समय रहते सुलझा लिया और छात्रों को अतिरिक्त समय दिया गया. केंद्र पर परीक्षा देने के लिए करीब 500 छात्र पंजीकृत हैं. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं शनिवार को झारखंड में शुरू हो गईं. एक अधिकारी ने बताया कि परीक्षा देने के लिए रांची और खूंटी…

Read More

New Delhi. रेलवे स्टेशन पर शनिवार की रात करीब 9:55 बजे यात्रियों के बीच भारी भगदड़ मच गयी. इसमें 17 यात्रियों की मौत हो गयी. इनमें 11 महिलाएं, एक पुरुष और तीन बच्चे शामिल हैं. घटना में 10 से ज्यादा लोग घायल भी हो गये, जिन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया. घटना की सूचना के बाद रेलवे प्रशासन और सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे. घटना नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 14 और 15 पर हुई. प्रयागराज जाने वाली दो ट्रेनों के रद्द होने के कारण स्टेशन पर भारी भीड़ जमा हो गयी थी. ट्रेनों के अचानक रद्द होने की घोषणा…

Read More

जमशेदपुरः टाटानगर रेलवे के समीप चाईबासा बस स्टैंड से आगे महुआ गली व केंद्रीय विद्यालय मोड़ के पास शनिवार की शाम 8,00 बजे के डंपर की चपेट में आकर बाइक सवार दंपती की मौत हो गयी. घटना के बाद चालक डंपर को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया. आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया. लोगों का कहना है कि इस सड़क में नो इंट्री रहने के बावजूद भारी वाहनों का परिचालन होता है. प्रशासन की लापरवाही से ही सड़क दुर्घटनाएं हो रही है. बताया जाता है कि मृतक पति-पत्नी है और परसुडीह के प्रमथनगर के रहने वाले है.…

Read More

Jamshedpur. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल में ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्रियों की परेशानियों का सिलसिला थम नहीं रहा है. यात्री ट्रेनों का परिचालन रोक कर मालगाड़ी को पास कराया जा रहा. चक्रधरपुर रेल मंडल में ट्रेनें घंटों देर से चल रही हैं. रेल यात्री त्राहिमाम हैं. शनिवार को सीनी से दो किमी पहले टाटा-गुवा पैसेंजर ट्रेन करीब ढाई घंटे तक खड़ी रही, जिससे यात्रियों में रेलवे के प्रति रोष देखा गया. यात्रियों ने बताया कि टाटा-गुवा पैसेंजर ट्रेन सीनी से दो किमी दूर ब्रिज संख्या 4 पर सुबह 8 बजे से 10.15 बजे तक रुकी रही. यात्रियों…

Read More

Jamshedpur. ऑल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन ने शनिवार को साकची आम बागान मैदान से प्रतिरोध मार्च निकाल डीसी कार्यालय पर प्रदर्शन किया. फेडरेशन के जिला सचिव मुकेश रजक के नेतृत्व में डीसी के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा. सौंपे गये ज्ञापन में कोल्हान विश्वविद्यालय में वीसी, रजिस्ट्रार की नियुक्ति, जमशेदपुर में खोले गये कोल्हान विश्वविद्यालय के ब्रांच को अधिकार देने, एलबीएसएम कॉलेज में पीजी में इतिहास, दर्शन शास्त्र की पढ़ाई शुरू करने, सत्र 2020-23 एवं 2021-2024 का सेमेस्टर 1,2,3,4,5,6 का परीक्षा जल्द कराने, यूजी बैकलॉग सत्र 2020-23 तथा 2021-24 का सेमेस्टर 2 का फॉर्म निकालने की मांगें शामिल है.…

Read More

Jamshedpur. कोल्हान कांग्रेस समागम एक मार्च को बोड़ामटांड़ , चावलीबासा चौका ईचागढ़ में होनी है. इसकी तैयारी को लेकर गोल्डन व्यू रिसॉर्ट चांडिल में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की अध्यक्षता में प. सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां व पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के पदाधिकारियों की बैठक की गयी. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि कांग्रेस कार्यसमिति की विस्तारित बैठक में लिए गए निर्णय के आलोक में कोल्हान प्रमंडल स्तरीय कांग्रेस समागम का आयोजन किया जाएगा. इसका मुख्य उद्देश्य संगठन का सृजन जिससे संगठन को और अधिक मजबूत और सशक्त बनाया जा सके. उन्होंने कहा कि समागम में…

Read More

Saraikela. खनन विभाग और खरसावां थाना की पुलिस ने बालू के अवैध परिवहन के खिलाफ कार्रवाई की है. टीम ने शनिवार की अहले सुबह खरसावां-रड़गांव मुख्य मार्ग पर छापेमारी की. इस दौरान बालू लदा एक हाइवा व तीन ट्रैक्टर को जब्त किया. खनन विभाग की टीम ने चारों वाहनों को खरसावां थाने को सौंप दिया. जब्त ट्रैक्टर व हाइवा में नंबर प्लेट भी नहीं लगा है. इधर, खनन विभाग व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से बालू माफियाओं में हड़कंप मच गया है. छापेमारी के दौरान पुलिस व खनन विभाग को देखते ही वाहनों को रोककर चालक फरार हो गये. जिला…

Read More

Mumbai. सफेद टी-शर्ट और काली ट्रैक पहने रोहित शर्मा जब शनिवार को यहां चैंपियंस ट्रॉफी के लिए दुबई रवाना होने के लिए अपनी कार से उतरे तो छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के प्रवेश द्वार के पास इंतजार कर रहे प्रशंसकों ने जोर-जोर से रोहित भाई और रोहित सर कहकर उनका ध्यान अपनी तरफ खींचा. भारतीय कप्तान मुस्कुराते हुए प्रस्थान लाउंज में अपने साथियों की ओर बढ़े. मुख्य कोच गौतम गंभीर, उप-कप्तान शुभमन गिल और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली सहित टीम के अधिकतर सदस्य टीम बस में हवाई अड्डे पहुंचे. इनमें से कुछ खिलाड़ियों ने कुछ प्रशंसकों को ऑटोग्राफ देकर…

Read More

जमशेदपुर: एनआईटी जमशेदपुर में बहुप्रतीक्षित वार्षिक टेक्नो-मैनेजमेंट फेस्ट, ओजेएएसएस 2025 शुरू हो गया है. तीन दिनों तक चलने वाले आयोजन में अत्याधुनिक तकनीक, रणनीतिक व्यावसायिक प्रतियोगिताएं और रोमांचक मनोरंजन का आयोजन किया जायेगा. उद्घाटन सत्र में रोबो वार्स, इलेक्ट्रोस्पेक्टेशन, हैक डी साइंस और कैनसिस में मॉक स्टॉक, क्रिप्टो क्लैश और बिजनेस सिमुलेशन चैलेंज में सूझबूझ का प्रदर्शन किया गया. तकनीकी क्षेत्र से परे, गेमिंग और रणनीतिक मुकाबलों जैसे बीजीएमआई टूर्नामेंट, शतरंज चैंपियनशिप और वैक्स कॉम्ब चैलेंज में भी बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया. इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सीएसआईआर के वरिष्ठ प्रधान वैज्ञानिक डॉ.…

Read More